August 05, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    बकायेदारों पर निगम का बड़ा एक्शन: महात्मा गांधी मार्केट की दुकान सील, शहर में सख्ती जारी

    • rounak group

    दुर्ग, 5 दिसंबर। नगर पालिक निगम दुर्ग ने वर्षों से किराया बकाया रखकर बैठने वाले दुकानदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। महापौर अलका बाघमार और आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर मंगलवार को निगम की बाजार एवं अतिक्रमण टीम ने अग्रेसन चौक स्थित महात्मा गांधी मार्केट में एक दुकान को सील करते हुए कार्रवाई का आगाज किया।

    50,106 रुपये था बकाया, बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं जमा की राशि

    निगम जांच में सामने आया कि संबंधित दुकान पर 50,106 रुपये का किराया लंबे समय से बकाया था। कई बार नोटिस देने और मौके पर जानकारी देने के बावजूद राशि जमा नहीं की गई। अंततः निगम ने सख्त कदम उठाते हुए दुकान को सीलबंद कर दिया।

    अग्रेसन चौक में जड़े ताले, आगे और भी कार्रवाई के संकेत

    अतिक्रमण और बाजार विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और दुकान पर ताला जड़ दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर के अन्य मार्केट और गुमटी किरायेदारों पर भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। निगम के अनुसार, कई दुकानदारों पर लाखों रुपये का बकाया वर्षों से लंबित है।

    कार्रवाई में यह अधिकारी रहे शामिल

    इस सीलिंग कार्रवाई का नेतृत्व बाजार विभाग अधिकारी अभ्युदय मिश्रा ने किया। उनके साथ अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर कुमार, सहायक राजस्व निरीक्षक ईश्वर वर्मा, शशिकांत यादव समेत पूरा अमला मौजूद रहा।

    कमिश्नर का बयान: “लापरवाही बर्दाश्त नहीं”

    आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि निगम की दुकानों और गुमटियों का किराया दबाकर बैठने वालों पर अभियान लगातार जारी रहेगा।
    “समय पर किराया जमा करें, अन्यथा कार्रवाई अनिवार्य है।”

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision