November 04, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनाएंगे विकसित छत्तीसगढ़ : अरुण साव

    • doing of business

    उप मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में जिला स्तरीय राज्योत्सव का किया शुभारंभ, विकास प्रदर्शनी का अवलोकन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लिया आनंद

       बिलासपुर, शौर्यपथ। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासपुर के पुलिस परेड मैदान में जिला स्तरीय राज्योत्सव का शुभारंभ करते हुए प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सशक्त महिलाओं और हुनरमंद युवाओं की भागीदारी से विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प पूरा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार जनकल्याण, अधोसंरचना विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
    श्री साव ने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेशवासियों की भावनाओं को समझकर पृथक छत्तीसगढ़ राज्य की सौगात दी। उनके सपनों के अनुरूप समृद्ध और विकसित प्रदेश बनाना सरकार का लक्ष्य है।
    उन्होंने कहा कि राज्योत्सव की थीम ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ सरकार की प्राथमिकताओं को दर्शाती है। महतारी वंदन योजना और बिहान के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है, वहीं युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल विकास और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं। प्रत्येक जिले में नालंदा परिसर निर्माण की पहल इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
    उप मुख्यमंत्री ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए खेल सुविधाओं के विस्तार और खेल अलंकरण सम्मान दोबारा शुरू किए जाने का उल्लेख किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में ग्रामीण खिलाड़ियों के प्रदर्शन तथा बहतराई खेल प्रशिक्षण केंद्र की बेटियों की उपलब्धियों की सराहना की।
    श्री साव ने कहा कि मोदी की गारंटियों को पूरा करते हुए प्रदेश में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। बिलासपुर में सड़कों और अधोसंरचना का विस्तार हो रहा है। बेहतर औद्योगिक नीति के कारण निवेशक छत्तीसगढ़ में रुचि दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के विरुद्ध मिल रही सफलता से प्रदेश में विकास के नए रास्ते खुल रहे हैं।
    महापौर पूजा विधानी ने भी राज्य गठन के बाद छत्तीसगढ़ की प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है।
    इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने व्यसनमुक्ति और समाजसेवा में योगदान के लिए स्वाति दीदी को सम्मानित किया तथा विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी ली। समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने देर रात तक दर्शकों का मनोरंजन किया।
    कार्यक्रम में विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष राजा पाण्डेय, सहकारी बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह सहित संभागायुक्त सुनील जैन, पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर संजय अग्रवाल, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision