August 04, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    तकनीकी समूह की बैठक में आगामी खरीफ व रबी फसल के लिए ऋ णमान हुआ निर्धारित

    • rounak group

    दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर एवं प्राधिकृत अधिकारी अभिजीत सिंह की उपस्थिति में आज जिला सहकारी केन्?द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के सभागार में बैंक से सम्बद्ध जिला दुर्ग, बेमेतरा, बालोद के कृषकों को वर्ष 2026-27 के लिए फसल उत्पादन हेतु अल्पकालीन फसल ऋणमान निर्धारित करने संबंधी बैठक हुई। बैठक में विभिन्न प्रकार के फसल उत्पादन हेतु कृषि विभाग के तकनीकी विशेषज्ञ एवं उन्नतशील कृषकों द्वारा विचार मंथन किया गया। फसल उत्पादन हेतु प्रति हेक्टेयर होने वाली व्यय के संबंध में कृषि विभाग व उद्यानिकी विभाग द्वारा प्रस्तुत जानकारी अनुसार खरीफ व रबी फसलों के लिए वर्ष 2026-27 के लिए ऋणमान का निर्धारण किया गया। जिसे राज्य स्तरीय तकनीकी समूह को प्रेषित किया जायेगा।  
    बैठक में प्रति हेक्टेयर धान सिंचित के लिए 65,000 रूपए, धान असिंचित 48,000 रूपए, सोयाबीन 53,900 रूपए, चना 46,200 रूपए, गेहूँ 50,000 रूपए, गन्ना उन्नत 1,20,000 रूपए, अरहर/तुअर 45100 रूपए, जिमी कंद 1,60,000, मत्स्य पालन 1,87,000, गौपालन 40800 प्रति गाय, भैंसपालन 47300 प्रति भैंस, भेड़पालन 48400 प्रति भेड़, मक्का 60000, कपास 60000, ग्रीष्मकालीन धान 48000, सूरजमुखी 28600 रूपए प्रस्तावित किया गया। साथ ही उद्यानिकी फसलों के लिए टमाटर, मशरूम, शिमला मिर्च आदि खरीफ व रबी फसलों के लिए वर्ष 2026-27 के लिए ऋणमान का निर्धारण कर प्रस्तावित किया गया।
    बैठक में संदीप भोई उप संचालक कृषि, संतोष पाटले उप आयुक्त सहकारिता, हृदेश शर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सुश्री कुसुम ठाकुर अतिरिक्त मुख्य पर्यवेक्षक, प्रीतपाल बेलचंदन पूर्व अध्यक्ष, पूर्व संचालक शिव कुमार चन्द्राकर, एस.के.जोशी पशुधन विभाग, नारायण सिंह उद्यानिकी विभाग दुर्ग, डॉ. भारतेष शर्मा, अति.उप संचालक, डी.डी. झॉ पशुचिकित्सा, सुमंत चंद्रवंशी मछली पालन विभाग, प्रगतिशील कृषक दीपक चन्द्राकर, प्रेमलाल नायक, पुरेन्द्र चन्द्राकर, पवन जैन, भगवान सिंह चन्द्राकर, योगेन्द्र दिल्लीवार,  बैंक अधिकारी के.के.नायक अधीक्षक, एस.पी.वाहने, धीरेन्द्र देवांगन, लक्ष्मण साहू, झामनलाल साहू उपस्थित रहे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision