November 11, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    एनआईटी रायपुर में 88.76 करोड़ के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की आधारशिला , मुख्यमंत्री साय बोले– युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले उद्यमी बनें

    • doing of business

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में तकनीकी शिक्षा, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को एनआईटी रायपुर परिसर में 88 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से बनने वाले श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप की आधारशिला रखी। इस केंद्र के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को अपने तकनीकी विचारों को अनुसंधान, प्रोटोटाइप और सफल स्टार्टअप में बदलने का अवसर मिलेगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं में प्रतिभा और क्षमता की कमी नहीं है। जरूरत उन्हें आधुनिक संसाधन, मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराने की है। सरकार ऐसा वातावरण तैयार कर रही है, जिससे युवाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए दूसरे महानगरों की ओर पलायन न करना पड़े। वे प्रदेश में ही नए आविष्कार करें, उद्योग स्थापित करें और दूसरों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करें।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रख्यात उद्यमी श्री रामदेव अग्रवाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी माता श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल की स्मृति में इस केंद्र की स्थापना का संकल्प लेकर शिक्षा, मातृभक्ति और समाजसेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। परियोजना में मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन द्वारा 71 करोड़ रुपये से अधिक का योगदान दिया जा रहा है।

    सात अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं से लैस होगा केंद्र

    लगभग 6,525 वर्गमीटर भूखंड पर बनने वाले इस केंद्र का कुल निर्मित क्षेत्रफल 12,307 वर्गमीटर होगा। भवन में बेसमेंट, भूतल और छह मंजिलें होंगी। यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स एवं ऑटोमेशन, डेटा एनालिटिक्स, ब्लॉकचेन एवं साइबर सुरक्षा, थ्री-डी प्रिंटिंग, एआर-वीआर एवं इंटरनेट ऑफ थिंग्स तथा क्लीनटेक एवं सस्टेनेबिलिटी की सात अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी।

    केंद्र में स्टार्टअप इन्क्यूबेशन, को-वर्किंग स्पेस, स्मार्ट क्लासरूम, कॉन्फ्रेंस हॉल और प्रोटोटाइप निर्माण की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। युवाओं को विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलने के साथ निवेशकों, बैंकों और सरकारी योजनाओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

    500-500 करोड़ के स्टार्टअप और एआई मिशन

    मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। वहीं मुख्यमंत्री एआई मिशन के तहत भी 500 करोड़ रुपये के निवेश का निर्णय लिया गया है। इसके अंतर्गत 100 एआई डेटा लैब और पांच सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में उद्यमिता विकास केंद्र और नई तकनीकी प्रयोगशालाएं विकसित करने की भी पहल की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अब पारंपरिक उद्योगों के साथ सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा सेंटर जैसी उभरती तकनीकों में भी अपनी भागीदारी बढ़ा रहा है। नवा रायपुर में एआई डेटा सेंटर पार्क विकसित करने तथा आधुनिक औद्योगिक अधोसंरचना तैयार करने की दिशा में काम हो रहा है।

    विद्यार्थियों के नवाचारों का किया अवलोकन

    कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने एनआईटी के विद्यार्थियों द्वारा विकसित तकनीकी मॉडलों और स्टार्टअप का अवलोकन किया। इनमें एआई आधारित कचरा प्रबंधन, दवाइयों की होम डिलीवरी, औद्योगिक उपकरणों में खराबी की पहचान और हेलमेट के माध्यम से सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसे नवाचार शामिल रहे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक की सार्थकता तभी है, जब वह आम लोगों के जीवन को बेहतर और सुविधाजनक बनाए। युवाओं को अपने विचारों को केवल शैक्षणिक परियोजनाओं तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उन्हें सफल उद्यमों में बदलने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने बस्तर और सरगुजा सहित दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों के युवाओं तक भी आधुनिक तकनीक और कौशल विकास की सुविधाएं पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई।

    मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस छत्तीसगढ़ में अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता को नई गति देने के साथ प्रदेश के युवाओं को रोजगार सृजनकर्ता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision