Google Analytics —— Meta Pixel
April 06, 2026
Hindi Hindi

युवाओं के लिए “मन के गोठ” ऑनलाइन वेबीनार 7 जनवरी को

  • rounak group

रायपुर / शौर्यपथ / मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं और उनके निवारण के लिए देश की युवा पीढ़ी स्कूल - कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मेंटल वेल बीइंग वेबीनार “मन के गोठ” का आयोजन किया जाएगा। प्रधान मंत्री कार्यालय के सहयोग से आयोजित यह ऑनलाइन वेबीनार 7 जनवरी को दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगा, जिसमें देशभर के मनोचिकित्सक विशेषज्ञ छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देंगे।

साथ ही विशेषज्ञ अपने अनुभवों को साझा कर मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के उपाय भी बताएंगे। वहीं छात्रों को स्वयं के मानसिक स्वास्थ्य एवं अपने आसपास के लोगों को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के गुर भी सिखाएंगे।
   पुणे स्थित सीडेक (C-DAC) एवं प्रधानमंत्री कार्यालय, नई दिल्ली के सहयोग से राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की ओर से उक्त ऑनलाइन वेबीनार आयोजित किया जाएगा जिसमें राज्य के युवाओं को शामिल होने के लिए उन्हें प्रेरित करने के लिए सभी जिलों के सीएमएचओ एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
   इस सम्बन्ध में उप संचालक राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम डॉ. महेन्द्र सिंह ने बताया, “युवा पीढ़ी को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक करने की आज जरूरत है। इसी को देखते हुए वेबीनार में  कक्षा 11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं एवं कॉलेज के छात्रों को विशेष रूप वेबीनार में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करने के लिए सभी जिलों के जिला नोडल अधिकारी (मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम) को निर्देशित किया गया है। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत पदस्थ प्रशिक्षित चिकित्सा अधिकारी, क्लीनिकल साइकेट्रिक, सोशल वर्कर, साइकेट्रिक नर्स एवं कम्युनिटी नर्स जो कि राज्य में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत कार्य कर रहे हैं उन्हें अनिवार्य रूप से वेबीनार में भाग लेने को निर्देशित किया गया है। कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को भाग लेने तथा स्थानीय युवाओं को उक्त कार्यक्रम में शामिल करने हेतु प्रेरित करने को भी कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उक्त वेबीनार के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रतिभागी https://meet.google.com/bgx-cbua-srk के जरिए भाग ले सकेंगेI”

विशेषज्ञ बताएंगे मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के गुर
   वेबीनार में मुख्य रूप से साइंटिस्ट एफपीएसए ऑफिस, भारत सरकार डॉ. केतकी बापट, कार्यकारी संचालक सीडेक, बेंगलुरू डॉ. एस. डी. सुदर्शन उद्बोधन देंगे। वहीं नेशनल प्रोफेशनल ऑफिस, मेंटल हेल्थ से डॉ. आत्रेई गांगुली, निम्हांस बेंगलुरू के प्रोफेसर डॉ. नवीन कुमार और एएफएमसी पुणे की साइंटिस्ट डॉ. कल्पना श्रीवास्तव स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य एवं मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से उबरने के उपायों की जानकारी देंगे। छत्तीसगढ़ के विशेषज्ञ डॉ. राजेश पैकरा, प्रीती चांडक, परमेश्वर प्रसाद एवं नमिता ताम्रकर मानसिक स्वास्थ्य पर अपनी सफलता की कहानी साझा करेंगे। उपरोक्त कार्यक्रम मिशन डायरेक्टर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में एवं उप संचालक राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम डॉ. महेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित होगा।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)