August 20, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    अलग-अलग कार्रवाई में 02 सटोरिए व अवैध शराब के साथ 01 आरोपी पकड़ाए

    • doing of business

    थाना प्रभारी कोतवाली नवनीत पाटिल ने पृथक पृथक टीम गठित कर अवैध कार्यों में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हांकित कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने रवाना किया गया। कोतवाली पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर शहर के दो अलग-अलग स्थानों में घेराबंदी कर अंकों के आधार पर सट्टा नामक जुआ खिलाते हुए रंगे हाथ पकड़ा। सटोरिया *हरजीत सिंग अजमानी पिता स्वर्गीय बूटा सिंग अजमानी उम्र 50 वर्ष साकिन लाल बगीचा वार्ड पंचायत भवन के पीछे धमतरी के कब्जे से नगदी रकम 3100/-रुपए, हजारों रुपए की सट्टा पट्टी,1 नग मोबाइल एवं डॉट पेन जप्त* किया गया है। इसी प्रकार कुम्हारपारा धमतरी के खोडि़या तालाब किनारे अंकों के आधार पर सट्टा नामक जुआ खिलाते हुए *भागवत निर्मलकर पिता बुधराम निर्मलकर उम्र 62 वर्ष* को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसके कब्जे से 1600/- रुपए एवं सट्टा पट्टी जप्त किया गया। दोनों आरोपी के विरुद्ध 4 (क) जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

            कोतवाली पुलिस की अन्य टीम ने मुखबिर सूचना पर बनियापारा बजरंग अखाड़ा के पास घेराबंदी कर *ललित सोनी पिता बलीराम सोनी उम्र 31 वर्ष साकिन बनियापारा वार्ड धमतरी* को पीले रंग के थैला में *अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ा, जिसके कब्जे से 17 पौवा देसी मदिरा मसाला, 2 अद्धी देसी मदिरा मसाला एवं बिक्री रकम नगदी 100/-रुपये जुमला कीमती 2040/-रुपये बरामद* किया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

            धमतरी पुलिस द्वारा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision