Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi

जतन योजना के अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों को 15 जून के पहले पूर्ण करें : अपर मुख्य सचिव

अपर मुख्य सचिव ने ली समीक्षा बैठक अपर मुख्य सचिव ने ली समीक्षा बैठक
  • rounak group

मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों को 15 जून तक पूर्ण करने के निर्देश

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने आरईएस, प्रधानमंत्री आवास योजना और पंचायत संचालनालय के कार्यों की समीक्षा की

प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माणाधीन आवासों को तेजी से पूर्ण करने कहा

        रायपुर । शौर्यपथ । पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने आज वरिष्ठ अधिकारियों, सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा सभी जिलों में पदस्थ विभागीय उप संचालकों और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के अधिकारियों की बैठक लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं पंचायत संचालनालय के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अधिकारियों को मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत स्कूलों की मरम्मत, रंगाई-पुताई तथा अतिरिक्त कमरों के निर्माण के प्रगतिरत कार्यों को गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने से पहले 15 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव ने निविदा की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर अप्रारंभ कार्यों को भी जल्द शुरू करने को कहा। उन्होंने सभी स्कूल भवनों की पुताई गोबर से निर्मित प्राकृतिक पेंट से करने के निर्देश दिए।  

अपर मुख्य सचिव साहू ने निमोरा स्थित ठाकुर प्यारेलाल राज्य ग्रामीण विकास प्रशिक्षण संस्थान में आज लगातार दूसरे दिन चली मैराथन बैठक में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना, मुख्यमंत्री आंतरिक गली विद्युतीकरण योजना, मुख्यमंत्री पंचायत सशक्तिकरण योजना, ग्राम पंचायत विकास योजना, राष्ट्रीय ग्राम सुराज अभियान तथा अनुसूचित क्षेत्रों में पेसा कानून के क्रियान्वयन की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने छत्तीसगढ़ ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण, जिला पंचायत विकास निधि और जनपद पंचायत विकास निधि के अंतर्गत अनुशंसित कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। 

श्री साहू ने बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के निर्माणाधीन आवासों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने इसके हितग्राहियों के आधार कार्ड की सीडिंग के काम में भी तेजी लाने को कहा। उन्होंने रीपा (Rural Industrial Park) केंद्रों और गौठानों में प्रगतिरत कार्यों को बरसात के पहले पूर्ण करने को कहा। श्री साहू ने राष्ट्रीय ग्राम सुराज अभियान और मुख्यमंत्री पंचायत सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत पंचायत प्रतिनिधियों के लिए नियमित प्रशिक्षण का आयोजन कर इसकी एंट्री ट्रेनिंग मैनेजमेंट पोर्टल (TMP) पर करने के निर्देश दिए। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर., राज्य मनरेगा आयुक्त रजत बंसल, पंचायत विभाग के संचालक कार्तिकेय गोयल, रीपा के प्रभारी अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह, राज्य ग्रामीण विकास प्रशिक्षण संस्थान के संचालक पी.सी. मिश्रा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की संयुक्त सचिव श्रीमती पुष्पा साहू और अशोक चौबे भी समीक्षा बैठक में उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)