
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
दुर्ग । शौर्य पथ । केंद्र सरकार के 7 साल का कार्यकाल पूरा होने पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह समेत अन्य प्रमुख भाजपा नेताओं के बयानों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने शर्मनाक करार दिया है। राजेंद्र ने कहा कि कोविड संकट से पूरा देश त्रस्त है। वहीं डॉ. रमन सिंह सहित अन्य भाजपा नेता दूसरी पार्टी के नेताओं पर छींटाकशी कर रहे हैं। झूठे आरोप लगा रहे हैं। भाजपा नेताओं को हंसी-ठिठोली करना छोड़ केंद्र सरकार की 7 साल की उपलब्धियां बताना चाहिए। राजेंद्र ने सवालों की झड़ी लगाते हुए कहा कि रमन समेत अन्य भाजपा नेता देश की जनता को बताएं कि 2014 और 2019 के चुनावों में किए गए वायदों में से कितने वादे पूरे किए गए? देश की विकास दर कितनी बढ़ी और कितने युवाओं को रोजगार मिला? भाजपा नेता यह भी बताएं कि सात साल में किसानों की आय में कितनी बढ़ोतरी हुई। विदेशों से कितना काला धन आया? पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों से आम जनता को कितनी राहत मिली? राजेंद्र ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने 7 साल में देश को कई साल पीछे धकेल दिया है। जनहित के कार्य नहीं हुए। केंद्र सरकार की विफलताओं को छिपाने की नीयत से भाजपा नेता अपना राजधर्म निभाना छोड़कर विपक्षी दलों पर आरोप लगाने का काम कर रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। राजेंद्र ने कहा कि भाजपा के खासमखास बाबा रामदेव ने पहले एलोपैथिक दवाइयों को स्टूपिड और दिवालिया साइंस कहकर कोरोना वारियर्स का अपमान किया। अब वैक्सिनेशन को लेकर दिग्भ्रमित करने वाले बयान दे रहे हैं। इससे देश की जनता असमंजस की स्थिति में है। बाबा रामदेव ने अपने वक्तव्य में कहा है कि वे वैक्सीन नहीं लगवाएंगे और उन्हें कोरोना से बचाव के लिए एलोपैथी वैक्सीन की जरूरत नहीं है। राजेंद्र ने कहा कि केंद्र सरकार, राज्य सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जनहित में देश की जनता से वैक्सिनेशन की अपील की जा रही है। आम जनता को वैक्सीन लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में बाबा रामदेव का यह बयान देशवासियों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्र सरकार को बताना चाहिए कि बाबा रामदेव की बात मानें या वैक्सिनेशन करवाएं। राजेंद्र ने कहा कि विपक्षी दलों समेत राज्य सरकारों द्वारा वैक्सीन की कमी को दूर करने वैक्सीन उत्पादन बढ़ाने दूसरी कंपनियों को आर्डर देने की सलाह दी गई लेकिन भाजपा नेताओं ने विपक्षी दलों पर आरोप-प्रत्यारोप लगा दिए। आज बाबा रामदेव का वैक्सीन न लगाने संबंधी बयान आया है। इसमें एलोपैथी दवाई को स्टूपिड और दिवालिया साइंस कहा गया है। इस विवादित बयान पर केंद्र सरकार और भाजपा नेताओं की चुप्पी समझ से परे हैं। भाजपा नेताओं का दोहरा चरित्र उजागर हो रहा है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
