August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    सिविक सेंटर में मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

    सिविक सेंटर में मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग सिविक सेंटर में मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
    • doing of business

    भिलाईनगर / शौर्यपथ /
    विश्वभर में स्वास्थ्य, आत्म-संयम और मानसिक शांति के प्रतीक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज भिलाई नगर निगम द्वारा पायनियर मोन्यूमेंट, सिविक सेंटर सेक्टर-05 में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातः 8:00 बजे से 9:00 बजे तक चला, जिसका संचालन सुप्रसिद्ध योग गुरु ममता साहू के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
     इस अवसर पर शहर के योगाचार्य, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, छात्र एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी की। जीवनशैली में तेजी से आए बदलाव, तकनीकी निर्भरता और बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के बीच योग ने एक जीवनशैली के रूप में पुनः समाज में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने योग को केवल व्यायाम न मानते हुए इसे मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए संपूर्ण समाधान बताया।
      नगर निगम भिलाई द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर भी योग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें भेलवा तालाब, लोकांगन, सियान सदन, श्रीराम चौक कुर्सीपार, तारामंडल उद्यान, कुसुम कानन उद्यान और एनडीआरएफ प्रमुख रहे। इन स्थलों पर भी बड़ी संख्या में नागरिकों ने योगाभ्यास किया।
     मुख्य आयोजन सिविक सेंटर में हुआ, जिसमें बतौर विशिष्ट अतिथि उद्योगपति उमेश चितलांगिया, जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता एवं सेक्टर-5 पार्षद सेवन कुमार ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
      इस आयोजन को सफल बनाने में नगर निगम के विशेष सहयोगी मनोज ठाकरे (संत नामदेव आरोग्य सेवा समिति, दुर्ग), महर्षि दयानंद स्कूल (सेक्टर-6), एसएनजी स्कूल (सेक्टर-4), सेंट जेवियर्स स्कूल आदि शैक्षणिक संस्थानों की अहम भूमिका रही।
      कार्यक्रम में नगर निगम भिलाई से अजय शुक्ला, वैभवकांत सैमुएल, शरद दुबे, दीपक देवांगन, श्वेता माहेश्वर, संजय शर्मा, सागर दुबे सहित अनेक योग शिक्षक, स्कूल शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। योग दिवस का यह आयोजन न केवल नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली की प्रेरणा देने वाला रहा, बल्कि सामूहिक सहभागिता के माध्यम से शहर को एक नई ऊर्जा और सकारात्मकता की अनुभूति भी कराता रहा।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision