August 20, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत हुए कर्मचारियों,पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले, गोताखोर नगरसेना बल को भी प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

    • doing of business

    पुलिस मुख्यालय रायपुर  द्वारा नक्सलियों के साथ हुए  मुठभेड़ में नक्सलियों को मार गिराने वाले जांबाज पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को
    आउट ऑफ टर्न पदोन्नति आदेश प्रसारित किया गया है। जिसमें धमतरी जिले के एक उपनिरीक्षक एक प्रधान आरक्षक एवं 4 आरक्षक शामिल है।

           उक्त आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने आउट ऑफ टर्न पदोन्नति आदेश में शामिल धमतरी पुलिस के जांबाज अधिकारी एवं कर्मचारियों को आज पदोन्नति दी गई। पुलिस-नक्सली मुडभेड़ में नक्सली को मार गिराने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को  पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल के द्वारा आज पुलिस कार्यालय धमतरी में स्टार एवं प्रधान आरक्षक की फित्ती लगाकर पद्दोन्नति दी गई।

    *पदोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारी-कर्मचारी*
    01. उप निरीक्षक से निरीक्षक बने *श्री भूनेश्वर नाग*
    इनके द्वारा नारायणपुर में पदस्थापना के दौरान पुलिस-नक्सली मुड़भेड़ में नक्सली मार गिराया।
    02 प्रधान आरक्षक से सहा.उप निरीक्षक बने * संजीव मालेकर* धमतरी जिले के नक्सल क्षेत्र घोरागांव में अपने साथियों के साथ सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान हुए पुलिस-नक्सली मुडभेड़ में नक्सली कमांडर रवि उर्फ सन्नू को मार गिराया।

          इसी प्रकार धमतरी डीआरजी टीम के 04 आरक्षक बने प्रधान आरक्षक-
    * चोवा राम रावटे, श्री सौरभ पटेल, श्री मुकेश कुमार ध्रुव एवं श्री राकेश राजपूत* ने
    धमतरी जिले के नक्सल क्षेत्र घोरागांव के जंगल में सर्चिंग अभियान के दौरान हुए पुलिस-नक्सली मुडभेड़ में नक्सली कमांडर रवि उर्फ सन्नू को मार गिराया था।

         उपरोक्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा आउट ऑफ टर्न पदोन्नति पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

            इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय ने धमतरी नगर सेना बल के गोताखोर जवानों को उनके अच्छे व संवेदनात्मक मानवीय कार्यों के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्हेें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही *पावर लिफ्टिंग* प्रतियोगिता में  स्वतंत्र रूप से भाग लेकर गोल्ड मैडल प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षक भागवत खांडेकर, प्रमोद साहू  एवं ओम प्रकाश निषाद को पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर शुभकामनाएँ दी गई ।

          इसी दौरान जिला विशेष शाखा में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक श्री प्रेम प्रसाद उपाध्याय के जन्मदिवस के अवसर पर गिफ्ट व कार्ड देकर जन्मदिन की शुभकामनाएँ दिये ।

             उक्त  कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरूण जोशी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्रीमती सारिका वैद्य, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुरूद श्री अभिषेक केशरी, रक्षित निरीक्षक श्री के.देव राजू व, सुबेदार श्रीमती रेवती वर्मा, स्टेनो श्री अखिलेश शुक्ला उपस्थित रहे। जिन्होंने उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को बधाई दी।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision