
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धमतरी। कुरूद में भाजपा किसान मोर्चा के तत्वाधान में नगर पंचायत कुरूद के कारगिल चौक में अघोषित बिजली कटौती और खाद-बीज की कमी को लेकर भाजपाइयों ने भूपेश सरकार के खिलाफ हल्ला-बोल धरना प्रदर्शन किया।
राष्ट्रीय भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री पिंकी शिवराज साह, जिला अध्यक्ष शशि पवार, पूर्व जिला अध्यक्ष निरंजन सिन्हा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रधुनंदन साहू, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, जिले के सभी मंडलों के अध्यक्षों, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम जिला महिला मोर्चा के अध्यक्ष विथिका बिश्वास, नपं कूरूद के पूर्व अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर व रविकांत चंद्राकर, भानु चन्द्राकर, प्रकाश बैस, रामस्वरूप साहू और अन्य वक्ताओं ने धरना कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व मंत्री व कुरूद के विधायक अजय चंद्राकर ने मीडिया से मुखातिब हुए।
वक्ताओं ने कहा अघोषित बिजली कटौती से किसान हलकान है। प्रदेश में इस समय नकली खाद का कारोबार चल रहा है। कंपोस्ट खाद और सुपर कंपोस्ट खाद तैयार करने की बात कही जा रही है। कंपोस्ट खाद खरीदने पर ही डीएपी व अन्य रासायनिक खाद किसानों को उपलब्ध होगी। यह भूपेश सरकार की दमनकारी नीति है। इस तरह किसानों पर दबाव बनाया जा रहा है जो उचित नहीं है । भाजपा कार्यकर्ता ओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंच कर राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौंपा।
धरना प्रदर्शन में प्रदेश झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेंद्र पंडित, धमतरी विधायक रंजना साहू, नगरी जनपद के अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम,अर्चना चौबे, अकबर कश्यप, राकेश चौबे, चंद्रशेखर आडिल,भूपेश चंद्राकर, कृष्ण कांत साहू बड़ी संख्या में किसान व भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
