August 18, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    आई0पी0एल0 क्रिकेट मैच में चल रहे सट्टा पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

    • doing of business

    शहर के श्रीवास्तव चौक कोष्टापारा में आई0पी0एल0 2021 क्रिकेट मैच में दाॅव लगाकर सट्टा खेलाने वाले सटोरिये को रंगे हाथ पकड़कर कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करने में सफलता हासिल की।

    पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू द्वारा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों एवं आईपीएल मैच के दौरान सट्टा खिलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिए है।

    इसी दौरान थाना प्रभारी कोतवाली नवनीत पाटिल के निर्देश पर उप निरीक्षक रमेश साहू के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने दिनांक 22.04.2021 को मुखबिर सूचना पर घेराबंदी करते हुए श्रीवास्तव चौक कोष्टापारा धमतरी से आईपीएल क्रिकेट मैच में मोबाइल के माध्यम से राजस्थान रॉयल्स एवं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मध्य चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच में टीम के हार जीत पर रुपये पैसों का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखते रंगे हाथ 01 व्यक्ति पकड़ा गया। नाम, पता पूछने पर अपना नाम अविनाश भोजवानी उर्फ बिट्टू निवासी श्रीवास्तव चौक कोष्टापारा धमतरी बताया, जिसके कब्जे से 01 नग एंड्राइड मोबाइल, लाखों रुपए की सट्टा पट्टी, डॉट पेन, नकदी रकम 35,100/-रुपये मिला। जिसे समक्ष गवाहों के विधिवत जप्त कर थाना कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision