
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग । शौर्यपथ । दीपक नगर वार्ड के रेवा तालाब किनारे सौंदर्यीकरण और पाथवे निर्माण काम जल्द शुरू हो सकेगा।आज निगम आयुक्त श्री इंद्रजीत बर्मन के निर्देश पर तालाब पार के अतिक्रमण को हटाया गया। उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक भूमि पर रंजन सिंह नामक व्यक्ति द्वारा अवैध रुप से निर्माण कर लिया गया था जिसके कारण रेवा तालाब किनारे पाथवे और सौदर्यीकरण का कार्य रुका हुआ था। इस संबंध में संबंधित व्यक्ति को अतिक्रण हटाने का नोटिस दिया गया था। परन्तु रंजन सिंह द्वारा बार बार नोटिस देने पर भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद प्रभारी भवन अधिकारी गिरीश दीवान के नेतृत्व में रेवा तालाब किनारे बने अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। प्रभारी भवन अधिकारी ने बताया रेवा तालाब से अतिक्रमण हटने के बाद अब जनता की मांग पर यहाॅ पाथवे और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। निगम आयुक्त श्री इंद्रजीत बर्मन ने कहा कि आम निगम क्षेत्र की जनता के हितों का ख्याल रखते हुए यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी भी सार्वजनिक जगहों पर अतिक्रमण ना करें। अन्यथा निगम द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाएगी।कार्यवाही के दौरान तहसीदलदार श्री सतेंन्द्र शुक्ला मोहन नगर थाना के पुलिस बल, श्री जी.आर. यादव संतोष मिश्रा, श्री मनीष अगिनोघटरी, श्री मनीष थापा, श्री अनुज राय, श्री राजेन्द्र वर्मा आदि मौजूद थे।
दुर्ग । शौर्यपथ । नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा निगम सीमा क्षेत्र के करदाताओं से वित्तीय वर्ष 2019-20 का टैक्स व दुकान किराया बिना अधिभार के लिया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए जारी लाॅकडाउन के कारण वित्तीय वर्ष 2019-20 का टैक्स व दुकान किराया जमा करने की तिथि में वृद्धि की गई है। निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन ने बताया शासन के आदेशानुसार किसी भी करदाताओं से कोई भी अधिभार लिये बिना टैक्स लिया जा रहा है । शासन ने 31 मई 2020 तक समस्त प्रकार के टैक्स और स्वविवरणी भरवाने का निर्देश दिया है । अतः शहर के समस्त करदाताओं से अपील है कि कल शनिवार और रविवार को अवकाश के दिन कार्यालय समय खुला रहेगा। करदातागण निगम कार्यालय आकर अपना टैक्स जमा कर रसीद प्राप्त कर सकते हैं।
दुर्ग / शौर्यपथ / विधायक अरुण वोरा ने पटरीपार क्षेत्र का औचक दौरा किया जहां आदित्य नगर व जवाहर नगर क्षेत्र के निवासियों ने पेयजल संकट की शिकायत की। वार्ड वासियों ने बताया कि तीन दिन से पेयजल आपूर्ति बाधित है नल 10 मिनट से कम समय के लिए खुल रहा है साथ ही अमृत मिशन से पाइप लाइन डालने का कार्य भी बेहद धीमी गति से चल रहा है। जगह जगह खोदे गए गड्ढों का मलबा भी नहीं उठाया जा रहा है।
विधायक वोरा ने तत्काल टैंकर बुलवा कर लोगों की समस्या का निराकरण किया साथ ही निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि भीषण गर्मी के समय में कहीं भी पेयजल के लिए भटकाव की स्थिति नहीं बननी चाहिए। फिल्टर प्लांट में बार बार खराब होने वाले पम्प की जगह नए पम्प खरीदे जाएं। अमृत मिशन के कार्यों में लगातार मिल रही शिकायत पर उन्होंने नगरीय निकाय सचिव अलरमेल मंगई डी से चर्चा कर कहा कि मिशन के कार्यों में लेटलतीफी से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
26 माह में किसी भी वार्ड में नल कनेक्शन प्रदाय सौ प्रतिशत पूर्ण नहीं हो सका है। जिसपर निकाय सचिव ने राज्य स्तरीय टीम भेज कर मॉनिटरिंग करवाने आश्वस्त किया।
दुर्ग / शौर्यपथ / दो दिन पूर्व ही राज्य शासन द्वारा 20 जिले के कलेक्टरों के साथ ही दुर्ग जिले के कलेक्टर अंकित आनंद का भी तबादला करते हुए उनको नया रायपुर विकास प्राधिकरण का सीईओं की जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं उनकी जगह मुगेली के कलेक्टर पूर्व में डॉक्टर रहे सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे को दुर्ग स्थानांतकरण किया गया था। जिले के नये कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने आज दुर्ग कलेक्टोरेट पहुंचकर पुराने कलेक्टर अंकित आनंद से पदभार ग्रहण किया। डॉ. भूरे वर्ष 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। डॉ. भूरे मूल रूप से महाराष्ट्र से हैं। उन्होंने अपनी एमबीबीएस की डिग्री महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी आफ हेल्थ साइंस नाशिक से ली है। पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे और पुराने दोनो कलेक्टरों में एक घंटा तक गुफ्तगू हुई जिसमें पुराने कलेक्टर अंकित आनंद ने जिले में कोरोना और डेंगू से बचाव के लिए चल रहे कार्यो सहित जिले के अन्य कई मामलों की जानकारी कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे को दी। उसके बाद अंकित आनंद वहां से रवाना हुए। इस दौरान कलेक्टोरेट से सभी अधिकारी और कर्मचारी एकदम भावुक हो गये, इस दौरान अंकित आनंद ने भी कहा कि आपसबका जो मुझे सहयोग मिला है वह हमेश याद रखूंगा।
दुर्ग / शौर्य्पथ / स्थानांतरण के मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों एवं जिले के अन्य गणमान्य नागरिक संगठन के सदस्यों एवं आम नागरिकों ने कलेक्टर अंकित आनंद को भावभीनी विदाई दी। आज ही जिला पंचायत सीईओ कुंदन कुमार और अपर कलेक्टर गजेंद्र ठाकुर भी रिलीव हुए। इन्हें भी अधिकारी-कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भावभीनी विदाई दी। कलेक्टर अंकित आनंद के विदा होने के मौके पर अधिकारी-कर्मचारियों के अतिरिक्त अन्य नागरिक संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। उन्होंने निवर्तमान कलेक्टर के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विभिन्न नागरिक संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि कलेक्टर अंकित आनंद ने बड़े ही परिश्रम और मनोयोग के साथ हम सबकी समस्याएं सुलझाने की दिशा में बड़ा काम किया। हम इसके लिए उनके प्रति आभार प्रदर्शन करने आए हैं। अधिकारी-कर्मचारियों ने भी जिले में उनके योगदान की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अधिकारी-कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग का एहतियात बरतने हम सब इक_ा नहीं हो पाए, हममें से हर कोई व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर आभार प्रदर्शन करना चाहता था। अधिवक्ता संघ एवं अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने भी यह बात कही। इन्होंने कहा कि कलेक्टर हमेशा सुलभ होकर मिलते थे और ध्यानपूर्वक समस्याएं सुनकर उनके निदान की दिशा में त्वरित कार्रवाई करते थे। उनका कार्यकाल बहुत अच्छा रहा और हमेशा स्मृति में रहेगा। इसी तरह जिला पंचायत सीईओ कुंदन कुमार को भी भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी यादव ने कहा कि अपने काम के प्रति पूरी तरह निष्ठा का भाव होने से लक्ष्य की प्राप्ति जरूर होती है। जिला पंचायत सीईओ कुंदन कुमार ने अपने कार्यकाल में नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी का कार्य बहुत अच्छी तरह से आगे बढाया। उन्होंने नवाचारी उपायों को ब?ावा दिया जो किसी भी योजना को सफल करने की दिशा में बड़ी भूमिका निभाते हैं। कोविड संक्रमण को थामने की दिशा में मनरेगा के कार्य को आगे बढाना उनका प्रमुख कार्य रहा। वे काफी सजग होकर और पूरे उत्साह के साथ कार्य करते रहे। इससे ग्रामीण विकास को बढावा देने में बड़ी मदद मिली। जिला पंचायत के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी श्री कुमार के योगदान को सराहा। इस मौके पर सीईओ ने जिला पंचायत के सभी पदाधिकारियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के योगदान की वजह से हम नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाडी, मनरेगा जैसे कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से आगे बढाने में सफल रहे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
