August 20, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    संक्रमण काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारी हुए सम्मानित

    • doing of business

    *पुलिस कप्तान ने प्रशस्ति पत्र देकर किया प्रोत्साहित*

          पुलिस महानिदेशक महोदय छत्तीसगढ श्री डी.एम. अवस्थी द्वारा दिनांक 03/06/2021 को  कोविड -19 कोरोना महामारी के द्वितीय संकमण काल में मेहनत एवं लगन से सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कोरोना वारियर्स पुलिस अधिकारी / कर्मचारियों की वर्चुअल मीटिंग लेकर प्रशस्ति पर प्रदान कर सम्मानित किया गया था ।

           इसी परिपेक्ष्य में आज दिनांक 10/06/2021 को पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्रों का वितरण पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री बी.पी. राजभानू द्वारा पुलिस कार्यालय में किया गया । कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले 19 पुलिस अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे । पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारियों को लगातार इसी प्रकार सराहनीय कार्य करने हेतु प्रोत्साहित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया ।

           *कार्यकम में नई पहल करते हुए पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा स्वयं के नाम का प्रशस्ति पत्र सहायक आरक्षक रामावतार निषाद के हाथों से प्राप्त किया* । उन्होंने विभाग में सहायक आरक्षक से पुलिस अधीक्षक तक सभी अधिकारी / कर्मचारियों के कर्तव्यों को समान और महत्वपूर्ण बताया ।

          पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला पुलिस धमतरी की ओर से पुलिस महानिदेशक महोदय का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अधिकारी / कर्मचारियों को शुभकामनाए दी गई ।

    *सम्मानित अधिकारी / कर्मचारियों का नाम*
    1.  बी.पी.राजभानू, पुलिस अधीक्षक धमतरी
    2.  मनीषा ठाकुर रावटे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
    3.  आर.एन.एस. सेंगर, थाना प्रभारी कुरूद
    4.  गगन बाजपेयी, प्रभारी यातायात शाखा 
    5.  रेवती वर्मा, सूबेदार, रक्षित केन्द्र
    6.  बी.आर. सिन्हा , कंट्रोल रूम
    7.  शिवशंकर ठाकुर, प्रधान आरक्षक
    8.  मनीष रामटेके , प्रधान आरक्षक
    9.  केसराम साहू , आरक्षक 10.  कमलेश विश्वकर्मा , आरक्षक
    11. गोपाल करहाडे , आरक्षक
    12  वंदना जैसवार , महिला आरक्षक
    13.  गांधीराम सोनकर , आरक्षक
    14. मुकेश नेताम , आरक्षक
    15. मुकेश ध्रुव , आरक्षक
    16. चेतन साहू आरक्षक
    17. हरिशकर सिन्हा , आरक्षक
    18. ताराचंद बंजारे , आरक्षक
    19. रामावतार निषाद , सहायक आरक्षक

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision