August 10, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    स्वामी विवेकानंद युवा प्रकोष्ठ भनसुली के युवाओं ने बड़ी धूम धाम से मनाया आदर्श होली

    • doing of business

        दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग पाटन ब्लाक अंतर्गत ग्राम भनसुली में स्वामी विवेकानंद युवा प्रकोष्ठ के युवाओं ने आदर्श होली मनाया आज एक ओर युवा नशे की लत की ओर जा रहा है और अपना जीवन नशे में बर्बाद कर रहा वहीं युवाओं ने शराब मुक्त,पूर्ण रूप से मांस,मदिरा नशा से दूर रहकर होली बड़ी धूम धाम से  नगाड़े की थाप के साथ एक दूसरे पर रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई देकर और बड़ों का आशीर्वाद लेकर मनाया गया। युवाओं ने पानी बचत करने का संदेश दिया और हर्बल गुलाल और फूलों की होली खेला और पुरानी हमारी परंपरा को निभाते हुए घरों घर जाकर होली की  हार्दिक शुभकामनाएं दी पकवान भी खाए।
    युवा प्रकोष्ठ के प्रमुख देवानंद ने बताया कि होली का त्यौहार सदियों से भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग रहा है, जहां भेदभाव मिट जाते हैं, और लोग आपसी स्नेह, उल्लास और उमंग के रंगों में घुल-मिल जाते हैं। यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की विजय, प्रेम की जीत और समाज में सौहार्द्र को और मजबूत करने का संदेश देता है

    योगेन्द्र निर्मलकर ने बताया होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने वाला पर्व है। यह त्यौहार हमें सिखाता है कि जीवन में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल हैं।

    इस अवसर पर प्रमुख रूप से दीपक साहू सोनू साहू भोजराम साहू  भूपेश साहू,लेख राम तारक दीपक साहू, सूरज साहू अरुण साहू  इंडिया आर्मी मेन विजय साहू व उदय कुमार यादव, अभिषेक तारक, गणेश निर्मल कर,तेज प्रकाश निर्मलकर, प्रेमप्रकाश निर्मल हेमचंद साहू हेमू साहू डोमेश देवांगन, अमित साहू ,सतीश कुमार साहू, सोमित साहू , अजय कुमार निर्मल गुलशन तोषण तारक, दामिनी निर्मल, वीणा तारक, कुमकुम तारक, प्रतिज्ञा सेन, शालू निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में युवा प्रकोष्ठ के साथी उपस्थित रहे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision