
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
रायपुर/ शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस 28 नवम्बर के अवसर पर बधाई दी है। डॉ. महंत ने अपने बधाई संदेश में कहा कि, छत्तीसगढ़ी भाषा समूचे भारत की सबसे मीठी बोले जाने वाली भाषा है इस भाषा में अपनत्व, प्रेम, प्यार और दुलार है। हमारे सभी प्रादेशिक धर्मगुरुओं ने राजभाषा के माध्यम से छत्तीसगढ़िया होने का पताका देश ही नहीं विदेशों में भी फहराया है इसका हमें गर्व है कि ऐसे महान गुरुओं और भाषाओं के हम वंशज है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि राजभाषा व्यक्तित्व की पहचान कराती है और आप सभी से निवेदन करता हूं कि अपने राज्य की भाषा का उच्चारण परिवार में, समाज में, सार्वजनिक जीवन में अधिक से अधिक करें। आप सभी को राजभाषा दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं।
नवागढ़/शौर्यपथ / शहर में गुरुनानक देव का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नवागढ़ स्थित गुरुद्वारे में भजन-कीर्तन सत्संग का आयोजन किया गया। साथ ही आम लंगर का आयोजन भी हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में सभी समाज के लोग शामिल हुए।
भक्तों ने गुरुद्वारे में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। श्री गुरुनानक जी का जन्मोत्सव प्रकाश पर्व के रूप में मनाया गया। सोमवार को सुबह सहज पाठ हुआ। जिसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया। फिर अरदास का आयोजन हुआ। जिसके बाद भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया और आम लंगर का आयोजन किया गया। जो देर शाम तक लंगर चलता रहा।
इस दौरान सतनामी समाज के जगतगुरु रुद्रकुमार ने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर मत्था टेका तथा कीर्तन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। गुरु रुद्रकुमार ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की।
उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव के ज्ञान का प्रकाश आज भी पूरी मानवता को प्रकाशित कर रहा है। अपने मूल मंत्र में दिया सबसे बड़ा संदेश गुरु नानक देव जी ने मानवता, वैश्विक बन्धुत्व, एकता और सेवा का संदेश दिया जो आज भी प्रासंगिक है। गुरु ने कहा की गुरु नानक देव ने अपने मूल मंत्र में सबका भला, और सब कुछ तेरा को जो संदेश दिया है वह सबसे बड़ा संदेश है।
इस अवसर पर नगर प्रधान विकास धर दीवान, सुरेन्द्र तिवारी, विजय बघेल, नगर पंचायत अध्यक्ष तिलक घोष, शक्तिधर दीवान, गिरेन्द्र महिलांग, परमेश्वर मिरी, टीकम गोस्वामी, गोलु सिंहा, सुरेश निषाद, रितेश तिवारी, जावेद खान, हरभजन सिंह टुटेजा, गुरभेज गुम्बर, गुरमीत सिंह, हरप्रीत सिंह, राहुल खुराना, अजय अरोरा, धर्मवीर खुराना, रूप्रकाश यादव, रामेश्वर साहू, पिंटू अनंत, देवादास चतुर्वेदी, इस्माइल खान, केके मिश्रा, रवि यादव, धनी देवांगन, परसादी यादव सहित क्षेत्रवासियों ने लंगर में भाग लिया।
दुर्ग / शौर्यपथ / सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस एवं एसीसीयू की टीम संयुक्त कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव के एक चोर को पकड़ा है। आरोपी द्वारा लोन का किस्त पटाने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। आरोपी के कब्जे से 7 मोटर सायकिल और 1 ई-रिक्शा बरामद की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार अमरेन्द्र कुमार पिता सूचित प्रसाद निवासी कैम्प 2 भिलाई ने 25.11.2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.11.2023 को घटना स्थल उप पंजीयक कार्यालय के पास दुर्ग से उसकी वाहन ग्रे कलर मोटर सायकल क्रमाक-CG07AT9854 को अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना दुर्ग में अप.क्र.-695/2023 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त प्रकरण के संबंध में पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन / निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा, तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग मणीशंकर चन्द्रा के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी महेश ध्रुव व एसीसीयू प्रभारी नरेश पटेल, संतोष मिश्रा के नेतृत्व में आरोपी की पतासाजी हेतु टीम गठित किया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाह से पूछताछ कर कथन लिये गये घटना स्थल निरीक्षण किया गया इसी बीच मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम घुमका जिला राजनादगांव निवासी अशोक साहू स्थान गांधी पुतला चौक के पास दुर्ग में मोटर सायकल को बेचने की बात कर आदमी की तलाश करते खड़ा है कि गवाहो को साथ लेकर तस्दीक करने पर संदेही अशोक साहू वाहन मो.सा. चेचिस नं. ME4JC36NGE7026726 लेकर खड़ा मिला आरोपी को पकड़कर विधिवत् पूछताछ किया गया, जो मामले की चोरी की गई मशरूका के अतिरिक्त थाना क्षेत्र एवं अन्य जिलों से मोटर सायकिल / ई रिक्शा चोरी करने की बात बताया।
आरोपी की निशानदेही पर मामले की चोरी मशरूका मोटर सायकिल के अतिरिक्त 07 में से दो अन्य थाना कोतवाली क्षेत्र, दो रायपुर से, एक सुपेला क्षेत्र से और एक पदमनाभपुर क्षेत्र से, एक राजनांदगांव जिला से चोरी की मशरूका जुमला किमती करीब 2,10,000 को बरामद जब्त कर कब्जे में लिया गया। आरोपी के विरूद्ध गिरफ्तारी के पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से समय सदर पर विधिवत् आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय दुर्ग के समक्ष ज्युडिशियल रिमाण्ड पर मामले के अन्य प्रकरणों में जप्त माल की ट्रांस्फर कार्यवाही एवं गिरफ्तारी चाहने हेतु पेश किया गया।
आरोपी आदतन अपराधी पूर्व में भी है कई मामले
आरोपी अशोक साहू आदतन अपराधी है, जिसके विरूद्ध पूर्व में थाना सिटी कोतवाली राजनादगांव में मोबाईल चोरी का प्रकरण पंजीबद्ध है। इसके अतिरिक्त थाना क्षेत्र से चोरी गई मशरूका के संबंध में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अप.क.-657/2023 धारा 379 भादवि एवं अप.क्र.696/2023 धारा 379 भादवि भी पंजीबद्ध है। जो मामले में चोरी गई मशरूका मामले के अपराध क्रंमाक 695/2023 धारा 379 भादवि में बरामद / जप्ती से मिलान होती है। उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग से सउनि किरेन्द्र सिंह, प्र.आर. हरीशचंद चौधरी, अनिल सिंह, एवं एसीसीयू से सउनि चन्द्रशेखर सोनी प्र.आर. रूमन सोनवानी, आरक्षक राजकुमार चंद्रा, अजय ढीमर, अश्वनी यदु, मेघराज चेलक की भूमिका रही।
दुर्ग / शौर्यपथ / नवदृष्टि फाउंडेशन द्वारा लगातार समाज में जागरूकता लाकर नेत्रदान , देहदान और रक्तदान के लिए प्रयास किये जा रहे है . इस सार्थक प्रयास में नवदृष्टि फाउंडेशन को आम जनो का सहयोग भी प्राप्त हो रहा है . रक्तदान में नेत्रदान में समाज में जागरूकता के परिणाम स्वरुप मिले सहयोग को अब देहदान के रूप में भी प्रबुद्ध जनों का समर्थन और साथ मील रहा है .
इसी सामजिक श्रृखला की कड़ी में हुडको निवासी शिव नारायण एवं उनकी पत्नी श्रीमती शकुंतला कायडिया ने अपने देहदान की घोषणा कर वसीयत नवदृष्टि फाउंडेशन के सत्येंद्र राजपूत,रितेश जैन,मंगल अग्रवाल को सौंपी,इस अवसर पर दुर्ग जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ अरुण साहू, डॉ संगीता भाटिया,डॉ बी एल कोसरिया, डॉ कल्पना जेफ नेत्र सहायक अधिकारी अजय नायक उपस्थित रहे व कायडिया दम्पति को शुभकामनाएं दी
श्री शिव नारायण के पुत्र निविश कायडिया ,पुत्री निशा व निधि ने अपने माता पिता के देहदान के निर्णय का सम्मान करते हुए सहमति दी, श्री शिव नारायण ने बताया उनके तीनो बच्चे इंजीनयर हैं एवं आध्यात्मिक सोच रखते हैं .श्री शिव नारायण ने कहा बहुत समय से मन में देहदान करने की इच्छा थी ताकि हमारे इस दुनिया से जाने के बाद हमारा शरीर समाज के हित में काम आए और दो लोगों को कॉर्निया के माध्यम से नई ज्योति मिलेगी नेत्र सहायक अधिकारी अजय नायक ने कायडिया दम्पति के देहदान के निर्णय की तारीफ़ की व कहा नवदृष्टि फाउंडेशन नेत्रदान व देहदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है. नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों के समर्पण से दुर्ग जिला नेत्रदान में अग्रणी है .
वही सिविल सर्जन डॉ अरुण साहू ने कायडिया दम्पति को ससम्मान प्रशस्ति पत्र दिया .मंगल अग्रवाल ने कहा श्री शिव नारायण जी समाज के प्रतिष्ठित वयक्ति हैं अतः उनके नेत्रदान व देहदान से समाज में देहदान हेतु जागरूकता बढ़ेगी व सकारात्मक सन्देश जाएगा . नवदृष्टि फाउंडेशन संस्था के सदस्यों ने कायडिया दम्पति को देहदान व नेत्रदान प्रक्रीया की विस्तृत जानकारी दी
नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य हरमन दुलई ने कहा हमारी संस्था लगातार लोगों को नेत्रदान ,देहदान व रक्तदान हेतु जागरूक कर रही है जिसके सुखद परिणाम आ रहे हैं भविष्य में यदि कोई देहदान व नेत्रदान पर कोई जानकारी चाहता है तो हमारे सदस्यों से सम्पर्क करे या 9827190500 / 9340007904 नंबर पर फोन कर जानकारी ले सकता है .नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,मंगल अग्रवाल,किरण भंडारी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,दीपक बंसल ,विकास जायसवाल,मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सपन जैन ,यतीन्द्र चावड़ा , बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख,मोहित अग्रवाल,चेतन जैन,दयाराम टांक ने कायडिया दम्पति के देहदान के निर्णय की सराहना की.
रायपुर / शौर्यपथ / डॉ. महंत ने कहा कि गुरू नानक देव जी सिख धर्म के संस्थापक और सिखों के पहले गुरू थे। उनका जीवन और शिक्षाएं न केवल धर्म विशेष के लिए बल्कि पूरी मानव जाति को सही दिशा दिखाती है। इसलिए उनके जन्म दिवस को प्रकाश पर्व के नाम से जाना जाता है। गुरू नानक देव जी का जन्म कार्तिक पूर्णिमा के दिन 1469 ई. में हुआ था। गुरू नानक देव ने मूर्ति पूजा का विरोध करते हुए, एक निराकार ईश्वर की उपासना का संदेश दिया था। उन्होंने तात्कालिक समाज की बुराईयों और कुरीतियों को दूर करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिल जाती है। मान्यता है कि इस दिन स्वर्ग से देवतागण भी आकर गंगा में स्नान करते हैं। इसलिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान जरूर करना चाहिए। कार्तिक पूर्णिमा के दिन हर व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य अनुसार दान करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन फल, अनाज, वस्त्र और गुड़ आदि चीजों का दान किया जा सकता है। शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि मां लक्ष्मी को समर्पित मानी जाती है। वास्तव में कार्तिक मास की पूर्णिमा मनुष्य के अंदर छुपी बुराईयों को, नकारात्मकता को, अहंकार, काम, क्रोध, लोभ और मोह को दूर करने में सहायता करती है और जीवन में सकारात्मकता प्रसन्नता और पवित्रता का संचार करती है ।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
