
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पांडेय द्वारा लगातार किए जा रहे निरीक्षणों से निगम क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार तेज हो गई है। गिरते हुए भूजल स्तर को देखते हुए आयुक्त ने रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को शक्ति से लागू करने के निर्देश दिए हैं और स्वयं इन कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं।
इसी क्रम में आयुक्त ने उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू के साथ नेहरू नगर के शास्त्री उद्यान, मधु कामिनी उद्यान, बक्शी उद्यान, योगा उद्यान और राशि उद्यान का निरीक्षण किया। उन्होंने पौधों को व्यवस्थित और वैज्ञानिक पद्धति से लगाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्मित वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का बारीकी से अवलोकन कर सहायक अभियंता पुरुषोत्तम सिन्हा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आयुक्त ने महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों का भी निरीक्षण किया और वृक्षों के संरक्षण की दिशा में आवश्यक सुझाव दिए। यह कार्य "वूमेन फॉर ट्री" योजना के तहत किया जा रहा है, जो केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है।
सफाई व्यवस्था को लेकर भी आयुक्त का औचक निरीक्षण जारी रहा। सड़कों और नालियों की सफाई का जायजा लेते हुए उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को सफाई व्यवस्था और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
आयुक्त पांडेय ने कहा कि—
“रेनवाटर हार्वेस्टिंग और वृक्षारोपण के जरिए भिलाई में पर्यावरण संरक्षण की ठोस पहल की जा रही है। आने वाले समय में यहां भूजल स्तर पुनः प्राकृतिक स्थिति में लौटेगा और पेयजल संकट से मुक्ति मिलेगी।”
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना और क्रिस्टोफर पाल भी उपस्थित रहे।
31 अगस्त को दोपहर 12:15 बजे सभी आकाशवाणी केंद्रों से प्रसारित होगा कार्यक्रम
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि सुशासन का वास्तविक अर्थ तभी पूर्ण होगा जब हमारी ग्रामीण महिलाएँ सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक रूप से सशक्त बनें। इसी दूरदर्शी सोच के साथ छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की दिशा में प्रेरित करने के लिए एक नई ऐतिहासिक पहल की है।
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत तैयार विशेष रेडियो कार्यक्रम “दीदी के गोठ” का शुभारंभ 31 अगस्त 2025 को दोपहर 12:15 बजे किया जाएगा। यह कार्यक्रम आकाशवाणी रायपुर केंद्र सहित प्रदेश के सभी आकाशवाणी केंद्रों से एक साथ प्रसारित होगा। साथ ही इसकी लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (www.onlineradiofm.in/stations/all-india-air-raipur) पर भी उपलब्ध रहेगी। दीदी के गोठ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की सुशासन की सरकार की दूरदर्शी सोच का प्रतिबिंब है।
इसका उद्देश्य महिलाओं की आवाज़ को पूरे समाज तक पहुँचाना, उनके संघर्ष और उपलब्धियों को सामने लाना तथा उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़कर सकारात्मक परिवर्तन की राह दिखाना है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, भारत सरकार के केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री तथा राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा ग्रामीण महिलाओं के नाम विशेष संदेश और प्रेरणादायी शुभकामनाएँ प्रसारित की जाएंगी। यह अवसर न केवल एक कार्यक्रम का शुभारंभ होगा, बल्कि शासन की नीतियों और योजनाओं को सीधे जनता तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी बनेगा।
दीदी के गोठ का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण अंचलों की महिलाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ना, उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना तथा आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की ओर अग्रसर करना है। इस कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों की सफल महिलाओं की कहानियाँ सुनाई जाएंगी—कैसे उन्होंने संघर्ष और कठिनाइयों को पार कर अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से न सिर्फ़ आर्थिक रूप से मजबूती हासिल की, बल्कि समाज में भी एक नई पहचान बनाई। आज छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाएँ लखपति दीदी बन चुकी हैं। उनका जीवन बिहान योजना से सकारात्मक रूप से बदला है। इनकी प्रेरणादायी कहानियाँ रेडियो की आवाज़ के माध्यम से हर गाँव और हर घर तक पहुँचेंगी, ताकि अन्य महिलाएँ भी आत्मनिर्भरता की राह पकड़ सकें।
इस कार्यक्रम के प्रभाव को और अधिक व्यापक बनाने के लिए पंचायत, ग्राम संगठन और संकुल संगठन स्तर पर सामूहिक श्रवण की व्यवस्था की जा रही है। इसमें जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय समुदाय और स्व-सहायता समूह की दीदियाँ विशेष रूप से शामिल होंगी। सामूहिक श्रवण से ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी संवाद, चर्चा और प्रेरणा का वातावरण बनेगा।
दुर्ग। गयानगर दुर्ग निवासी डॉ. श्री प्रकाश चंद पारख (सुपुत्र स्व. भवरलाल जी पारख) के निधन के उपरांत पारख परिवार ने उनका नेत्रदान कर दो परिवारों को नेत्रज्योति प्रदान की। यह कदम न केवल दिवंगत आत्मा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है, बल्कि समाज को भी नेत्रदान की प्रेरणा देता है।
श्री प्रकाश चंद पारख की पत्नी श्रीमती जयंती देवी, पुत्र डॉ. गौरव पारख, पुत्री सोनिया जैन, बहू मनीषा जैन तथा पौत्र गर्वित ने नेत्रदान हेतु सहमति दी। इस प्रक्रिया में नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य कुलवंत भाटिया, हरमन दुलई, सत्येंद्र राजपूत और प्रभुदयाल उजाला ने सहयोग प्रदान किया।
नेत्रदान की चिकित्सा प्रक्रिया श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में संपन्न हुई, जहाँ डॉ. संदीप बाचकर, डॉ. उत्कर्ष बंसल, नेत्र सहायक विवेक कसार और निवेश रावते ने कॉर्निया संग्रहित किए।
परिवार की ओर से डॉ. गौरव पारख ने कहा –
“पिता जी के जाने से पूरा परिवार सदमे में है, लेकिन डॉक्टर होने के नाते हम नेत्रदान के महत्व को समझते हैं। इसी कारण हमने यह निर्णय लिया। समाज को भी चाहिए कि वह इस दिशा में आगे बढ़े और अधिक से अधिक लोग नेत्रदान के लिए प्रेरित हों।”
नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य सत्येंद्र राजपूत ने श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा –
“डॉ. प्रकाश चंद पारख समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति थे। उन्होंने जीवन भर सेवा की और निधन के बाद भी अपने नेत्रों के माध्यम से दो लोगों के जीवन को प्रकाशमान कर प्रेरणा दी।”
वहीं संस्था के सदस्य हरमन दुलई ने बताया कि फाउंडेशन लगातार नेत्रदान, देहदान और रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है। इच्छुक लोग अधिक जानकारी हेतु संस्था के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं या 9826156000 / 8839324601 नंबर पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, मंगल अग्रवाल, हरमन दुलई, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, किरण भंडारी, उज्जवल पींचा, सत्येंद्र राजपूत, सुरेश जैन, राजेश पारख, पीयूष मालवीय, दीपक बंसल, विकास जायसवाल, मुकेश राठी, प्रभुदयाल उजाला, प्रमोद बाघ, सपन जैन, यतीन्द्र चावड़ा, जितेंद्र कारिया, बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख, मोहित अग्रवाल, चेतन जैन, दयाराम टांक, विनोद जैन, राकेश जैन ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और पारख परिवार के इस निर्णय को साधुवाद दिया।
इंजीनियरों की टीम हर हफ़्ते करेगी काम, महानदी पर बनेगा समन्वय का नया ढाँचा
नई दिल्ली / रायपुर / शौर्यपथ /
भारत की एक प्रमुख नदी, महानदी, जो छत्तीसगढ़ से निकलकर ओडिशा होकर बंगाल की खाड़ी तक जाती है, लंबे समय से विवाद का कारण बनी हुई है।
इस लंबे विवाद को बातचीत से हल करने के लिए 30 अगस्त 2025 को नई दिल्ली में एक अहम बैठक हुई। इसमें छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्य सचिवों और जल संसाधन विभाग के सचिवों ने हिस्सा लिया। बैठक में दोनों राज्यों ने माना कि यह समस्या बहुत पुरानी और कठिन है, लेकिन लोगों और दोनों राज्यों के भले के लिए इसका समाधान मिल-बैठकर निकालना ही होगा।
बैठक में यह भी तय हुआ कि सितंबर 2025 से दोनों राज्यों की तकनीकी समितियाँ, जिनमें इंजीनियर और विशेषज्ञ होंगे, हर हफ़्ते बैठक करेंगी। ये समितियाँ मुख्य मुद्दों को पहचानेंगी और उनका हल निकालने की कोशिश करेंगी। साथ ही, वे यह भी देखेंगी कि कैसे दोनों राज्यों के बीच बेहतर तालमेल बनाया जा सकता है।
अक्टूबर 2025 में दोनों राज्यों के मुख्य सचिव एक और बैठक करेंगे। इसमें जल संसाधन सचिव भी शामिल होंगे। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो दिसंबर तक दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री भी मुलाक़ात कर सकते हैं और आगे की दिशा तय करेंगे।
अंत में दोनों राज्यों ने यह वादा किया कि वे ईमानदारी और खुले मन से बातचीत करेंगे, ताकि महानदी जल विवाद का हल ऐसा निकले जो सबके लिए लाभकारी हो।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह पहल सफल रही, तो यह न सिर्फ ओडिशा और छत्तीसगढ़ के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक मिसाल होगी कि बड़े और पुराने विवाद भी आपसी बातचीत और सहयोग से सुलझाए जा सकते हैं।
रायपुर / शौर्यपथ / जापान और दक्षिण कोरिया प्रवास से लौटने के उपरांत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कंवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री हरवंश मिरी एवं महासचिव नकुल चंद्रवंशी के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री निवास में भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशिल्या साय को बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री साय को आगामी भादो एकादशी पर्व पर आयोजित होने वाले करमा तिहार के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। यह आयोजन दिनांक 03 सितम्बर 2025 को नवा रायपुर, अटल नगर स्थित नवीन मुख्यमंत्री निवास परिसर में संपन्न होगा।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के उपाध्यक्ष श्री थानसिंह दीवान, कोषाध्यक्ष श्री बसंत दीवान, कार्यकारिणी सदस्य शिवकुमार कंवर, महानगर इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोहर पैंकरा, सचिव मनहरण चंद्रवंशी, सदस्य हेमलाल कंवर सहित युवा कंवर प्रभाग के युवा संरक्षक तीरमेंद्रू सिंह कंवर एवं टुकेश कंवर भी उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर काॅरा-कु-जू-बो काई काॅन फुल कॉन्टैक्ट कराते एंड योग एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की टीम ने संस्था के डायरेक्टर सेंसाई गिरी राव के नेतृत्व में दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल से मुलाकात की। इस दौरान खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों ने पुष्प भेंट कर सांसद को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल ने सेंसाई गिरी राव सहित सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेलों से शरीर स्वस्थ रहता है और समाज में अनुशासन व ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने दुर्ग जिले में खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में सहयोग का आश्वासन भी दिया।
संस्था की ओर से इस अवसर पर सीनियर ब्लैक बेल्ट एवं ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षक— दीपक गुप्ता, रामकुमार पांडे, गांधी सोनी, मनोज नेताम, अनुज दहाते, विधि मिश्रा, काजल बेहरा और रविकांत दुबे उपस्थित रहे। साथ ही राष्ट्रीय खिलाड़ी अमरकांत तिवारी, महक हुसैन और काव्यांश सहित कई खिलाड़ी भी इस मुलाकात में शामिल हुए।
संस्था के डायरेक्टर सेंसाई गिरी राव ने कहा कि इस प्रकार के अवसर खिलाड़ियों के उत्साह को और बढ़ाते हैं तथा जिले में मार्शल आर्ट्स और योग के प्रसार के लिए प्रेरक सिद्ध होते हैं।
औद्योगिक नीति 2024–30, प्राकृतिक संसाधन, कुशल मानव संसाधन और मजबूत कनेक्टिविटी से छत्तीसगढ़ बना वैश्विक साझेदारी का आदर्श गंतव्य : मुख्यमंत्री
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में कोरिया इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन और निवेशकों के समक्ष छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी प्रो-एक्टिव एवं विकासोन्मुख औद्योगिक नीति 2024–30, प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों और प्रशिक्षित जनशक्ति के बल पर वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग के लिए पूरी तरह तैयार है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कोरियाई ब्रांड हर भारतीय घर का हिस्सा हैं। एलजी, सैमसंग, हुंडई जैसी कंपनियां गांव-गांव तक पहुंच चुकी हैं। छत्तीसगढ़ में प्रचुर मात्रा में जल, ऊर्जा, लौह अयस्क व स्टील और बेहतरीन कनेक्टिविटी उपलब्ध है। ये संसाधन दक्षिण कोरियाई निवेशकों के लिए अवसरों के नए द्वार खोलते हैं।
मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार सिंगल-विंडो क्लीयरेंस, व्यवसाय सुगमता और उद्योग-अनुकूल नीतियों के माध्यम से प्रत्येक निवेशक को हर स्तर पर सहयोग प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज खनिज, ऊर्जा, इस्पात, खाद्य प्रसंस्करण, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और आईटी-स्टार्टअप्स जैसे क्षेत्रों में वैश्विक निवेश का स्वागत कर रहा है।
मुख्यमंत्री साय ने यह भी रेखांकित किया कि छत्तीसगढ़ का विकास मॉडल केवल औद्योगिक प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं को रोजगार, महिलाओं को स्वावलंबन और किसानों को उपज का बेहतर मूल्य दिलाने पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक निवेश के साथ-साथ सामाजिक सशक्तिकरण भी हमारी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने भारत के राजदूत श्री अमित कुमार से भारतीय दूतावास, सियोल में मुलाक़ात कर छत्तीसगढ़ में निवेश संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमने स्टील और खनिज से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स व फूड प्रोसेसिंग तक, मजबूत द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया है।
मुख्यमंत्री साय ने दक्षिण कोरिया और छत्तीसगढ़ के बीच सांस्कृतिक एवं कारोबारी रिश्तों को रेखांकित करते हुए कहा कि इन साझेदारियों से प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, अनुसंधान एवं नवाचार और उच्च मूल्य रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ेंगे। उन्होंने कोरियाई निवेशकों से आग्रह किया कि वे छत्तीसगढ़ को अपने नए औद्योगिक निवेश स्थल के रूप में चुनें और साझा समृद्धि की इस यात्रा का हिस्सा बनें।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं निवेश संवर्धन एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
निवेश, तकनीकी हस्तांतरण और स्किलिंग से छत्तीसगढ़ को मिलेगी वैश्विक औद्योगिक पहचान
सियोल/ रायपुर / शौर्यपथ /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में कोरिया इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन (KITA) के चेयरमैन श्री जिन सिक युन और वाइस प्रेसिडेंट श्री किम की ह्यून से महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस चर्चा में छत्तीसगढ़ में निवेश, तकनीकी सहयोग और स्किलिंग के नए अवसरों को लेकर सार्थक संवाद हुआ।
KITA एशिया का सबसे बड़ा व्यापारिक मंच है, जिसके 77,000 से अधिक सदस्य हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति 2024–30, समृद्ध प्राकृतिक संसाधनों, और कुशल मानव संसाधन की क्षमता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि—
"छत्तीसगढ़ और कोरिया के बीच यह सहयोग केवल आर्थिक ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक व ऐतिहासिक रिश्तों को भी मजबूती देगा। इससे प्रदेश के युवाओं को आधुनिक उद्योगों में अवसर मिलेंगे और औद्योगिक विकास की नई राह खुलेगी।"
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ सरकार निवेशकों को सुगम वातावरण, त्वरित स्वीकृतियाँ और आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि KITA के साथ यह साझेदारी छत्तीसगढ़ को वैश्विक औद्योगिक मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगी।
बैठक में KITA के चेयरमैन और वाइस प्रेसिडेंट ने छत्तीसगढ़ की नीतियों को निवेश-अनुकूल बताया और कहा कि कोरियाई कंपनियाँ यहाँ खाद्य प्रसंस्करण, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, स्टील और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में निवेश को लेकर उत्साहित हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस सहयोग से किसानों, श्रमिकों और स्थानीय उद्यमियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
हजारों रोजगार अवसर सृजित होंगे।
तकनीकी हस्तांतरण से स्थानीय उद्योगों की गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ेगी।
युवाओं को स्किलिंग और टेक्नोलॉजी ट्रेनिंग के वैश्विक अवसर मिलेंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय अपने 10 दिवसीय विदेश दौरे पर जापान और दक्षिण कोरिया में हैं। इस दौरान वे लगातार वैश्विक निवेशकों से मुलाकात कर रहे हैं और छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए अनुकूल माहौल को मजबूती से प्रस्तुत कर रहे हैं। उनकी यह पहल प्रदेश के लिए औद्योगिक क्रांति के नए युग की शुरुआत मानी जा रही है।
शासकीय अभिलेखों में छेड़छाड़, बैंक से करोड़ों की ठगी का पर्दाफाश
दुर्ग/शौर्यपथ। थाना नंदिनी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी भुइंया सॉफ्टवेयर में हैकिंग और फर्जीवाड़ा कर बैंक से 36 लाख रुपये का लोन निकालने वाले मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी नन्द किशोर साहू को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला शासन की डिजिटलीकरण प्रणाली की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
नंदिनी नगर क्षेत्र के ग्राम अछोटी और मुरमुंदा के राजस्व अभिलेखों में अज्ञात आरोपियों ने भुइंया सॉफ्टवेयर में छेड़छाड़ कर खसरा नंबर बदल दिए। इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारतीय स्टेट बैंक, नंदिनी नगर शाखा से ₹36 लाख का लोन लिया गया।
जांच में सामने आया कि मुख्य साजिशकर्ता दिनू राम यादव (रायपुर निवासी) ने कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और रकम आहरण कर विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दी। इसमें से ₹20,26,547 की राशि भिलाई निवासी नन्द किशोर साहू के खाते में जमा हुई, जिसे उसने अपनी निजी कंपनी भिलाई-दुर्ग फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी में निवेश कर दुरुपयोग किया।
मामले में अपराध क्रमांक 201/2025 दर्ज कर, धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 3(5) बीएनएस एवं 66(सी) आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपी नन्द किशोर साहू को 27 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना नंदिनी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि –
"शासकीय सॉफ्टवेयर और अभिलेखों में छेड़छाड़ करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।"
? सरकारी सॉफ्टवेयर की सुरक्षा में सेंध आम जनता के विश्वास को तोड़ती है।
? सुशासन और पारदर्शिता के दावों पर प्रश्नचिह्न लगाती है।
? सरकारी दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ कर बैंकों और आम जनता को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पहली बार राजीव भवन में श्री गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना बड़े हर्ष और उत्साह के साथ की जा रही है। यह आयोजन 27 अगस्त 2025, बुधवार को दोपहर 1 बजे राजीव भवन, दुर्ग में सम्पन्न होगा। इस अवसर पर "राजीव भवन का राजा" नाम से विघ्नहर्ता गणेश की भव्य प्रतिमा विराजमान होगी।
इस शुभ अवसर पर कांग्रेस परिवार के सभी वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष ने जानकारी दी कि इस आयोजन में जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पदाधिकारीगण, पूर्व विधायक, पूर्व महापौर, पूर्व सभापति, पूर्व एमआईसी मेंबर, वर्तमान व पूर्व पार्षदगण, ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवा दल, एल्डरमैन, एनएसयूआई, इंटक सहित सभी विंग एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण शामिल होंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी गणमान्य कांग्रेसजन व समाजसेवियों से आग्रह किया है कि इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। आयोजकों ने बताया कि गणेश प्रतिमा स्थापना के बाद प्रतिदिन श्री गणेश आरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी कांग्रेसजन और स्थानीय नागरिकों को शामिल होने का अवसर मिलेगा। आयोजन समिति का मानना है कि यह पहल संगठन में आपसी सौहार्द, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को और मजबूत करेगी।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता नासिर खोखर ने कहा कि "राजीव भवन का राजा" केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं बल्कि संगठन की आस्था, एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं को सम्मान देने का प्रतीक भी है। यह आयोजन दुर्ग कांग्रेस की आस्था और सामाजिक सहभागिता का ऐतिहासिक क्षण होगा, जिसमें प्रदेशभर की निगाहें भी टिकी रहेंगी।
रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज पत्रकार वार्ता में भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि राज्य और देश की नीतिगत विफलताओं का खामियाजा आम जनता, उद्योग जगत और कर्मचारी भुगत रहे हैं।
बस्तर में बाढ़ से तबाही, तत्काल राहत व मुआवजा की मांग
दीपक बैज ने कहा कि बस्तर संभाग में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
कई मार्ग अवरुद्ध हैं, दर्जनों गांव जलमग्न हो चुके हैं। मकान गिर गए, मवेशी बह गए और वाहनों के डूबने की खबरें हैं। एक पर्यटक परिवार के चार सदस्यों की मौत भी हुई है। उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू करे और नुकसान का आंकलन कर पीड़ितों को मुआवजा दिया जाए।
मुख्यमंत्री विदेश में, प्रदेश में उद्योग बंद
कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री निवेश लाने विदेश (जापान और दक्षिण कोरिया) गए हैं, जबकि प्रदेश में ही हालात चिंताजनक हैं। भाजपा शासन में अब तक 4288 कंपनियां बंद हो चुकी हैं। स्पंज आयरन, रोलिंग मिल, राइस मिल, सहकारी शक्कर कारखाने बंद पड़े हैं। महंगी बिजली और उद्योग विरोधी नीतियों को उन्होंने जिम्मेदार बताया।
बैज ने पूछा – “जब अपने उद्योग बंद हो रहे हैं तो बाहर से निवेशक यहां क्यों आएंगे?”
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार को घेरा
बैज ने कहा कि प्रदेश में 16000 से अधिक एनएचएम कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगें मानने की बजाय बर्खास्तगी की धमकी दे रही है। चुनाव के दौरान भाजपा ने “मोदी की गारंटी” के तहत नियमितीकरण का वादा किया था। 21 महीने बीत चुके हैं, पर वादा पूरा नहीं हुआ।
उन्होंने कहा, “डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद यह कहना कि यह केंद्र का मामला है, जनता और कर्मचारियों को गुमराह करना है।”
अमेरिकी टैरिफ को बताया मोदी सरकार की विफलता
दीपक बैज ने कहा कि अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर 50% टैरिफ बढ़ा दिया है, जिससे हमारे उद्योग प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा, मोदी खुद को ट्रंप का मित्र बताते थे, फिर अब चुप क्यों हैं? यदि अमेरिका ऐसा कर सकता है तो भारत को भी अमेरिकी उत्पादों पर वैसा ही कदम उठाना चाहिए।
भाजपा कार्यकर्ता ने मांगी इच्छा मृत्यु
बैज ने भाजपा के अंदरूनी हालात पर भी सवाल उठाए।सूरजपुर जिले के पूर्व मंडल महामंत्री विशंभर यादव ने मुख्यमंत्री से इच्छा मृत्यु मांगी है।यादव दो साल पहले रायपुर में प्रधानमंत्री मोदी की सभा में जाते समय सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे। इलाज में 35 लाख से अधिक खर्च हो चुका है, घर-बार बिक चुका है और वे स्थायी रूप से विकलांग हो गए हैं।
भाजपा की सरकार बनने के बावजूद उन्हें कोई मदद नहीं मिली।
बैज ने कहा – “भाजपा कार्यकर्ताओं को देवतुल्य बताती है, लेकिन सच यह है कि संकट में अपने ही कार्यकर्ताओं को बेसहारा छोड़ देती है।”
निष्कर्ष :दीपक बैज ने प्रेसवार्ता के अंत में कहा कि भाजपा सरकार को चाहिए कि वह बस्तर बाढ़ राहत कार्य, उद्योग संकट, एनएचएम कर्मचारियों की मांग और अमेरिकी टैरिफ जैसे गंभीर मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करे, वरना जनता में सरकार के प्रति असंतोष और बढ़ेगा।
दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज, जिला दुर्ग के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव के नेतृत्व में राज्य के केबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को हाल ही में राज्य मंत्रिमंडल में शामिल होने पर बधाई दी और समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
मुलाकात के दौरान मंत्री गजेंद्र यादव ने झेरिया यादव समाज द्वारा प्रस्तावित अभिनंदन समारोह के लिए आमंत्रण स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि निर्धारित तिथि पर वे समारोह में शामिल होंगे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला दुर्ग अध्यक्ष ठाकुर राम यादव, कार्यकारी अध्यक्ष मंगल यादव, महामंत्री राजू यादव, दुर्ग महानगर इकाई अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रानी यादव, रायगढ़ जिला कोषाध्यक्ष शिवप्रसाद यादव, अहिवारा परिक्षेत्र अध्यक्ष राजेश यादव, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, लखन यादव, संगठन मंत्री मनहरण यादव, युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष चन्द्रकांत यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भिलाई।शौर्यपथ । भिलाई इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप-3 (एसएमएस-3) में 19 से 23 अगस्त 2025 तक राजभाषा पखवाड़ा-2025 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। हिंदी भाषा के संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार को प्रोत्साहित करने हेतु आयोजित इस पखवाड़े का शुभारंभ मुख्य महाप्रबंधक त्रिभुवन बैठा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उप प्रबंधक (राजभाषा) जितेन्द्र दास मानिकपुरी, वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।
पखवाड़े के दौरान राजभाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें—
जेड.एन.एस. नोट राइटिंग प्रतियोगिता
रूपांतरण प्रतियोगिता (अंग्रेजी से हिंदी)
निबंध प्रतियोगिता
स्लोगन प्रतियोगिता (सुरक्षा, पर्यावरण, उत्पादन एवं राजभाषा पर केंद्रित)
स्व-रचित कविता वाचन प्रतियोगिता
तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता (सुरक्षा, पर्यावरण, उत्पादन, राजभाषा, स्वास्थ्य, जीवन शैली एवं सामाजिक सरोकारों पर आधारित)
इन प्रतियोगिताओं में विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं ठेका श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने की दिशा में सकारात्मक संदेश दिया।
23 अगस्त 2025 को हुए समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान यह संदेश प्रमुख रहा कि हिंदी केवल राजभाषा ही नहीं, बल्कि कार्यकुशलता और एकता का भी सशक्त माध्यम है।
दुर्ग / शौर्यपथ / गणेशोत्सव के अवसर पर दुर्ग पुलिस ने अवैध रूप से लगाए गए भारी-भरकम लाइटिंग ट्रस्ट सेट को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग हर्षित मेहर के निर्देश पर 25 अगस्त की रात की गई।
जानकारी के अनुसार, काल रात्रि गणेशोत्सव समिति, दुर्ग द्वारा जेल तिराहा से सुराना कॉलेज चौराहे तक भव्य रैली निकाली गई थी। रैली के दौरान सुराना कॉलेज चौराहे स्थित रूमी बाबा द्वार के सामने आम सड़क पर एल्युमिनियम रॉड से लाइटिंग ट्रस्ट सेट लगाकर गणेश प्रतिमा का स्वागत मंच तैयार किया गया। इस भारी संरचना के कारण मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, जिससे राहगीरों और आम नागरिकों को काफी परेशानी हुई तथा स्थिति जीवन संकटापन्न हो गई।
सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक हर्षित मेहर स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने थाना प्रभारी पद्मनाभपुर को त्वरित वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने मौके से ट्रस्ट सेट को जप्त कर लिया और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
आरोपियों पर मामला दर्ज
पुलिस ने इस प्रकरण में दो लोगों को आरोपी बनाया है—
मुस्कान मित्तल, पिता विनोद मित्तल, उम्र 27 वर्ष, निवासी प्रगति नगर रिसाली, थाना नेवई।
आफताब कुरैशी, पिता मोह. खालिद, उम्र 28 वर्ष, निवासी न्यू आदर्श नगर पद्मनाभपुर, दुर्ग।
दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 295/25, धारा 285 बीएनएस के तहत वैधानिक अपराध पंजीबद्ध किया गया।
न्यायालय में पेशी
पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने जब्त लाइटिंग ट्रस्ट सेट को थाने में सुरक्षित रखा और अभियोग पत्र क्रमांक 24/2025, दिनांक 26.08.2025 तैयार कर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया।
पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध कर आम जनजीवन को संकट में डालने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
