August 20, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    धमतरी पुलिस ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध शराब बिक्री करते 02 आरोपी गिरफ्तार

    • doing of business

    *आरोपियों के कब्जे से कुल 44 पौवा देसी मदिरा एवं नगदी ₹400/- बिक्री रकम बरामद*

    ▫️ *आबकारी एक्ट के तहत चौकी बीरेझर पुलिस की कार्यवाही*

            पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के सख्त निर्देश पर धमतरी पुलिस एक्शन मोड पर आ चुकी है और असामाजिक तत्वों को चिन्हांकित कर उनके विरुद्ध लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है।

           इसी क्रम में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुरूद  अभिषेक केसरी के मार्गदर्शन व चौकी प्रभारी सुश्री शांता लकड़ा के नेतृत्व में बीरेझर पुलिस के द्वारा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही हेतु पृथक-पृथक टीम गठित कर रवाना किया गया।

           मुखबिर सूचना पर चौकी बीरेझर पुलिस टीम के द्वारा गवाहों के साथ ग्राम दरबा स्थित अपना ढाबा में दबिश दी गई। *आरोपी संजय कुमार साहू पिता गोपाल राम साहू उम्र 36 वर्ष साकिन मुरा चौकी बीरेझर थाना कुरूद जिला धमतरी* के कब्जे से 19 पौवा देसी मदिरा मसाला एवं बिक्री रकम ₹200/- बरामद कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(ए) के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

            चौकी बीरेझर पुलिस की दूसरी टीम के द्वारा ग्राम दर्रा पटेवा रोड के पास *आरोपी धर्मेंद्र सिंह पिता विजय सिंह उम्र 38 वर्ष साकिन नवापारा ओम शांति कॉलोनी थाना नवापारा जिला रायपुर* को अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया जिसके कब्जे से 25 पव्वा देसी मदिरा प्लेन एवं ₹200/- बिक्री रकम जप्त किया गया। उक्त आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(ए) के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

           धमतरी पुलिस द्वारा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision