August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    लगातार शहर क्षेत्र के हर एक वार्ड में नाले-नालियों की युद्धस्तर पर हो रही सफाई: बारिश का पानी से जल जमाव की स्थिति से बचने लगातार तैयारीयो में जुटा निगम

    • doing of business

    बारिश का मौसम,शहर क्षेत्र के सभी नालियों की नियमित रूप से निगरानी की जाए और सफाई कार्य में कोई लापरवाही न हो:आयुक्त
    दुर्ग/शौर्यपथ / नगर निगम आज आयुक्त सुमित अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ आपापुरा,गंजपारा क्षेत्र वार्ड में सफाई कार्य का निरीक्षण किया।उन्होंने सफाई कर्मी को निर्देश दिए की नालियों की तल्ले से सफाई कराई गई।
    वार्डो का निरीक्षण कर रहे निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने साथ चल रहे अधिकारियों को वार्ड की छोटी व टूटी नालियों की मरम्मत के लिये प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये।कच्ची सड़को में डस्ट डलवाने की बात कही।
    नगर निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया कि शहर स्वच्छता को प्राथमिकता दी जा रही है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे नालियों में कचरा न डालें और नगर निगम के स्वच्छता प्रयासों में सहयोग करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर वार्ड में नियमित निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।
    नगर आयुक्त ने नाली साफ कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि सभी नालियों की नियमित रूप से निगरानी की जाए और सफाई कार्य में कोई लापरवाही न हो।इस दौरान कर्मशाला अधीक्षक शोएब अहमद,कुणाल, राहुल सहित अमला मौजूद रहें।आयुक्त श्री अग्रवाल ने आपापुरा गंजपारा सहित अन्य क्षेत्र के नालियों ई तल्ले से सफाई कराई गई।
    उन्होंने इस दौरान वार्डवासियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि नालियों की सफाई के दौरान दिक्कतें और बारिश का पानी निकासी हेतु व्यवस्था बनाने की बात कही।
    मुख्य मार्गो से यातायात में बाधित सड़क किनारे पड़े कंडम ( कबाड़ ) गाड़ियों पर कार्रवाही कर जब्त करने अधिकारी को निर्देशित किया।उन्होंने कहा लगातार शहर हर एक वार्डो में नाले-नालियों की युद्धस्तर पर हो रही सफाई,बारिश से पहले जल जमाव की स्थिति से बचने की तैयारी की जा रही है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision