
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रिसाली / शौर्यपथ / रिसाली नगर पालिक निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के आदेश के तहत कोविड-19 आपातकालीन सेवा के तहत जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामाग्री अन्तर्गत सुखा भोजन पैकेट, वैक्सीनेशन, सैम्पलिंग, तथा बिजली पानी व अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी के लिए निगम प्रशासन ने हेल्फ लाईन नंबर जारी किया है। रिसाली निगम क्षेत्र के आम नागरिक इन नंबरों पर सम्पर्क कर दवाएं, स्वास्थ्य जांच, फूड पैकेट व कोविड-19 से जुड़ी किसी भी तरह की आपात स्थिति में सम्पर्क कर सहायता ली जा सकती है। इसके लिए प्र. सहा. अभियंता एस के सिंह भदौरिया को कोविड आपातकालीन सेवा का अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। कंटेनमेंट जोन सहित सेनेटाइजिंग व्यवस्था, वैक्सीनेशन, सैम्पलिंग हेतु निगम के प्र. सहा. अभियंता एस के सिंह भदौरिया मो. नं. 7999841372 को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रभारी अधिकारी के सहयोग के लिए संबंधित वार्डों के उपअभियंता अखिलेश गुप्ता 8120205001, हिमांशु कावड़े 8602412873, उमयंती ठाकुर 8103967854, डिगेश्वरी चंद्राकर 7415516779, गोपाल सिन्हा 8103339983 को संलग्न किया गया है।
कोविड कंट्रोल कक्ष की स्थापना
निगम में स्थापित कोविड कंट्रोल कक्ष में निगम के प्लेसमेंट कर्मचारी ललिता यादव व सुनिल देशलहरे की डयूटी लगाई गई है। कंट्रोल कक्ष का हेल्फ लाईन नंबर 0788-4075725 है। इसके अतिरिक्त रा. नि. अनिल मेश्राम 9589015929 को निगम क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामाग्री (सूखा भोजन पैकेट) उपलब्ध कराने की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। रा. नि. के सहयोग के लिए गोपाल सिन्हा 8103339983, छगन साहू 7224051441, प्रकाश साहू 9907937567, भीखम यादव 9770271803, टेमन दिल्लीवार 7898513791, कुलवंत देशमुख 8103730666 को विभिन्न वार्डों में सूखा भोजन पैकेट वितरण हेतु संलग्न किया गया है। साथ ही साथ जिले में लाकडाउन अवधि में क्षेत्र के आमनागरिकों को बिजली, पानी व अन्य मूलभूत सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से निगम में पृथक से कंट्रोल रूम की स्थापना की गई जहां पर निगम के प्लेसमेंट कर्मचारी अनिता गायकवाड़, भूपेन्द्र नाथ की नियुक्त की गई है जिसका हेल्फ लाईन नं 0788-4049469 है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.