August 02, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    कांग्रेस सरकार किसानों की हितैषी, भाजपा राजनीति न करे-डॉ. लक्ष्मी ध्रुव

    • rounak group

     

    धमतरी ब्यूरो/शौर्यपथ

    भारतीय जनता पार्टी के नेताओं  द्वारा किसानों के नाम पर वर्चुअल रैली के माध्यम से  सोशल मीडिया मे किया गया कार्य केवल सत्ता प्राप्त करने के लिए एक शिगूफा है,15 साल तक सत्ता मे रहकर बीजेपी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओ द्वारा जनता का शोषण किया गया उसको जनता इतनी जल्दी नहीं भुला पाएगी भाजपा के नेता किसानों के लिए घड़ियाली आंसू न बहाये और भुपेश बघेल के कार्यो एवं योजनाओं को धरातल मे जाकर देखे किसानों में खुशहाली है इसलिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को देश मे दूसरे नंबर के मुख्यमंत्री का दर्जा प्राप्त हुआ
    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी शपथ लेते ही किसानों के हित मे 2 घंटे के भीतर निर्णय लेकर किसानों का कर्जा माफ जिसमे 6100 करोड़ रुपये की राशि माफ हुई एवं धान का समर्थन मूल्य 2500 रुपये किया गया ,बिजली बिल को आधा किया गया,तेंदूपत्ता का समर्थन मूल्य प्रतिमानक बोरा 2500 से बढ़ा कर 4000 रुपये प्रतिमानक किया गया,कमजोर बच्चो एवं महिलाओं के लिए पोषण आहार लागू किया गया,ग्रामीण जनता के स्वास्थ्य के लिए हाट बाजार योजना लागू किया गया,टाटा कंपनी द्वारा लोहंडीगुड़ा मे अधिकृत आदिवासियों के समस्त जमीन को वापस दिलाकर आदिवासियों के हित मे बहुत बड़ा काम किया गया,5 डिसमिल से कम भूमि को रजिस्ट्री कराने का अनुमति प्रदान किया गया,आज के समय को देखते हुवे ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए बहुत बड़ी योजना नरवा, गरुवा,घुरवा,बाड़ी का शुभारंभ किया गया जिससे किसानों के चहरे मे चमक आई।
    छत्तीसगढ़ सरकार की पी डी एस प्रणाली से देश के गरीबी रेखा से बाहर करीब 7 लाख परिवारो को 35 किलो चांवल 10 रुपये किलो के दर से वितरित किया जा रहा है।
    धमतरी जिला मे क्रेडा विभाग द्वारा 5130 बायोगैस स्थापित किया जा रहा है जिससे ग्रामीण आबादी प्रदूषण मुक्त वातावरण मे रसोई गैस के साथ उपायोगी गोबर खाद का इस्तेमाल कर सके।
    छत्तीसगढ़ सरकार का करजमुक्ति की ओर एक और सहरानीय कदम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों के बकाया 207 करोड़ के जलकर को माफ करने की घोषणा की ,छत्तीसगढ़ के छात्र छात्राओ के लिए बहुत ही अल्प अवधि मे छत्तीसगढ़ सरकार ने निर्णय लेकर कांकेर एवं महासमुंद मैं मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ करने जा रहे है
    इससे स्पष्ट होता है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पिछले 15 सालों मे सिर्फ जुमले बाजी की गई है बीजेपी के कार्यकाल मे बहुत से किसानों ने परेशान होकर आत्महत्या की जबकि भूपेश बघेल जी के 18 महीनों मैं किसानों के हित मे अनेको कार्य किये गए जिसके परिणामस्वरूप आज एक भी किसानों ने आत्महत्या नही की है।
    आज छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस की सरकार मे प्रदेश के किसान खुशहाली से जीवन व्यतीत कर रहे है एवं नित नए आयाम किसानी के क्षेत्र में स्थापित कर रहे है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision