
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
लोक कलाकारों ने राज्य के कलाकारों को अवसर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री और संस्कृति मंत्री के प्रति जताया आभार
रायपुर /शौर्यपथ/
संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को सहेजने और संवारने वाले कलाकारों के सहयोग के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इस वर्ष दुर्गोत्सव एवं दशहरा पर्व पर 200 से अधिक कलाकारों को अवसर प्रदान किया गया। इसके लिए कलाकारों को एक करोड़ 56 लाख से अधिक राशि का भुगातान किया गया है। दुर्गोत्सव एवं दशहरा पर्व में यहां के कलाकारों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मानस मंडलियों आदि में भाग लेने का अवसर उपलब्ध कराने के लिए लोक कलाकारों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के प्रति अभार जताया है।
संस्कृति मंत्री भगत ने कलाकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्थानीय कलाकार प्रदेश की संस्कृति और कला को सहेजने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। कलाकारों के इस योगदान से अन्य कलाकारों को भी प्रेरणा एवं प्रोत्साहन मिलेगा।
श्री भगत ने कहा कि प्रदेश में नवरात्रि और दशहरा धूमधाम से मनाया गया। इस शारदीय नवरात्रि पर्व पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत चंदखुरी में माता कौशल्या मंदिर के भव्य स्वरूप एवं भगवान श्री राम की 51 फिट की प्रतिमा सहित सौन्द्रीयीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इसके उपलक्ष्य में तीन दिवसीय भव्य सांस्कृतिक क्रार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। मंत्री श्री भगत ने इन आयोजनों के सफलतापूर्वक संचालन के लिए संस्कृति विभाग की सराहना की है।.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
