August 02, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    अधिकारियों को फील्ड का सतत दौरा करने कलेक्टर ने दिए निर्देश संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, गर्भवती की ए.एन.सी. जांच पर बल समय सीमा की बैठक में

    • rounak group

    धमतरी ब्यूरो/शौर्यपथ

    कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देेशित किया है कि वे राजस्व प्रकरणों का समय पर और प्राथमिकता से निपटारा करें। इसके लिए पटवारियों की नियमित बैठक लेकर समीक्षा करने पर उन्होंने जोर दिया है। साथ ही राजस्व कोर्ट भी अब नियमित रूप से लगाने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। इसके साथ ही हर सोमवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक भी लेंगे। आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुबह 10.30 बजे से आहूत समय सीमा की बैठक में उक्त निर्देश कलेक्टर ने दिए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे विभाग के मूल कार्यों को प्राथमिकता से करें। साथ ही फील्ड का सतत दौरा कर योजनाओं की वस्तुस्थिति का जमीनी स्तर पर निरीक्षण करें।
    कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि जब भी कोई हितग्राही मिलने आए उनके साथ सही बर्ताव करें। बैठक में कलेक्टर ने ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में लंबित प्रकरणों को भी जल्द निपटाने के निर्देश विभागों को दिए। उन्होंने जिले में कुपोषण मिटाने की दिशा में गंभीरता से काम करने महिला एवं बाल विकास विभाग को कहा। साथ ही स्कूलों में बच्चों की भाषा के ज्ञान को बढ़ाने और उनके व्यक्तित्व निखारने पर विशेष बल दिया। जिले में बच्चों का नियमित टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, गर्भवती का ए.एन.सी. जांच, अस्पतालों की साफ-सफाई, नियमित आई.पी.डी. और ओ.पी.डी. का संचालन के निर्देश कलेक्टर ने दिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना को भी फिर से शुरू करने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया। सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नियमित रूप से हाट बाजार में लगने वाले स्वास्थ्य जांच शिविर का दौरा कर यह भी सुनिश्चित करेंगे कि आयुष की टीम वहां क्लीनिक में शामिल है।
    कोविड-19 के तहत कलेक्टर ने होम आइसोलेशन के नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चार वर्गों में लोगों का सर्वे कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही सर्दी-खांसी के मरीजों के लिए टेलीमेडिसिन सुविधा शुरू करने की तैयारी की जानकारी भी ली। बैठक में राज्य सरकार की महत्ती सुराजी गांव योजना के तहत बन रहे गौठानों के लिए गौठान समिति का गठन करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। साथ ही वहां कोटना, पानी, इत्यादि विकसित करने की भी समीक्षा की। आज समय सीमा की बैठक में पाॅवर प्वाईंट प्रजेंटेशन के जरिए योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नम्रता गांधी, अपर कलेक्टर श्री दिलीप अग्रवाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी, सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मौजूद रहे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision