August 18, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    वनांचल क्षेत्र में कोरोना पीड़ितों के लिए व्यवस्था दुरुस्त करें, भूपेश सरकार - पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह

    • doing of business

    सिहावा विधानसभा के पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह ने कहा की एक ओर पुरे प्रदेश में कोरोना से त्राहिमाम मचा हुआ है वहीं वनांचल क्षेत्र में कोरोना पीड़ितों के लिए कोई व्यवस्था नही है।वहीं राज्य सरकार की अनैतिक निर्णय हैरान करने वाली है।किसी कोरोना पीडित की मृत्यु होती है तो उसके शव को देने के लिए 2500 रू वसुल किए जा रहे हैं।क्या ये भी राजीव गांधी न्याय योजना के अंतर्गत वसुले जा रहे हैं? विपक्ष जब सही मुद्दों को उठाती है तो भूपेश बघेल जी कहते हैं विपक्ष के लोग गाल बजा रहे हैं।क्या सरकार कोरोना काल में कोई व्यवस्था ना कर सके तो क्या विपक्ष जनता के लिए आवाज भी ना उठाए? हम जनता के प्रति अपना धर्म भूल जाएं क्या ? भूपेश बघेल जी आपने जनता के लिए क्या किया ये तो बताएं।आपने कोरोना के नाम पर शराब का दाम बढ़ाकर करोडों रू वसुल किए लेकिन कोरोना पीडितों के लिए कोई व्यवस्था नही किया।उस राशि को सही मायने में कोरोना पीड़ितों के लिए व्यवस्था बनाने खर्च किए होते तो ये दिन देखने को नही पड़ता। कोरोना के प्रथम चक्र में अपना पीठ थपथपाते घुमते रहे कि सोनिया गांधी,राहुल गांधी जी के मार्ग दर्शन में स्वयं भूपेश बघेल जी अपने सहित अपने मंत्री मंडल को इसका श्रेय देते रहे कि हमारे प्रयास से हमने छत्तीसगढ़ में कोरोना का जंग जितने में सफल रहे।हमेशा केंद्र सरकार को कोसते रहे।अब जब प्रदेश में कोराना से हालत बिगड़ी हुई है तो अनाप शनाप बयान बाजी कर रहे हैं।प्रदेश में कोरोना को क्रिकेट मैच कराकर आमंत्रण स्वयं ने दिया है। इस बात को स्वीकार नही कर रहे हैं। श्रीमति पिंकी शिवराज शाह ने कहा की हमारे पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव विधायक डा.रमनसिंह जी ने विधायक निधि 25 लाख एवं पूर्व मंत्री कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर जी ने 20 लाख विधायक निधि से अपने विधानसभा में कोराना पीडितों के लिए व्यवस्था बनाने के लिए दिया है अजय चन्द्राकर जी ने पहले चक्र में भी राशि देकर के वेंटिलेटर एवं आक्सीजन बेड की व्यवस्था करा रहे हैं। इन्होंने एक सच्चे जनप्रतिनिधि एवं जनता के मर्म को समझने वाले जन प्रतिनिधि होने का परिचय दिया है।वहीं हमारे सिहावा विधानसभा के विधायक नें सिर्फ कोरेन्टीन सेंटर का निरिक्षण कर अपने जिम्मेदारी की इतिश्री कर लिया है।मरीजों को आक्सीजन बेड एवं वेंटीलेटर तो दुर कोरेन्टीन सेंटर में रोके गए मरीजों को सोने के लिए बिस्तर तक उपलब्ध नही करा पा रहे हैं।उन्हे घर से बिस्तर लाने कहा जा रहा है। क्षेत्र की जनता समझ गई है कांग्रेस और कांग्रेस के जनप्रतिनिधि उनके कितने हितैशी हैं?हम कोरोना काल में राजनीति नही कर रहे हैं पर जनता के लिए व्यवस्था तो होना ही चाहिए। सिहावा विधान सभा के नगरी एवं मगरलोड विकासखंड में कोरोना से आने वाले आंकड़ा एवं मौत का आंकड़ा डरावना हो चुका है समय रहते हमें नही सम्हले तो इससे बड़ा खामियाजा भोगना पड़ेगा।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision