November 04, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    दीपावली से पहले भिलाई-चरोदा निगम के पार्षदों को चार माह का लंबित मानदेय जारी

    • doing of business

    अधिकारी-कर्मचारियों का भी सितंबर 2026 तक का वेतन खातों में भेजा गया, आयुक्त एस.के. सुंदरानी की पहल से मिली राहत

    भिलाई, शौर्यपथ। नगर निगम भिलाई-चरोदा के पार्षदों को जून से सितंबर 2026 तक का चार माह का लंबित मानदेय जारी कर दिया गया है। वहीं निगम के अधिकारी-कर्मचारियों को भी सितंबर माह तक का वेतन दीपावली से पहले भुगतान कर दिया गया है।
    वित्तीय अभाव के चलते पार्षदों का मानदेय लंबित था, जबकि निगम के कुछ अधिकारी-कर्मचारियों, विशेषकर अभियंता वर्ग को भी दो से तीन माह से वेतन नहीं मिला था। मामले को गंभीरता से लेते हुए निगम आयुक्त एस.के. सुंदरानी ने लेखा शाखा को लंबित भुगतान संबंधी फाइलें तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

    इसके बाद सोमवार 2 नवंबर 2026 तक पार्षदों के मानदेय और अधिकारी-कर्मचारियों के सितंबर माह तक के वेतन की राशि बैंक खातों में भेज दी गई। दीपावली से पहले हुए इस भुगतान से निगम कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने राहत की सांस ली है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision