August 10, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    प्रत्येक ग्राम पंचायत में मनाया गया रोजगार दिवस, श्रमिकों को मिली मनरेगा की जानकारी

    • doing of business

    जिला स्तर पर मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर हुआ जागरूकता कार्यक्रम
    अम्बिकापुर /शौर्यपथ /जिला स्तर पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत प्रत्येक माह की 7 तारीख को मनाए जाने वाले रोजगार दिवस का आयोजन जिले की सभी ग्राम पंचायतों एवं मनरेगा कार्यस्थलों पर किया गया।
     इस अवसर पर निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों को मनरेगा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि 1 अप्रैल 2025 से मनरेगा की मजदूरी दर बढ़ाकर ₹261 प्रतिदिन कर दी गई है, जिससे श्रमिकों को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
     इसके अतिरिक्त मनरेगा जॉब कार्ड में नए सदस्यों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया गया। श्रमिकों को जानकारी दी गई कि प्रत्येक पात्र परिवार को 100 दिनों का रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित है, और सभी को इस दिशा में प्रेरित किया गया।
     प्रोजेक्ट उन्नति के अंतर्गत विभिन्न व्यवसायिक ट्रेडों में दिए जाने वाले निशुल्क प्रशिक्षण की जानकारी दी गई, जिससे श्रमिक अपने कौशल का विकास कर वैकल्पिक आजीविका के अवसर प्राप्त कर सकें।
     इस दौरान श्रमिकों को जन मनरेगा मोबाइल एप्लिकेशन के बारे में भी जानकारी दी गई, जिसके माध्यम से वे कार्य की स्थिति, भुगतान, जॉब कार्ड की जानकारी आदि सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकते हैं। एंड्रॉयड मोबाइल रखने वाले श्रमिकों को एप के उपयोग हेतु प्रोत्साहित किया गया।
     रोजगार दिवस के आयोजन ने श्रमिकों में योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाई और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रोत्साहित किया।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision