
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
आरोपियों के कब्जे से कुल 58 पौवा देसी मदिरा मसाला कीमती 5800/-रुपये एवं 400/-रुपये बिक्री रकम बरामद*
▫️ *आबकारी एक्ट के तहत चौकी बीरेझर पुलिस की कार्यवाही*
पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के सख्त निर्देश पर धमतरी पुलिस एक्शन मोड पर आ चुकी है और असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हांकित कर उनके विरुद्ध लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुरूद श्री अभिषेक केसरी के मार्गदर्शन व चौकी प्रभारी सुश्री शांता लकड़ा के नेतृत्व में बीरेझर पुलिस के द्वारा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही हेतु पृथक-पृथक टीम गठित कर रवाना किया गया।
मुखबिर सूचना पर चौकी बीरेझर पुलिस टीम के द्वारा गवाहों के साथ ग्राम दरबा में दबिश दी गई। *आरोपी हेमलाल साहू उर्फ़ सोनू पिता प्यारेलाल साहू उम्र 21 वर्ष साकिन दरबा चौकी बीरेझर थाना कुरूद जिला धमतरी* के कब्जे से क्रीम रेड कलर के थैला में 36 पौवा देसी मदिरा मसाला कीमती 3600/-रुपये बरामद कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
इसी प्रकार चौकी बीरेझर पुलिस की दूसरी टीम के द्वारा ग्राम दर्रा में *आरोपी भूखे लाल ध्रुव पिता डेरहा राम ध्रुव उम्र 46 वर्ष साकिन ग्राम दर्रा चौकी बीरेझर थाना कुरूद जिला धमतरी* को अपने घर के सामने अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया जिसके कब्जे से 22 पौवा देसी मदिरा मसाला एवं 400/-रुपये बिक्री रकम जप्त किया गया। उक्त आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(ए) के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
धमतरी पुलिस द्वारा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
