August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    मुख्यमंत्री बघेल ने लिटिल मास्टर गावस्कर के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 50 वर्ष पूर्ण होने पर किया सम्मानित

    • doing of business

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में देश के प्रसिद्ध अंतराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर सुनील गावस्कर को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 50 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी और उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
    मुख्यमंत्री बघेल ने मुलाकात के दौरान कहा कि प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, इससे खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास के लिए तेजी से अधोसंरचना का विकास किया जा रहा है। राजधानी रायपुर में देश-विदेश के खिलाड़ियों के आने के लिए विमान सुविधाएं के साथ ही यहां ठहरने के लिए भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री ने बचपन के दिनों को याद करते हुए गावस्कर को बताया कि घर में टी.व्ही. नहीं था, इसलिए हम लोग रेडियो पर क्रिकेट मैच की कमेंट्री सुनते थे। रेडियो पर प्रसारित होने वाली रनिंग कामेंट्री भी उन दिनों क्रिकेट खेल प्रेमियों को खेल के मैदान में उपस्थिति का बखूबी अहसास कराकर रोमांचित करती थी। रेडिया कमेंट्री रोचक शैली और जीवंतता में भी खेल प्रेमियों को खेल का भरपूर आनंद मिलता था।
    मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान सुनील गावस्कर ने छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार द्वारा खेल को आगे बढ़ने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम शानदार है। देश-विदेश से आए खिलाड़ियों को यहां खेलने में काफी आनंद आ रहा है। अपनी खेल प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन भी कर रहे हैं, इन खिलाड़ियों ने भी यहां की पिच की प्रशंसा की है। चर्चा के दौरान श्री गावस्कर ने छत्तीसगढ़ के लोगों और उनकी खेल भवना की तारीफ की।
    उल्लेखनीय है कि सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूकता लाने के लिए राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट प्रतियोगिता 5 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित की जा रही है। इसमें 6 देशों भारत, बंाग्लादेश, इंग्लैण्ड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के लीजेण्ड खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन प्रोफेशनल मेंनेजमेंट गु्रप मुम्बई और छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। मुलाकात के दौरान अतिरिक्त परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा और सत्यसांई हेल्थ एण्ड एजुकेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष सी. श्रीनिवास सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision