
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
शैक्षणिक नवाचारों, शिक्षक प्रशिक्षण और दूरदर्शी नेतृत्व की वक्ताओं ने की प्रशंसा
अछोटी स्थित डाइट परिसर में आयोजित हुआ आत्मीय विदाई समारोह, सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न एवं उपहार भेंटकर दी गई विदाई
भिलाई / शौर्यपथ / जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) दुर्ग के प्राचार्य पी.सी. मरकले के शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर अछोटी स्थित संस्थान परिसर में गरिमामय विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर डाइट परिवार की ओर से उनका आत्मीय अभिनंदन करते हुए सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न एवं उपहार भेंट किए गए। वक्ताओं ने उनके एक वर्ष के कार्यकाल में किए गए शैक्षणिक नवाचारों, प्रशासनिक कार्यशैली और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के प्रयासों की सराहना की।
समारोह में डाइट के नोडल अधिकारी सत्येंद्र शर्मा ने कहा कि श्री मरकले के कार्यकाल में ब्लू-प्रिंट आधारित प्रशिक्षण का सफल संचालन किया गया, जिससे शिक्षकों की कार्यकुशलता में सुधार लाने में मदद मिली।
डॉ. शिशिर कांत भट्टाचार्य ने उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में पठन वीर प्रतियोगिता, अटल टिंकरिंग मॉडल प्रतियोगिता और व्यावसायिक शिक्षा से जुड़े कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन किया गया।
इसी क्रम में डॉ. नीलम दुबे ने फाउंडेशन लर्निंग स्टडी (एफएलएस) के ऑनलाइन सर्वे तथा फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी (एफएलएन) के अंतर्गत ऑनलाइन एवं ऑफलाइन बुनियादी भाषाई और गणितीय प्रशिक्षण की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने बालवाड़ी प्रशिक्षण के सफल संचालन को भी महत्वपूर्ण बताया।
डॉ. वंदना सिंह ने कहा कि श्री मरकले के मार्गदर्शन में डाइट के अकादमिक सदस्यों ने शोध एवं नवाचार के विभिन्न आयामों पर कार्य किया। विद्यालयों की मॉनिटरिंग के माध्यम से शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के प्रयास किए गए तथा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी गई।
वहीं, डॉ. हेमंत साहू ने श्री मरकले के लंबे प्रशासनिक एवं शैक्षणिक अनुभव को याद करते हुए दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, कांकेर और जांजगीर-चांपा जिलों में उनके द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर दी गई सेवाओं का उल्लेख किया। उन्होंने व्याख्याता, प्राचार्य, सहायक परियोजना अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक (डीएमसी), जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) और डाइट दुर्ग के प्राचार्य के रूप में उनके योगदान को स्मरणीय बताया।
सेवा के प्रति निष्ठा को बताया जीवन की सबसे बड़ी पूंजी
सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पी.सी. मरकले ने कहा कि शासकीय सेवा पूर्ण होने पर उन्हें इस बात का संतोष है कि उन्होंने प्रत्येक पद पर पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच बिताया गया समय उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।
समारोह में संध्या शर्मा, सुषमा हिरवानी, आभा वर्मा खोसला, वेद डडसेना, देवकी महिपाल, शशांक मेश्राम, संदीप दुबे, सत्यवती, यशोदा, सुरेंद्र एवं उषा सोनी सहित डाइट परिवार के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
