August 21, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    अवैध शराब परिवहन करते और बिक्री करते आरोपी गिरफतार

    • doing of business

    *थाना अर्जुनी पुलिस ने संबलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु रखे आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा*

    *थाना मगरलोड चौकी करेली बड़ी अंतर्गत हसदा अंगद होटल के पास अवैध रूप से शराब परिवहन करते 02 आरोपी गिरफतार*

    *दोनों पृथक पृथक मामलों में आरोपियों के कब्जे से कुल 182 नग देशी प्लेन व मशाला शराब बरामद*

    *आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत की गई वैधानिक कार्यवाही*

            पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करने एवं असामाजिक तत्वों एवं जुआ-सट्टा, अवैध शराब बिक्री की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करने सक्त निर्देश दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  निवेदिता पॉल के दिशा निर्देश में असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

           मुखबिर सूचना पर अर्जुनी  पुलिस द्वारा संबलपुर रेलवे क्रासिंग के पास घेराबंदी कर एक आरोपी योगी तिवारी के कब्जे से पीले रंग के प्लास्टिक बोरी में कुल 110 नग सीलबंद देसी एवं मसाला शराब का पौवा प्रत्येक में 180 एमएल भरी हुई कुल 19 लीटर 800 मिलीलीटर कीमती करीबन ₹11000/-रुपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया तथा मौके पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए *आरोपी योगी तिवारी पिता कोमल प्रसाद तिवारी उम्र 24 वर्ष साकिन स्वामी विवेकानंद वार्ड धमतरी जिला धमतरी* को गिरफतार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। न्यायिक रिमांड हेतु आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

            इसी प्रकार चौकी करेलीबडी पुलिस के द्वारा अवैध रूप से शराब बिकी हेतु परिवहन करने की मुखबीर सूचना पर ग्राम हसदा अंगद होटल के पास घेराबंदी किया गया। *आरोपी अंगदराम गायकवाड पिता स्व० रमउ राम गायकवाड उम्र 44 वर्ष निवासी हसदा एवं नुमेश कुमार कोसले पिता विष्णु कोसले उम्र 24 वर्ष निवासी मगरलोड* द्वारा मोटर सायकल एच.एफ. डिलक्स क्रमांक सीजी 04 एम 7548 से अवैध रूप से 72 पौवा शराब बिकी करने के लिये परिवहन करते रंगे हाथ पकडकर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों की न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision