August 17, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा बालिका दिवस एवं राष्ट्रीय मतदान दिवस के उपलक्ष पर कार्यक्रम आयोजित

    • doing of business

    दुर्ग / शौर्यपथ /
    राजेश श्रीवास्तव जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा बालिका दिवस एवं राष्ट्रीय मतदान दिवस के उपलक्ष पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई। बालिका दिवस के उपलक्ष बालिकाओं की पेंटिंग प्रतियोगिता एवं ÓÓराष्ट्रीय मतदाता दिवसÓÓ के अवसर पर लोगों को कानूनी जानकारी प्रदान की गई, जिसके अंतर्गत कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग 25 जनवरी को 11वां मतदाता दिवस मना रहा है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का अहम मकसद देश के युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करना है, भारत में सबसे ज्यादा युवा वोटर हैं। ऐसे में मतदान के महत्व को समझते हुए लोगों को जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय वोटर दिवस की शुरुआत की गई। यह दिवस भारत के हर नागरिक के लिए अहम है। इस बार राष्ट्रीय मतदाता दिवस बहुत खास है, दरअसल भारत निर्वाचन आयोग का काम पूरी तरह से डिजिटल प्लेटफार्म पर आ रहा है। इसके लिए चुनाव आयोग के तरफ से 25 जनवरी में ई-ईपिक मोबाइल ऐप लॉन्च किया जा रहा है। इसके माध्यम से मतदाता अपनी पहचान पत्र को मोबाइल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं, साथ ही 1 फरवरी 2021 से इस ऐप के माध्यम से मतदाता पहचान पत्र भी बनाया जा सकता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। कोई भी भारत का नागरिक जो मतदाता बनने की योग्यता रखता है Óई- ईपिकÓ मतदाता ऐप के माध्यम से मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए आवेदन कर सकता है। साथ ही नालसा की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर करवाया गया। 'राष्ट्रीय मतदाता दिवसÓ के अवसर जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ मतदान करने हेतु शपथ दिलाई गयी।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision