
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
दुर्ग / शौर्यपथ / वल्र्ड बेस्ट जिम्नास्टिक्स द्वारा एक दिवसीय तृतीय इंटर डब्लू .बी. जी .जिम्नास्टिक प्रतियोगिता बालक- बालिका अंडर 10,14 एवं 19 वर्ष ने बी .एम .जी जिम्नास्टिक्स हॉल,सेक्टर-6, भिलाई मे गत 27 नवंबर को आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिताम में कुल 75 प्रतिभागियो ने छ: विभिन्न दलो के नाम से प्रतिनिधित्व किया एवं सभी खिलाड़ी ने अपना बेहतर एवं उत्कृष्ठ प्रदर्शन दिया जिसमें टीम चैंपियनशिप में प्रथम स्थान टीम चैलेंजर, द्वितीय टीम रेंजर -रोवर और तृतीय स्थान टीम वारियर ने हासिल किया। साथ ही आल राउंड बेस्ट जिम्नास्ट के रूप में अंडर -10 बालक-सुशिल
मेहता,बालिका-आरुषि, अंडर-14 जी .एल्विन एवं नायशदा और सीनियर ग्रुप में एन .युवराज रेड्डी और वर्षा शर्मा और रिदमीक में प्राची वर्मा रहे।
इस प्रतियोगिता के संचालक ऑफिसियल के रुप में टेक्निकल नयन सोनी थे.वहीं कोच पूनम चन्द्राकर , प्रतियोगिता निर्देशक अमन साव, विवेक वर्मा एवं चंद्रदीप भारती और सुजल जयसवाल कोच थे । समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बी .एम.जी के अध्यक्ष एम.एस.रघुकुमार विशेष
अतिथि सुरेश सोनी वी पवन कुमार एवं राजेश कुर्रे ने सभी विजेताओं,प्रतिभागियों और समस्त पालकों को बधाई एवं शुभकामनाये दी और मुख्य अतिथि एम .एस .रघुकुमार ने बच्चो को खेल से जुड़े रहने और खेलो के महत्त्व को बताते हुए प्रेरणादायी भाषण देते हुए आशीर्वाद एवं शुभकामनाये दी प्रतियोगिता में उपस्थित सभी अतिथियों ,पालकों एवं खिलाडिय़ों को कोच विवेक वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया और कार्यक्रम का मंच संचालन लक्ष्मण गुरुंग ने किया।
दुर्ग / शौर्यपथ / ज़मीन की खरीदी बिक्री में दस्तावेजो का महत्तव काफी होता है किन्तु आज भी ऐसे कई मामले सामने आ ही जाते है जिसमे जालसाजी के द्वारा फर्जी दस्तावेजो के सहारे खरीदी बिक्री की जाती है और क्रेता की जमा पूंजी जालसाजी का शिकार हो जाती है . कही ना कही ऐसे लोगो का समूह पंजीयन कार्यालय के आस पास मंडराते हुए देखा जा सकता है ऐसे ही एक पुराना मामला सामने आया है जिसमे पीड़ित सुपेला निवासी बुधारू राम यादव इस जाल साजी के शिकार हो गए फर्जी दस्तावेज को अंजाम देने वाला सुखदेव यादव निवासी आदर्श नगर दुर्ग द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर स्व. चन्द्रमोहन नायर को बिक्री करने की जानकारी प्रार्थी को होने पर शिकायत प्रस्तुत किया गया है। जांच पर आरोपी द्वारा धोखाधडी करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला-दुर्ग राम गोपाल गर्ग के निर्देश पर एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में फरार आरोपियों के विरूद्ध अभियान चलाकर पर धर पकड़ कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में धोखाधडी के आरोपी सुखदेव यादव का पता तलाश किया जा रहा था। आज दिनांक 29.11.2023 को आरोपी सुखदेव यादव को आदर्श नगर दुर्ग से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ करने पर प्रार्थी की जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर वर्ष 2012 में स्व. चन्द्रमोहन नायर को खसरा नंबर 718 रकबा 7.82 डिसमिल में करीब 5000 वर्गफीट भूमि बिक्री करना स्वीकार किया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकांक्षा पाण्डेय, उप निरी. प्रमोद सिन्हा, आर. विकास तिवारी का विशेष योगदान रहा।
दुर्ग / शौर्यपथ / घर का ताला तोड़कर दिनदहाड़े लाखों की चोरी को अंजाम देने वाले चोर को मोहन नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी का नाम हर्ष बंसोड़ आमापारा दुर्ग का निवासी बताया जा रहा है, इसने जयंती नगर के सुने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, वही घटना के दिन मकान मालिक खिलेंद्र सिदार अपने परिवार के साथ रायपुर गया हुआ था, जिसका आरोपी ने पहले रेकी की फिर मौका देख कर दिन दहाड़े अटासी से ताला तोड़ा कर घर की अलमारी के लॉकर में रखे सोने चांदी के लाखों के जेवर पार कर फरार हो गया था, जिसकी जांच में जुटी थाना मोहन नगर पुलिस ने टीम बना कर सीसीटीवी खंगाले फिर पता साजी की और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को धर दबोचा। जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई
इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय कुमार यादव थाना प्रभारी मोहन नगर, प्र.आर अजय विश्वकर्मा, आरक्षक क्रांति शर्मा,मनीष अग्निहोत्री,नवीन यादव,वेदराम बांदे, सचिन सिह, अभिषेक यादव की विशेष भूमिका रहीं।
रायपुर / शौर्यपथ / चुनावी साल में आम जनता के साथ साथ किसानो ने भी धान खरीदी केन्द्र से अभि दुरी बना रखी है वैसे तो धान खरीदी शुरू हो चुकी है किन्तु प्रदेश में दोनों प्रमुख राष्ट्रिय दलों के वायदों के मद्देनजर किसान भी अभी मौन है और धान खरीदी केन्द्र की ओर रुख करने से बच रही है . किसानो में भी परिणाम के इंतज़ार में धान खरीदी केन्द्रों से दुरी बनाते हुए नई सरकार की नीति और योजनाओं को लेकर चर्चा परिचर्चा जारी है . पिछले साल की तुलना में इस साल धान खरीदी केंद्र में धान की आवक कम है । इसको लेकर भाजपा और कांग्रेस के दिग्गजों नेताओं का कहना है कि किसान धान बेचने के लिए नई सरकार का इंतजार है। वहीं किसानों का कहना हैं कटाई देर से होने की वजह से धान की आवक कम है। वहीं भाजपा कांग्रेस के दावे लेकर ज्यादात्तर किसान मौन हैं।
धान खरीदी के आंकड़ों की बात करें तो पिछले साल की तुलना में अब तक 6 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी कम हुई । पिछले साल अब तक 20 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी थी लेकिन इस साल ये आंकड़ा 13 – 14 लाख मीट्रिक टन से आगे नहीं बढ़ा है । इस आंकड़े को देखते हुए भाजपा नेता सांसद सुनील सोनी का दावा है कि किसानों को उम्मीद की है की भाजपा सरकार आने के बाद उन्हें धान का ज्यादा पैसा मिलेगा । इसलिए वे फिलहाल धान नहीं बेच रहे हैं।
वहीं कांग्रेस नेता खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का कहना है कि किसानों को अभी भी भूपेश सरकार पर भरोसा है, वे नई सरकार बनने का इंतजार कर रहे हैं । अमरजीत भगत का कहना है कि 3 दिसंबर के बाद धान खरीदी की स्पीड बढ़ जाएगी । किसानों को भरोसा है कि सत्तासीन सरकार आने के बाद धान की सबसे ज्यादा कीमत मिलेगी ।
इधर किसानों का कहना है कि इस बार कटाई देर से होने की वजह से धान खरीदी केंद्र में आवक कम है, ज्यादातर किसानों ने भूपेश सरकार पर भरोसा जताते हुए कहा है कि 15 साल सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा ने किसानों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया, कर्ज माफ नहीं किया। किसकी सरकार आ रही है पूछने पर किसान मौन हो जाते हैं।
हम आपको बता दें कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में धान का समर्थन मूल्य 3100 रू करने और एक एकड़ में 21 क्विंटल धान खरीदने का वादा किया है । वहीं कांग्रेस ने धान का समर्थन मूल्य 3200 रू देने और एक एकड़ में 20 क्विंटल धान खरीदी करने की घोषणा की है। भाजपा नेताओं का कहना है कि इस हिसाब से भाजपा की सरकार बनती है तो किसानों को धान बेचने पर प्रति एकड़ 1100 रू का फायदा होगा । अब भाजपा और कांग्रेस के नेताओं दावा कितना सहीं साबित होता है यह तो 3 दिसंबर को EVM खुलने के बाद ही पता चलेगा ।
मुंगेली / शौर्यपथ / मतगणना कार्य सम्पन्न होने के पश्चात् ईव्हीएम एवं महत्वपूर्ण प्रपत्रों का सीलिंग कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस कार्य हेतु आज जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने सीलिंग के कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए इस कार्य में लगे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार अच्छी तरह प्रशिक्षण प्राप्त करें। सीलिंग कार्य को बहुत ही सजग होकर सावधानीपूर्वक करना जरूरी है। इस कार्य में किसी भी स्तर पर त्रुटि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मास्टर ट्रेनर्स से अच्छी तरह सीलिंग की जानकारी प्राप्त करें तथा अपनी जिज्ञासाओं एवं शंकाओं का समाधान करें।
जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री संजय सोनी एवं श्री मोहन उपाध्याय ने प्रशिक्षण में मतगणना के पश्चात् ईव्हीएम सीलिंग की प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि कंट्रोल यूनिट से बैटरी निकालना अनिवार्य है। साथ ही वीवीपेट से पेपर रोल निकालना है एवं वोटिंग कम्पार्टमेंट से पेपर स्लीप निकालकर काले रंग के लिफाफे में रखकर सीलिंग करना है। उन्होने बताया कि ईव्हीएम कागजात संबंधित पैकेट 01, संवीक्षा दस्तावेज पैकेट 02, सांविधिक लिफाफा पैकेट 03 एवं असांविधिक लिफाफा को 25-25 के पैकेट में सील बंद करके पेटी में रखकर जिला कोषालय में सुरक्षित रखा जाएगा। इस दौरान रिटर्निंग आफिसर मुंगेली सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो एवं लोरमी श्रीमती पार्वती पटेल, नोडल अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण तिवारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
