
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
आशीष तिवारी शौर्यपथ रायपुर
कोरोना काल की स्थिति को देखते हुए राजधानी रायपुर के वार्ड 56 पार्षद एवं जोन 10 अध्यक्ष आकाशदीप शर्मा तथा टीम मितान के सदस्यों ने मिल कर जरूरतमंदों के लिए 10 ऑक्सिजन सिलेंडर की व्यवस्था कराई एवं आर्थिक रूप से कमजोर कोविड-19 पीड़ित या ग्रसित परिवारों के लिए जो होम क्वारंटाइन हैं उनके परिवारों के लिए शुद्ध सात्विक निःशुल्क भोजन की व्यवस्था भी रायपुर टीम मितान एवं टीम के सभी सदस्यों द्वारा वितरित किया जा रहा है।
रायपुर में निजी एवं सरकारी अस्पतालों में बेड व ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी को देखते हुए टीम मितान के सदस्यों ने इस प्रकार निडरता तथा कोविड-19 पर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए एक मिसाल प्रस्तुत की है।
रायपुर के वार्ड 56 के पार्षद एवं जोन अध्यक्ष 10 आकाशदीप शर्मा के नेतृत्व में टीम मितान के सदस्यों द्वारा एक सप्ताह से सिलेंडर तथा भोजन वितरण का कार्य किया जा रहा है।
निश्चित ही इन सबके जज्बे को प्रणाम है जिसमे किसी व्यक्तिगत राजनीतिक या व्यक्ति विशेष की बात नही है क्योंकि इस टीम में ना काँग्रेस ना बीजेपी या किसी अन्य राजनीतिक दल के युवा राजनीति को बिना महत्व दिए हुए एक साथ सभी मिलकर यह कार्य कर रहे हैं।
टीम मितान कोई राजनीतिक दल नही है लेकिन इस टीम में काँग्रेस, बीजेपी तथा अन्य दल के लोग जुड़े हुए हैं जो निश्वार्थ भाव से एक जुट होकर अपने शहर को इस महामारी से पीड़ित लोगों की समस्या को देखते हुए एक जुट होकर यह सराहनीय कार्य लगातार एक सप्ताह से कर रहे हैं।
इस टीम में सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान है ही जिनमे आकाशदीप शर्मा पार्षद एवं जोन 10 अध्यक्ष, विवेक सिंह ठाकुर , गोविंद गोस्वामी,राधे श्रीवास्तव, सनी, शक्ति , नरेश आदि सदस्यगण का विशेष योगदान है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
