
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ आगमन पर भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने किया अभूतपूर्व स्वागत
दुर्ग / शौर्यपथ /1 नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य के 25वें स्थापना दिवस को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 25वां राज्य स्थापना दिवस रजत महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रायपुर आगमन पर भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने उनका स्वागत कर अभिनंदन किया। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव में दुर्ग जिला में जिलाध्यक्ष के रूप में भाजपा का परचम लहराने के लिए भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा की सराहना की।
भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा जी ने रजत जयंती महोत्सव पर पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को स्मरण करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लिए उनका वंदन किया। आगे उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ की धरती पर विकास का नया अध्याय जुड़ गया है, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 14,263.57 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर प्रदेश को अभूतपूर्व सौगात दी। इन परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश के बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास को नई गति और दिशा मिलेगी।
भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने नवीन विधानसभा भवन के लोकार्पण पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र का पवित्र मंदिर है जिसका देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण कर विधिवत शुभारंभ किया है। यह भव्य भवन लोकतंत्र के मर्यादा, विकास, विश्वास और संकल्प का प्रतीक बनेगा। नवीन विधानसभा भवन जनसेवा और सुशासन का नया अध्याय लिखेगा। छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन प्रदेश के नागरिकों के जनआशा व जनआकांक्षाओं का केंद्र हैं।
भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने भाजपा विधायक दल के स्थायी सचिव कार्यकाल के दौरान के अपने अनुभवों को साझा करते हुए आगे कहा कि पुराने विधानसभा भवन से भी अनेक यादें जुड़ी हुई है। मुझे भी भाजपा विधायक दल के स्थायी सचिव के रूप में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ था। जिसके माध्यम से मुझे भी जीवन में बहुत कुछ सीखने को मिला। छत्तीसगढ़ ने 25 वर्षों में अभूतपूर्व विकास किया है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के समय वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य का वार्षिक बजट 5700 करोड़ रु. था जो आज बढ़कर 1,65,000 करोड़ रु.हो गया है। इससे छत्तीसगढ़ के विकास का अंदाजा लगाया जा सकता है।
भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने छत्तीसगढ़ को करोड़ों की सौगात प्रदान कर प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया है।
- राज्योत्सव में विभिन्न विभागों के स्टॉल में जनमानस को शासन की जनहितकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की मिल रही जानकारी
राजनांदगांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (म्यूनिसिपल स्कूल मैदान) राजनांदगांव में राज्योत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विभागीय स्टॉल एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया। राज्योत्सव के अवसर पर जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में शासन की लोकहितकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका, छत्तीसगढ़ में सुशासन के लिए नवाचार ब्रोसर, विकसित भारत की ओर बढ़ते कदम, छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पत्रिका का नि:शुल्क वितरण किया गया। जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी में शासन तथा जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों को प्रदर्शित किया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में पोट्ठ लईका पहल के संबंध में जानकारी देते हुए बच्चों के सुपोषण के संबंध में जागरूक किया गया। पौष्टिक एवं मिलेट्स व्यंजन तथा स्थानीय भाजियों, तिरंगा भोजन पौष्टिक आहार की प्रदर्शनी लगाकर जानकारी प्रदान की जा रही है। जनमानस को बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के संबंध में बताया जा रहा है। कृषि विभाग के स्टॉल में रबी फसल चक्र परिवर्तन अंतर्गत धान के बदले कम पानी की आवश्यकता वाले फसलों को बढ़ावा देने के संबंध में जानकारी दी गई। महिला स्वसहायता समूह के उत्पादों रागी, कोदो, तेलघानी का सरसो तेल, जैविक चावल, बिक्री के लिए उपलब्ध रहे। वही कृषक पाठशाला में किसानों को शासन की विभिन्न लोकहितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई। चना फसल की उन्नत उत्पादन तकनीक, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मक्का की उन्नत उत्पादन तकनीक, जैविक खेती से अवगत कराया गया। कृषि कार्य के प्रमुख यंत्र के संबंध में बताया गया। उद्यानिकी विभाग के स्टॉल में गेंदा की खेती, शिमला मिर्च, केला, पपीता, बैगन, टमाटर एवं अन्य उद्यानिकी फसलों के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर किसानों को फसल चक्र परिवर्तन के लिए प्रेरित किया गया।
शिक्षा विभाग के स्टॉल में चंद्रयान-3 का मॉडल, पर्यावरण में मिथेन गैस पर आधारित विषैली एवं प्रदूषित गैस को अवशोषित कर दूर करने का मॉडल प्रदर्शित किया गया तथा स्कूली बच्चों के लिए शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के स्टॉल में चिला, फरा, चौसेला, अईरसा, ठेठरी खुर्मी जैसे व्यंजन उपलब्ध है। सीएसईबी के स्टॉल में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में जानकारी दी जा रही है और लोगों को इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस विभाग के स्टॉल में साइबर जागरूकता, सड़क सुरक्षा, नवा विहान की जानकारी दी जा रही है तथा विभिन्न शस्त्रों का प्रदर्शन किया गया है। परिवहन विभाग के स्टॉल में लर्निंग लायसेंस बनाने तथा हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट संबंधी कार्य किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान, राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन कार्यक्रम, हाई रिस्क प्रेेग्नेंसी मातृत्व कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी जा रही है तथा शुगर एवं बीपी जांच की जा रही है।
समाज कल्याण विभाग के स्टॉल में दिव्यांग बच्चों के कौशल विकास के लिए हैण्ड्रीक्राफ्ट गतिविधियां तथा शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। क्रेडा विभाग के स्टॉल में सौर सुजला योजना, सोलर डूवल पंप, सोलर पावर प्लांट, सोलर हाई मस्ट, सोलर स्टील लाईट, बायो गैस सहित अन्य जानकारी दी जा रही है। आदिम जाति कल्याण विभाग के स्टॉल में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अलपसंख्यक वर्ग के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं, प्रयास आवासीय विद्यालय सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। पशुधन विभाग के स्टॉल में गौधाम योजना के बारे में बताया जा रहा है। इसी तरह सीआरसी, वन विभाग, स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग, विधिक सहायता, नगरीय निकाय, उद्योग विभाग, जल संसाधन विभाग, पीएचई विभाग, रेशम विभाग, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, खाद्य विभाग, मत्स्य विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है।
दुर्ग। शौर्यपथ।
जिले में लगातार बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए दुर्ग पुलिस ने अवैध हथियार रखने और सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले भर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत ऑनलाईन माध्यमों से अवैध चाकू और अन्य घातक हथियार मंगाने वालों पर नकेल कसी जा रही है।
इस अभियान के दौरान एसीसीयू (Anti Cyber Crime Unit) और पुलिस थानों की संयुक्त टीमों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक पर निगरानी रखते हुए उन एकाउंट्स की पहचान की, जहां से अवैध हथियारों के साथ फोटो पोस्ट की गई थी। इन पर तस्दीक कर तथ्यात्मक कार्यवाही की गई है।
पिछले चार दिनों में तकनीकी सेल द्वारा कई संदिग्ध सोशल मीडिया एकाउंट्स की जांच की गई, जिसमें से 02 व्यक्तियों के खिलाफ थाना कोतवाली दुर्ग में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया, वहीं थाना छावनी क्षेत्र में 12 अवैध हथियार जप्त किए गए। जिन व्यक्तियों के पास हथियार नहीं मिले, उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।
खास बात यह रही कि कई नाबालिगों द्वारा इंस्टाग्राम पर अवैध हथियारों के साथ फोटो अपलोड किए जाने के मामले भी सामने आए। पुलिस ने उनके पालकों को बुलाकर समझाईश दी और पोस्ट हटवाए, ताकि भविष्य में ऐसी प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाया जा सके।
पुलिस ने सभी पालकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के मोबाइल उपयोग और सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखें, जिससे किसी अनहोनी या आपराधिक गतिविधि को रोका जा सके।
साथ ही दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो कंपनियों से भी अनुरोध किया है कि वे इस प्रकार के घातक हथियारों की डिलीवरी से पहले एक्स-रे मशीन से जांच कर सत्यापन करें, और यदि कोई सामग्री संदिग्ध लगे तो डिलीवरी से पूर्व संबंधित थाना प्रभारी को सूचित करें।
इसके अलावा, टीम ने जेल से रिहा पूर्व आदतन चाकूबाज अपराधियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी है और लगभग 300 लोगों को समझाईश देते हुए अवैध चाकू-तलवार की खरीदारी से बचने की सलाह दी है।
दुर्ग पुलिस की यह सख्त और तकनीकी रूप से सटीक कार्यवाही न केवल अपराध पर रोकथाम की दिशा में अहम कदम है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि डिजिटल युग में भी कानून की निगाह हर जगह मौजूद है।
दुर्ग। शौर्यपथ। एस आर हॉस्पिटल एंड कॉलेज चिखली दुर्ग छग के चेयरमेन व समाज सेवी संजय तिवारी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें सनातन धर्म परिषद् न्यास की शाखा सनातन धर्म गौ रक्षा वाहिनी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सनातन धर्म परिषद् न्यास के अध्यक्ष अवध बिहारी दास ने उन्हें यह महत्तवपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की है।
यह बता दें कि संजय तिवारी द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया जाता रहा है। मानव सेवा के साथ वे गौ सेवा व गौवंश रक्षा के कार्य से भी लंबे समय से जुड़े हैं एवं स्वर्गीय सुधाकर तिवारी मेमोरियल गौशाला का संचालन करते हुए गौ माता की सेवा व गौवंश की रक्षा करते है एवं सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
एस आर हॉस्पिटल एंड कॉलेज के माध्यम से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध करा रहे हैं। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी नए आयाम स्थापित कर रहे है । उनकी इन्ही प्रयासों व नेक कार्यों को देखते हुए सनातन धर्म परिषद् न्यास ने उन्हें सनातन धर्म गौ रक्षा वाहिनी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। सनातन धर्म परिषद् न्यास के अध्यक्ष अवध बिहारी दास ने संजय तिवारी को इस जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं व बधाई दी। उनकी नियुक्ति पर दुर्ग भिलाई के गौ सेवको व सनातनियों में हर्ष व खुशी का माहौल है।
गौरक्षक वाहिनी" से तात्पर्य ऐसी वाहिनी या समूहों से है जो गायों और गोवंश की रक्षा के लिए काम करते हैं। इन समूहों के सदस्य अवैध बूचड़खानों से गायों को बचाने, पशु तस्करों पर नज़र रखने और गौवंश के संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाने जैसे कार्य करते हैं। वे अक्सर कानून के तहत उचित कार्रवाई के लिए पुलिस को सूचना देते हैं या खुद ही वाहनों को रोकते हैं।
गौरक्षक वाहिनी का कार्य: ये समूह अवैध रूप से वध के लिए ले जाई जा रही गायों को बचाने का काम करते हैं, जिसके लिए वे राजमार्गों पर गश्त करते हैं और वाहनों की तलाशी लेते हैं।
कानूनी और जागरूकता अभियान: ये संगठन गौवंश की रक्षा के लिए बेहतर कानूनों की वकालत करते हैं और पशु माफियाओं के खिलाफ कड़े कानून बनाने की मांग करते हैं। वे जनजागरूकता के लिए रैलियां और मार्च भी निकालते हैं।
धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व: "गौरक्षक" शब्द का अर्थ 'गौमाता के रक्षक' है, और भारत में गायों को पवित्र माना जाता है। इन संगठनों का उद्देश्य भारत की गौ संस्कृति और विरासत को संरक्षित रखना है।
संगठनात्मक संरचना: कई संगठन जैसे राष्ट्रीय गौ संरक्षक दल हैं, जो एक स्वयंसेवी संगठन के रूप में काम करते हैं और अपने नेतृत्व के अधीन कार्य करते हैं।
दुर्ग। शौर्यपथ। मामूली विवाद ने रिश्ते को खून से रंग दिया। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के पंचशील सेक्टर-ए बोरसी में शनिवार सुबह अमरूद तोड़ने की बात पर साले ने अपने जीजा की हत्या कर दी। गुस्से में आकर उसने घर में रखा सिलबट्टा उठाया और जीजा के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद आरोपी साले गोविंदराज ने खुद थाने पहुंचकर अपराध कबूल किया और आत्मसमर्पण कर दिया।
घटना सुबह लगभग 10 बजे की है। मृतक राजकुमार वर्मा अपने साले के घर अमरूद तोड़ने पहुंचा था। पत्नी ने रोकने की कोशिश की, लेकिन राजकुमार घर के भीतर चला गया। इस बात पर गोविंदराज भड़क गया और दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ा तो गोविंदराज ने गुस्से में सिलबट्टे से सिर पर वार कर दिया।
राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। गोविंदराज ने भागने के बजाय सीधे पद्मनाभपुर थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच जमीन बेचने के बाद पैसों के बंटवारे को लेकर पहले से विवाद चल रहा था, जिससे आपसी रिश्तों में दरार आ गई थी। फिलहाल पुलिस हत्या के पूरे मामले की जांच कर रही है।
दुर्ग। शौर्यपथ।
कार्तिक की ग्यारस श्री श्याम बाबा के जन्मोत्सव के अवसर पर श्री सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर में इस वर्ष आयोजन किया गया, जिसमें जन्मोत्सव की पूर्व संध्या को श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें प्रसिद्ध गायकों ने सुंदर एवं मधुर गीतों की प्रस्तुति दी
समिति के शिवम सेन एवं लक्की अग्रवाल ने बताया कि दुर्गा मंदिर गंजपारा मंदिर में दो दिवसीय श्याम जन्मोत्सव का आयोजन किया गया था। दो दिवसीय कार्यक्रम में शुक्रवार को श्री श्याम बाबा के जन्मदिन की पूर्व संध्या को भजन का कार्यकाम आयोजित किया गया।, समिति द्वारा श्याम जन्मदिन पर एक सुंदर एयं भव्य दरबार सजाया गया और श्याम भजन गायक द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति की गई। जिसमें देर रात्रि तक भक्तगण झूमते रहे,
रात्रि 12 बजे श्री श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर छोटे बच्चे से केक कटवाया गया एवं मंदिर परिसर के बाहर आतिशबाजी की गई
दूसरे दिन आज शनिवार को श्री श्याम जन्मोत्सव पर संध्या 7 बजे श्री श्याम बाबा की 51 पूजा थाल से महाआरती की गई एवं खीर बूंदी लड्डू का प्रसाद वितरण किया गया देर रात में प्रसाद वितरण के उपरांत कार्यक्रम संपन्न हुआ।"
कार्यक्रम में सागर कालोया गोदिया सिंपल राठी प्रीति राजगढ़िया शिवम सेन लक्की अग्रवाल मनोज राजगढ़िया ट्विंकल खेमका नारायण खेतान मुरारी सिंघानिया प्रदीप अग्राल सतीश गोयल मनीष सेन रितेश सेन गोपू सेन ललित शर्मा राकेश तिवारी निर्मल शर्मा राजेश शर्मा मनोज गुप्ता लाला कुलेश्वर साहू पार्षद प्रतिभा सुरेश गुप्ता पार्षद दिनेश पुरोहित मोनू शर्मा राजू पुरोहित राहुल शर्मा गोपाल शर्मा प्रकाश सिन्हा मोहित पुरोहित ऋषि गुप्ता सुजल शर्मा अनमोल पांडेय सोनल सेन सरिता शर्मा किरण सेन चंचल शर्मा मिथिला शर्मा चंदा शर्मा आभा शर्मा सिंधु गुप्ता सुमन शर्मा शिल्पी शर्मा रूपल गुप्ता संध्या वर्मा कुलेश्वरी जायसवाल लक्की पुरोहित लक्ष्मी यादव सार्थक शर्मा सिद्धू गुप्ता वंशु पुरोहित एवं सैकड़ों श्याम भक्त उपस्थित थे
"छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय मंच से लोकगायक तीजन बाई की सेहत की ली जानकारी, परिजनों से करीब 1 मिनट 18 सेकंड की हुई बात"
"प्रधानमंत्री के पूछते ही प्रशासन सतर्क, डॉक्टरों की टीम घर पहुंची, परिवार ने जताया आभार – बोले, कभी नहीं था ऐसा विश्वास…"
दुर्ग। शौर्यपथ। छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर राज्य स्थापना के गौरवशाली 25 वर्षों के जश्न के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दुर्ग जिले के गलियारी गांव स्थित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई के परिवार से फोन पर संपर्क किया। प्रधानमंत्री मोदी ने तीजन बाई की बहू वेणु देशमुख से बातचीत कर गायिका की सेहत के बारे में विस्तृत जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
वेणु देशमुख ने बताया, "प्रधानमंत्री के सचिव ने कॉल कर कहा कि मोदी जी खुद बात करना चाहते हैं। उनकी आवाज सुनकर हम सभी आश्चर्यचकित रह गए। प्रधानमंत्री ने लगभग 1 मिनट 18 सेकंड तक हमारे परिवार से तीजन बाई की तबीयत का पूरा हाल जाना और कहा कि यदि किसी भी प्रकार की जरूरत हो तो वे हमेशा मदद के लिए तत्पर हैं। प्रधानमंत्री की भावनात्मक बातों से पूरा परिवार भावुक हो गया।
"जानकारी सामने आते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया और स्वास्थ्य अधिकारियों तथा कलेक्टर की टीम ने तीजन बाई के घर पहुंचकर उनका हाल जाना।
परिवार ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए एक सदस्य के लिए सरकारी नौकरी की मांग की भी रखी। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं मिलने की इच्छा भी जताई, पर वक्त के अभाव में यह संभव नहीं हो सका।तीजन बाई की नाजुक सेहत और परिवार की बातें अब पूरे देश में चर्चित हैं, और मोदी की इस व्यक्तिगत पहल ने छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के इस ऐतिहासिक पल को और भी खास बना दिया है।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा — यह क्षण केवल भवन का उद्घाटन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की आत्मा का सम्मान है; नई शुरुआत के इस उल्लास में पूरा प्रदेश झूम उठा।
रायपुर। शौर्यपथ।
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर आगमन प्रदेश के लिए गौरवशाली क्षण बन गया। प्रधानमंत्री ने नए विधानसभा भवन का लोकार्पण कर राज्य की नई पहचान और विकास की यात्रा को साकार किया। इस ऐतिहासिक पल में शामिल होकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सान्निध्य में यह क्षण छत्तीसगढ़ की मर्यादा और आत्मगौरव का प्रतीक है। उन्होंने इसे अपने सार्वजनिक जीवन का अविस्मरणीय अध्याय बताते हुए कहा कि यह केवल पत्थरों का नहीं, जन-आकांक्षाओं का मंदिर है, जहाँ से छत्तीसगढ़ की नई दिशा तय होगी।
"पिता की हत्या कर शव दफनाने का आरोप, बेटे ने 30 साल बाद डीएम से की शिकायत; गांव में फैली सनसनी"
हाथरस। शौर्यपथ। मुरसान क्षेत्र के गांव गिंलोदपुर निवासी पंजाबी सिंह ने अपने पिता बुद्ध सिंह की हत्या के 30 साल पुराने रहस्य को उजागर किया है। आरोप है कि उसकी मां उर्मिला देवी, दो भाई प्रदीप और मुकेश ने गांव के ही धनी व्यक्ति राजवीर के साथ मिलकर कपड़ा ठूंसकर और गला दबाकर हत्या की थी।
उस वक्त पंजाबी सिंह सिर्फ 9 साल का था और उसे चुप रहने की धमकी दी गई। कई वर्षों तक वह वारदात को लगभग भूल चुका था, लेकिन हाल ही में उसके भाई ने शराब के नशे में घटना का जिक्र किया, जिससे उसकी यादें ताजा हो गईं।
प्रशासनिक कार्रवाई : शिकायतकर्ता ने जिला मजिस्ट्रेट और उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर नरकंकाल की तलाश में खुदाई कराने की मांग की। डीएम के आदेश पर सदर एसडीएम, मुरसान थाने की पुलिस और बल के साथ मकान में करीब 15 फीट तक खुदाई शुरू की गई। खुदाई के बाद नरकंकाल बरामद कर लिया गया, जिसे डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया है।
गांव में सनसनी और प्रतिक्रियाशव बरामद होने के बाद गांव में दहशत और चर्चा का माहौल है। पुलिस ने फिलहाल जांच और डीएनए रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
यह मामला न केवल कानून की जटिलता बल्कि पारिवारिक संबंधों में छुपे दर्द और रहस्य को भी उजागर करता है; डीएनए टेस्ट और उच्च स्तर की जांच के बाद ही अंतिम निष्कर्ष सामने आएंगे।
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में रुद्राक्ष पौधा रोप कर पीएम मोदी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
प्रधानमंत्री समेत देश-राज्य के शीर्ष नेता रहे मौजूद, अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा का हुआ अनावरण।
रायपुर। शौर्यपथ।
छत्तीसगढ़ राज्य के 25वें स्थापना दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नये विधानसभा भवन का भव्य लोकार्पण कर प्रदेश की गौरव गाथा में स्वर्णिम अध्याय जोड़ा। उद्घाटन समारोह में मोदी जी ने भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया तथा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत रुद्राक्ष का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम की गरिमा में चार चाँद लगाते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप की उपस्थिति रही। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि नये भवन का लोकार्पण छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक परंपराओं को नई ऊँचाई देगा और यह प्रदेश के विकास पथ पर प्रेरणास्रोत बनेगा।
जगदलपुर, शौर्यपथ। बस्तर संभाग के सबसे बड़े और सक्रिय पत्रकार संगठन बस्तर जिला पत्रकार संघ के भवन का शुक्रवार को भव्य उद्घाटन किया गया। सन् 1980 में स्थापित यह ऐतिहासिक भवन अब 45 वर्ष पूरे कर चुका है। लंबी यात्रा के बाद इस भवन को आधुनिक स्वरूप में पुनर्निर्मित किया गया है, जिसमें अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त सभागार, बैठक कक्ष एवं तकनीकी उपकरणों को शामिल किया गया है।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश, मां दंतेश्वरी, मां लक्ष्मी एवं मां सरस्वती की पूजा-अर्चना तथा हवन पूजन के साथ हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे परिसर में आध्यात्मिक और उल्लासपूर्ण वातावरण बना रहा। इस अवसर पर बस्तर जिला पत्रकार संघ के सदस्यों ने नए भवन के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
पूजा अर्चना उपरांत भवन का शुभारंभ संघ के अध्यक्ष मनीष गुप्ता,सचिव धर्मेंद्र महापात्र, कोषाध्यक्ष सुब्बा राव, उपाध्यक्ष शिव प्रकाश सीजी, निरंजन दास, सह सचिव प्रदीप गुहा एवं बादशाह खान ने संयुक्त रूप से सभी सदस्यों की मौजूदगी मेँ फीता काटकर किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे। सभी ने भवन के नए स्वरूप की खुलकर सराहना की और कहा कि यह भवन सिर्फ ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि बस्तर की पत्रकारिता की अस्मिता, संघर्ष और एकता का प्रतीक है।
वरिष्ठ पत्रकारों ने कहा कि बस्तर जिला पत्रकार संघ ने सदैव सामाजिक सरोकारों और निष्पक्ष पत्रकारिता को प्राथमिकता दी है। आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस यह भवन पत्रकारों के लिए एक नई ऊर्जा का स्रोत बनेगा।
कार्यक्रम के दौरान वर्तमान पदाधिकारियों ने संघ के दिवंगत संस्थापक सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके अमूल्य योगदान को याद किया। कहा गया कि उन्हीं की दूरदृष्टि और परिश्रम के कारण आज यह भवन बस्तर की पत्रकारिता का गौरव बना है।
अंत में संघ केअध्यक्ष मनीष गुप्ता,सचिव धर्मेंद्र महापात्र एवं पदाधिकारियों ने आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह भवन आने वाले समय में पत्रकारिता के प्रशिक्षण, संवाद, विमर्श और रचनात्मक गतिविधियों का केंद्र बनेगा।
दुर्ग। शौर्यपथ। नगर पालिक निगम दुर्ग के जल विभाग में इन दिनों गंभीर अनियमितताएँ उजागर हो रही हैं। विभागीय कर्मचारियों की वास्तविक नियुक्ति और कार्यस्थल के बीच गहरा विरोधाभास देखने को मिल रहा है।
शिवनाथ नदी पंप हाउस से लेकर रायपुर नाका और नए बस स्टैंड पंप हाउस तक अधिकांश कार्य प्लेसमेंट कर्मियों के भरोसे चल रहे हैं, जबकि नियमित पंप ऑपरेटर अपने मूल कार्य से हटकर अन्य शाखाओं में कार्यरत हैं — कोई भवन शाखा में लिपिकीय कार्य कर रहा है तो कोई उद्यान विभाग में निरीक्षक पद पर पदस्थ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार —
शिवनाथ नदी पंप हाउस (24 MLD और 42 MLD), रायपुर नाका फ़िल्टर प्लांट (24 MLD और 42 MLD स्काडा), तथा नया बस स्टैंड पंप हाउस में दर्जनों प्लेसमेंट कर्मचारी जलप्रवाह व्यवस्था को संभाल रहे हैं। वहीं नियमित कर्मचारी जैसे कि अनिल सिंह (वर्तमान में उद्यान निरीक्षक) और सतीश साहू (वर्तमान में भवन शाखा में लिपिकीय कार्यरत) अपने मूल विभाग से हटकर कार्य कर रहे हैं।
वहीं विभागीय स्तर पर सेवानिवृत्त और दिवंगत कर्मचारियों के पदों को वर्षों से रिक्त रखे जाने की वजह से भी स्थिति और अधिक जटिल बनी हुई है। इस बीच जलप्रपात प्रणाली की रीढ़ माने जाने वाले नियमित पंप ऑपरेटर जमीनी कार्यों से कट चुके हैं, जिससे नागरिकों तक जल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।
जनता से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े इस विभाग में कार्य वितरण को लेकर सवाल उठने लगे हैं —
क्या यह विभागीय निष्क्रियता है, या फिर कर्मचारियों की मनमानी और चाटुकारिता का परिणाम?
नगर निगम दुर्ग में वर्तमान समय में आयुक्त सुमित अग्रवाल, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, और जल प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन हैं, जिन पर यह जिम्मेदारी बनती है कि विभागीय व्यवस्था को पुनः संतुलित किया जाए और योग्य कर्मचारियों को उनके मूल पदस्थापना स्थल पर कार्यरत किया जाए।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
