August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    प्रेमप्रसंग में गई एक नाबालिक युवति की जान, लड़की के परिजनों ने किया थाने का घेरा

    • doing of business

    कहा लडके को करे गिरफ्तार, लडके के परिजनों ने किया था लडकी से शादी करने इंकार
       भिलाई/शौर्यपथ / दुर्ग में आज फिर एक लडकी की प्रेमप्रसंग के कारण जान चली गई। लड़की का एक लडके से प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर लड़की वालों ने दोनो की शादी कराने लड़के के परिजनों के यहां पहुंचे लेकिन लडकी के घर वालों की इस बात को लडके के परिजनों ने इंकार कर दिया, इसके कारण कई दिनों से क्षुब्ध और गुमसुम रह रही लडकी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
         इसके कारण मोहन नगर थाने में मंगलवार को कुछ लोगों ने जमकर बवाल किया और लडकी के आत्महत्या का कारण लडके को बताकर लडके को गिरफ्तार करने की मांग की।  रायपुर नाका क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग के फांसी लगाने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ा। दरअसल नाबालिक का यहां के एक नाबालिक किशोर से प्रेम संबंध था और इसकी जानकारी घर वालों को लग गई थी। लड़की के घरवालों ने दोनों की शादी की बात की लेकिन लड़के के घरवालों ने साफ मना कर दिया।
    इसके बाद से लड़की गुमशुम सी रहने लगी और सोमवार को उसने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
          प्राप्त  जानकारी के अनुसार नाबालिग किशोरी व नाबालिग किशोर का प्रेम संबंध बताया जा रहा है। 27 अप्रैल को नाबालिग को लड़का अपने साथ लेकर गया और रात को वापस छोड़ा। लड़की के घरवालों ने इसके लिए नाबालिग को डांट लगाई। बाद में पता चला कि दोनों में प्रेम संबंध है। लड़की के घरवालों ने दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया। इसके बाद लड़के के घरवालों से बात की। बालिग होने के बाद दोनों की शादी कराने की बात लड़की के घर वालों ने की।
         बताया जा रहा है कि लड़की वालों की बात को लड़के वालों ने नहीं माना और शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की के घरवालों ने अपनी बेटी पर लड़के से खतरे का अंदेशा जताया और थाने में आवेदन भी दिया। घरवालों व आसपास के लोगों को लड़की के प्रेम संबंध की जानकारी लग गई इसे लेकर नाबालिग गुमशुम रहने लगी। बताया जा रहा है कि लड़की अपने प्रेमी के घरवालों द्वारा शादी से इनकार करने को लेकर भी काफी क्षुब्द रहने लगी।
       घर में अकेली थी और कर ली आत्महत्या:- परिजनों ने बताया कि सोमवार को लड़की घर पर अकेली थी। उसकी मां कहीं गई हुई थी इस दौरान लड़की ने खुद को कमरे में बंद किया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मंगलवार को परिजनों के साथ आसपास के लोग मोहन नगर थाना पहुंचे और लड़की की आत्महत्या के लिए उसी लड़के को जिम्मेदार ठहराया। परिजनों की मांग है कि लड़के को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाए। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision