
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
*नेशनल ट्राइबल गेम्स से अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी को मिलेगा बल : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*
बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज राजा रघुराज सिंह स्टेडियम, बिलासपुर में स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल जी की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय रात्रिकालीन ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल जी का जीवन अनुशासन और समाजसेवा का प्रेरक उदाहरण है। उनका कार्य के प्रति समर्पण और संगठन क्षमता सभी के लिए सीखने योग्य है। उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक श्री अमर अग्रवाल के प्रयासों से यह प्रतियोगिता आयोजित हो रही है, जिसमें 8 टीमों ने भाग लिया है। इससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है और बिलासपुर की पहचान भी बढ़ रही है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेलों का माहौल तेजी से विकसित हो रहा है। राज्य में खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स का ऐतिहासिक आयोजन हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह आयोजन भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों और खेल मैदानों की कमी नहीं है, और आने वाले समय में छत्तीसगढ़ खेलों का बड़ा केंद्र बनेगा।
श्री साव ने बताया कि बिलासपुर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। शहर में खेल सुविधाओं के विकास के लिए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) से चर्चा हुई है। इससे खेल अधोसंरचना मजबूत होगी और बिलासपुर को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।
श्री साव ने यह भी कहा कि हाल ही में आयोजित युवा महोत्सव जैसे कार्यक्रमों से शहर में खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिला है। भविष्य में इससे भी बड़े आयोजन किए जाएंगे।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष (शहर) श्री दीपक सिंह, जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) श्री मोहित जायसवाल जी, श्री आदित्य अग्रवाल जी, श्री प्रकाश यादव जी, श्री राजेश सिंह जी, श्री प्रकाश सर्वे जी, श्री प्रवीण दुबे जी , आयोजन समिति के साथी गण एवं खेल प्रेमी साथी उपस्थित रहे।
...
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
