
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
छह दिवसीय इंडक्शन एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन, सीपीआर और बेसिक लाइफ सपोर्ट का भी दिया प्रशिक्षण
दुर्ग । शासकीय फिजियोथेरेपी महाविद्यालय दुर्ग के शैक्षणिक इतिहास में नया अध्याय जुड़ गया है। महाविद्यालय के प्रथम बैच के बीपीटी (बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी) प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए 16 से 21 नवंबर तक छह दिवसीय ‘दीक्षारंभ’ इंडक्शन एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ 16 नवंबर को चंदूलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, दुर्ग में हुआ।
उद्घाटन समारोह में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित अग्रवाल, अस्थिरोग विभागाध्यक्ष डॉ. नितिन वले, जनरल मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष पाटिल, बायोकेमिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. स्वाति हिवाले, शासकीय फिजियोथेरेपी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चानन गोयल और नोडल अधिकारी डॉ. शालिनी सिंघल सहित दोनों संस्थानों के शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें फिजियोथेरेपी शिक्षा, महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, संस्थागत गतिविधियों और व्यावसायिक दायित्वों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक वातावरण में अनुशासन, सकारात्मक सोच और सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
सीपीआर और बेसिक लाइफ सपोर्ट का प्रशिक्षण
दीक्षारंभ कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बेसिक लाइफ सपोर्ट के तहत कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) का प्रशिक्षण भी दिया गया। यह प्रशिक्षण चंदूलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के निश्चेतना विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनीष कुमार ने प्रदान किया।
कुशल फिजियोथेरेपिस्ट बनाने पर जोर
कार्यक्रम में बताया गया कि फिजियोथेरेपी स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके माध्यम से मरीजों की शारीरिक कार्यक्षमता, गतिशीलता और आत्मनिर्भरता बढ़ाने के साथ जीवन की गुणवत्ता में सुधार किया जाता है। एक कुशल फिजियोथेरेपिस्ट बनने के लिए अकादमिक ज्ञान के साथ संवेदनशीलता, धैर्य, समर्पण, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और मानवीय मूल्यों का होना भी आवश्यक है।
छह दिवसीय आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के नए वातावरण से परिचित कराना तथा उनके ज्ञान, कौशल और व्यक्तित्व विकास की मजबूत नींव तैयार करना है। महाविद्यालय का प्रथम बैच संस्थान की शैक्षणिक यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य में सक्षम, संवेदनशील और समर्पित स्वास्थ्य पेशेवर बनाने की दिशा में मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
