
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
सुबह 10 से अपराह्न 4 बजे तक लोग आकर बता सकते हैं अपनी समस्याएं
जशपुरनगर /शौर्यपथ / मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया लोगों के लिए आस का केंद्र बना हुआ है।
न केवल जशपुर बल्कि अन्य जिलों के लोग भी अपने आवेदन देकर समस्याओं का समाधान पा रहे हैं। सीएम कैंप कार्यालय बगिया में अब हफ्ते में 3 दिन ही जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। जनदर्शन कार्यक्रम सप्ताह के सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को सुबह 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक लगेगी। लोग सीएम कैंप कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याएं रख सकते हैं। जहॉ उनकी परेशानियों का उचित निराकरण किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि बगिया स्थित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास को प्रदेश सरकार ने सीएम कैम्प का दर्जा दिया है। जनदर्शन में प्राप्त आवेदन को संबंधित विभाग को निराकरण करने के निर्देश दिए जाते हैं। जिससे आम जनता को परेशानी न हो। बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में जशपुर जिले के साथ दूसरे जिले से भी लोग अपनी समस्या और मांगों लेकर, यहां पहुंचते हैं। प्रवास में रहने के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वयं जनदर्शन में शामिल हो कर, लोगों की समस्या व मांगों को सुन कर उनका निराकरण करते हैं।
इस नंबर में कॉल कर ले सकते हैं जानकारी
आवेदन के निराकरण के संबंध में जानकारी हेतु मुख्यमंत्री कैम्प ऑफिस बगिया के दूरभाष नंबर 07764-250061 एवं 07764-250062 में संपर्क किया जा सकता है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
