October 06, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    राज्य स्तरीय वालीबॉल चैंपियनशिप के लिए दुर्ग जिले की टीम का चयन 10-11 अक्टूबर को

    • doing of business

    एचवीसी मैदान, हॉस्पिटल सेक्टर भिलाई में शाम 3 बजे से होगा महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों का चयन

    भिलाई। 21वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य अंतर जिला महिला एवं पुरुष वालीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 1 से 4 नवंबर 2026 तक एनटीपीसी लारा, पुसौर, जिला रायगढ़ में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दुर्ग जिला एवं दुर्ग निगम की महिला एवं पुरुष वालीबॉल टीमों का चयन किया जाना है।

    दुर्ग एमेच्योर वालीबॉल एसोसिएशन के सचिव राजेन्द्र राय ने बताया कि टीम चयन प्रक्रिया 10 एवं 11 अक्टूबर 2026 को एचवीसी मैदान, हॉस्पिटल सेक्टर, भिलाई में आयोजित होगी। खिलाड़ियों का चयन दोनों दिनों शाम 3 बजे से किया जाएगा।

    चयन प्रक्रिया में दुर्ग जिले में निवासरत सभी पात्र महिला एवं पुरुष वालीबॉल खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। एसोसिएशन ने इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर चयन स्थल पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

     

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision