August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    बेवजह घूमने वाले 195 वाहन चालको एवं बिना मास्क के 40 व्यक्तियों पर की गई विधिवत कार्यवाही

    • doing of business
    धमतरी पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू के निर्देशानुसार धमतरी पुलिस द्वारा वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण की चैन तोड़ने एवं फैलाव के रोकथाम हेतु प्रशासन द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन करा रही है। साथ ही नियमों की समझाइश देते हुए उसका उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों एवं वाहन चालकों के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा कोरोना महामारी के फैलाव को रोकने हेतु लॉकडाउन लगाया गया है, जिसके अंतर्गत कुछ सेवाओं को निर्धारित समयावधि में नियमों के तहत छूट दिया गया है। परंतु कुछ ऐसे लोग भी है जो बार-बार समझाइश देने के बाद भी लॉकडाउन नियमों का समुचित पालन नही कर रहे है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली नवनीत पाटिल, यातायात प्रभारी गगन बाजपेई एवम थाना व यातायात के बल द्वारा शहर में अवागमन करने वाले वाहन चालकों को रोककर बाहर निकलने का कारण पूछा जा रहा है और अनावश्यक रूप से घूमते पाए जाने पर निरंतर विधिवत कार्यवाही की जा रही है। धमतरी पुलिस द्वारा विगत तीन दिवस में 195 वाहन चालकों को नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर ₹47,400/- समन शुल्क लिया गया। इसी दरमियान 40 व्यक्तियों को बिना मास्क के सार्वजनिक स्थान में घूमते पाए जाने पर नियमानुसार कुल ₹20,000/- अर्थदंड लेकर उसकी रसीद देते हुए पुनः समझाइस दिया गया है। *अपीलः- धमतरी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि कोरोना महामारी के फैलते संक्रमण व दुष्प्रभाव को देखते हुए घर से बाहर न निकले, अति आवश्यक होने पर बाहर निकलते समय मास्क अवश्य लगाये एवं सोशल व फिजिकल डिस्टेसिंग बनाए रखते हुए लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। हम सब मिलकर इस महामारी को बढ़ने से रोक सकते है।*
    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision