
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धमतरी / शौर्यपथ / सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत धमतरी जिले के 17 वें कलेक्टर के तौर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2010 बैच के अधिकारी पी.एस. एल्मा ने आज पूर्वाह्न 11.00 बजे पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जिले का सर्वांगीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। कलेक्टर एल्मा ने कहा कि राज्य शासन की फ्लैगशिप योजनाओं के समुचित क्रियान्वयन के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे और शासन से जो भी जिम्मेदारियां मिलेंगी उनका बखूबी निर्वहन करेंगे। इसके पहले, निवृत्तमान कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य जिले से स्थानांतरित होकर संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म तथा प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम सहित संचालक नगर एवं ग्राम निवेश के अतिरिक्त प्रभार के लिए कार्यभार मुक्त हो गए हैं।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर दिलीप अग्रवाल, एसडीएम धमतरी चंद्रकांत कौशिक, नगर निगम आयुक्त मनीष मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर डी.सी. बंजारे सहित जिला स्तर के अधिकारियों ने नए कलेक्टर एल्मा को अपनी बधाई एवं शुभकानाएं दीं।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
