August 20, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    *कोविड-19 संक्रमितों को नियमित जारी है मानसिक परामर्श

    • doing of business

    *1,155 कोविड-19 संक्रमित मरीजों को दिया गया मानसिक परामर्श*

    कोविड-19 संक्रमण काल में संक्रमित लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाये रखने के उद्देश्य से जिला अस्पताल रायपुर के स्पर्श क्लीनिक द्वारा ऐसे  लोगों की नियमित काउंसलिंग की जा रही है । साथ ही लोगों को उपचार के दौरान आ रही मानसिक परेशानियों को भी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है ।
    स्पर्श क्लीनिक के मनोचिकित्सक डॉ.अविनाश शुक्ला ने बताया, ‘’कोविड-19 ने लोगों के अंदर डर पैदा कर दिया है साथ ही भ्रामक जानकारियों से भी लोग गुमराह हो रहे हैं । लोग मानसिक रूप से परेशान होते हैं तो कॉल करते हैं इसलिए हमारा यह काम है कि लोगों के मन की शंकाओं को दूर कर उन्हें उचित परामर्श दिया जाए। कोविड-19 की दूसरी लहर के बाद चिंता और नींद ना आने की समस्या बढ़ गई है । स्पर्श क्लीनिक से भी नियमित रूप से संक्रमित लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के उद्देश्य से कॉल कर मानसिक परेशानियों को भी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है । 1अप्रैल 2021 से आज तक 1,155 लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए काउंसलिंग की गई है। उन्होंने कहा, अप्रैल माह में कोविड-19 का उपचार करा रहे 222 लोगों को स्पर्श क्लीनिक के द्वारा  परामर्श दिया गया है। वहीं  मई में 607 को संक्रमण के दौरान होने वाले तनाव से मुक्ति के लिए परामर्श प्रदान किया गया है | जून में 243 और 30 जुलाई तक 83 लोगों को स्पर्श क्लीनिक के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए परामर्श दिया गया है”।
    स्पर्श क्लीनिक के माध्यम से कोरोना से बचने के लिए मैं और क्या करूं? इस तरह के प्रश्नों का फोन पर उचित परामर्श दिया जा रहा है। अगर लोगों के मन में कोई भी शंका उत्पन्न हो रही हो तो वह टोल फ्री नंबर 104 पर डायल कर यहाँ से मनोवैज्ञानिक सलाह ले सकते हैं ।
    साइकोलॉजिस्ट ममता गिरी गोस्वामी ने बताया,  ‘’ज्यादातर लोग तनाव के कारण डिप्रेशन में आ जाते हैं । ऐसे में तनाव से मुक्ति के लिये प्रतिदिन नियमित रुप से योग करके, भरपूर नींद लेने एवं आपस में बातचीत  कर तनाव को कम करने की सलाह दी जाती है। काउंसलिंग के दौरान कई लोगों के परिवार के सदस्यों में कोविड-19 को लेकर भी तनाव है। उनको परामर्श के दौरान बताया गया कि उचित शारीरिक दूरी फेस मास्क और नियमित रूप से हाथों की साफ सफाई रखने, गंदे हाथों को आंखों में लगाने, मुंह में लगाने, और खाना खाने से बचना है । किसी भी सार्वजनिक वस्तु  को छूने के बाद हाथ को कम से कम 20 सेकेंड तक अच्छे से साबुन से धोना ही  वर्तमान समय में कोविड-19 का कारगर बचाव  है”।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision