
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
*घटना में शामिल 04 आरोपियों में से 3 गिरफ्तार, 1 फरार, भादवि एवं आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही*
01जुलाई की रात्रि करीबन 10:15 बजे कोढ़ूमल धर्मशाला छोटा बाजार के पास आरोपियान एक राय होकर पुरानी रंजिश की बात पर मोटर स्टैंड वार्ड निवासी हिमाचल गौतम को अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए बैट बल्ला, लोहे की रॉड एवं कांटा तार से मारपीट किया। इसी दौरान आरोपी वसीम खान ने धारदार चाकू से हिमांचल गौतम को जान से मारने की नीयत से वार कर संघातिक चोट पहुंचाया। प्रार्थी फनेन्द्र गौतम पिता स्वर्गीय महेश गौतम निवासी मोटर स्टैंड वार्ड धमतरी की रिपोर्ट पर आरोपियान मुस्सु, राजा, वसीम एवं साहिल शेख के विरुद्ध धारा 294, 323, 307, 506, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी कोतवाली नवनीत पाटिल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्तर पर पृथक-पृथक टीम गठित कर आरोपियों के सकुनत में दबिश दी। आरोपी मुस्तकीम उर्फ मुस्सु, वसीम खान एवं साहिल शेख उपस्थित मिले, जिन्हें अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। तीनों ने फरार आरोपी राजा के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड, बैट बल्ला, कांटा तार व चाकू पृथक पृथक पेश किया, जिसे गवाहों के समक्ष बरामद कर वैधानिक कार्यवाही की गई। उपलब्ध साक्ष्य, मेमोरेंडम कथन एवं अपराध स्वीकारोक्ति के आधार पर मामले में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़ते हुए तीनों आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया है। घटना में शामिल एक आरोपी राजा फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
*गिरफ्तार आरोपियों के नाम*-
1. वसीम खान पिता जमील खान उम्र 23 वर्ष
2. मोहम्मद मुस्तकीम उर्फ मुस्सु पिता अब्दुल जाकिर उम्र 23 वर्ष
3. साहिल शेख पिता सादिक शेख उम्र 20 वर्ष
तीनों निवासी रिसाईपारा वार्ड तिलक अस्पताल के बाजू धमतरी थाना कोतवाली जिला धमतरी
*फरार आरोपी* - *राजा*
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
