Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi

पाटन विधानसभा से चुनावी मैदान में उतरेंगे विजय बघेल भारतीय जनता पार्टी ने घोषित किए 21 उम्मीदवार

  • rounak group

      रायपुर । शौर्यपथ। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने अपने उम्मीदवार के नाम घोषित कर दिए उम्मीदवारों के नाम घोषित करते ही अब प्रदेश में चुनावी मौसम की शुरुआत हो गई बालाजी भाजपा ने छत्तीसगढ़ में 21 विधानसभा सीटों में अपने नाम की घोषणा की है भाजपा ने इस बार महिलाओं सहित साहू समाज को भी काफी महत्व दिया है 21 नाम में से पांच नाम महिलाओं के हैं वही पर 4 साहू समाज के उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में है ।
     भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र में उनके चिर प्रतिद्वंदी सांसद विजय बघेल को पाटन विधानसभा से चुनावी मैदान में उतार दिया है बता दें कि पाटन विधानसभा चुनाव में विजय बघेल पूर्व में भूपेश बघेल को चुनावी मैदान में हार चुके हैं ऐसे में इस बार मुकाबला बड़े रोचक होंगे । बता दे कि इस बार जहां छत्तीसगढ़ में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन विधानसभा क्षेत्र से हैं वही घोषणा पत्र समिति के संयोजक के रूप में विजय बघेल संगठन से कार्य कर रहे हैं तथा वर्तमान में दुर्ग  लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी हैं ।
    छत्तीसगढ़ भाजपा ने अपने 21 उम्मीदवारों में से पांच सीटों पर महिला नेत्रियों को उम्मीदवार बनाया है। इस तरह यह साफ़ है कि आने वाले चुनाव में भाजपा महिलाओं के बूते अपनी चुनावी वैतरणी पार कराने की कोशिश में हैं। भाजपा ने जिन पांच सीटों पर महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है उनमे भटगांव सीट से राजवाड़े, प्रतापपुर से शकुंतला सिंह, सरायपाली से सरला कोसरिया, खल्लारी से अलका चंद्राकर और खुज्जी से गीता घासी साहू को उम्मीदवार बनाया है।
        छत्तीसगढ़ में 21 नामों के ऐलान के बाद भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव आज शाम को रायपुर लौटेंगे। बताया जा रहा है कि अरुण साव आज शाम को करीब 7.40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
चार उम्मीदवार साहू समाज से
          सबसे दिलचस्प बात यह है की भाजपा ने इस बार साहू समाज पर बड़ा दांव खेला है। भाजपा ने अपने इस पहले लिस्ट में जारी 21 नामों में चार उम्मीदवार साहू समाज के नेताओं को बनाया है। इनमे खरसिया से महेश साहू, अभनपुर से इंद्रकुमार साहू, राजिम से रोहित साहू और खुज्जी से गीता घासी साहू को प्रत्याशी बनाया है।
गौरतलब छत्तीसगढ़ में भाजपा ने टिकट वितरण पर बाजी मार ली है। पार्टी ने आज 90 में से 21 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया हैं। भाजपा ने अपने घोषणापत्र समिति के संयोजक विजय बघेल को पाटन से उम्मीदवार बनाया है। इस तरह वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ मैदान में होंगे। इसी तरह कटघोरा के पूर्व विधायक लखनलाल देवांगन को कोरबा से प्रत्याशी बनाया गया है।

              

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Thursday, 17 August 2023 17:29

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)