August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    -अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर विशेषःनगर निगम सभागार में निगम क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओ का हुआ सम्मान:

    • doing of business

    -अतिथियों ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, बलिदान और पराक्रम पर प्रकाश डाला
    दुर्ग//शौर्यपथ /नगर पालिक निगम द्वारा पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर महिला  सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सासंद विजय बघेल,विधायक गजेंद्र यादव, विधायक ललित चन्द्राकर,महापौर अलका बाघमार,जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर  अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण किया।
    महापौर श्रीमती बाघमार व आयुक्त सुमित अग्रवाल ने बुके से मुख्य अतिथि एवं विधायक का स्वागत किया।
    सासंद विजय बघेल ने कहा कि मंच पर महिलाओं का सम्मान एक प्रतीक है। असल में हम सभी मातृशक्ति का सम्मान करते है। उन्होंने अहिल्या बाई होलकर द्वारा किए कार्यो को अनुकरणीय कहा,नारी का सम्मान हर दिन हो।
    विधायक गजेंद्र यादव ने कहा महारानी अहिल्याबाई के जीवन काल पर प्रकाश डाला गया और धर्म जागरण, सामाजिक सुधार, लोककल्याणकारी कार्यो की सराहना की गई।उन्होंने ये भी कहा कार्यक्रम आयोजन का मुख्य उद्देश्य महारानी अहिल्याबाई के आदर्शों को जनता तक पहुंचाना और उनके पदचिन्हों पर चलने की प्रेरणा देना।
    देवी अहिल्याबाई होलकर ने काशी विश्वनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण कराया
    महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि नारी शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने देवी अहिल्याबाई को न्याय की देवी के रूप में निरूपित की।उन्होंने कहा महिलाओं के लिए गुणात्मक व्यापार और उन्हें शिक्षा से जोड़ने अहिल्या बाई होलकर ने तीन सौ वर्ष पहले की थी।
    आयुक्त सुमित अग्रवाल ने देवी अहिल्याबाई होलकर के जीवनी का संक्षिप्त परिचय देते हुए कहा कार्यक्रम आयोजन का मुख्य उद्देश्य महारानी अहिल्याबाई के आदर्शों को जनता तक पहुंचाना और उनके पदचिन्हों पर चलने की प्रेरणा देना।
    कार्यक्रम में एमआईसी देवनारायण चन्द्राकर,नरेंद्र बंजारे,शेखर चन्द्राकर, लीना देवांगन,ज्ञानेश्वर ताम्रकर,मनीष साहू,नीलेश अग्रवाल,लीलाघर पाल,काशीराम कोसरे,शशि साहू,शिव नायक,हर्षिका जैन के अलावा पार्षदगण के अलावा डिप्टी कमिश्नर मोहेंद्र साहू,कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,वीपी मिश्रा, संजय ठाकुर सहित शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष दिव्या कालिहारी,माया बेलचंदन,समेत कई गणमान्य व्यक्ति,भाजपा पदाधिकारी, स्वा सहायता समूह निगम अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
    सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए।स्वच्छता दीदी और शहर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओ का शाल,श्रीफल मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित सांसद विजय बघेल,विधायक गजेंद्र यादव,ग्रामीण विधयाक ललित चन्द्राकर,महापौर अलका बाघमार,सभापति श्याम शर्मा,जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक द्वारा किया।
    कार्यक्रम में पीएम आवास बीएलसी घटक के तहत पात्र 15 हितग्राहियो को भी स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।
    सभापति श्याम शर्मा ने कार्यक्रम  का समापन कर सभी का आभार व्यक्त किया।
    निगम द्वारा कार्यक्रम में इनको मिला सम्मान...
    नीलू सिंह महिला शिक्षा के क्षेत्र, कनिका चन्द्राकर खेल के क्षेत्र,बेबी चन्द्राकर, निर्माण कार्य,भारती चन्द्राकर,महिला सशक्तिकरण  ,शारदा यादव, महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने,रोशनी साहू रंगोली आर्टिस्ट, निगम कर्मचारी मुगे सेन्द्रे ,माधुरी पात्रों , सुनीता चांवरिया को स्वच्छता एवं कार्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठ शामिल रही इनके अलावा  महिला समूह गठन में कार्य करने वाली सीआरपी महिलाओं को श्री फल देकर सम्मानित किया गया ।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision