
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
दुर्ग / शौर्यपथ / विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका निगम दुर्ग में स्वास्थ्य विभाग में प्रभार मिलने का अधिकार किसी सीनियर सेनेटरी इंस्पेक्टर के पास होता है परंतु दुर्ग नगर पालिका निगम में वर्तमान में सेनेटरी इंस्पेक्टर के द्वारा स्वास्थ्य विभाग का प्रभार संभाल जा रहा है जबकि हाल ही में माननीय उच्च न्यायालय से मिले आदेश के अनुसार पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी उमेश मिश्रा जो की सीनियर सेनेटरी इंस्पेक्टर हैं के पद पर है ने जून माह में नगर पालिका निगम दुर्ग में माननीय उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार जॉइनिंग तो कर ली किंतु उन्हें आज 6 महीना गुजरने के बावजूद भी प्रभार नहीं दिया जा रहा है जिसका कारण यह बताया जा रहा कि निगम में सीनियर सेनेटरी इस्पेक्टर का पद खाली नहीं है अगर यह बात सच है तो फिर निगम प्रशासन स्वास्थ्य विभाग का प्रभार उस सीनियर सिनेटरी इस्पेक्टर को क्यो नहीं दे रहा अगर निगम प्रशासन में कोई सीनियर सेनेटरी इस्पेक्टर नहीं है तो क्या वजह है जो उमेश मिश्रा जो सीनियर सेनेटरी इस्पेक्टर है को गुमराह किया जा रहा ऐसे कई सवाल है जो निगम की कार्यप्रणाली में संदेह पैदा करते है अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में नई सरकार के गठन के बाद नगरीय प्रशासन मंत्रालय दुर्ग निगम प्रशासन की संदेहास्पद कार्यप्रणाली पर संज्ञान लेगा या नहीं . पूर्ववर्ती सरकार की निष्क्रियता के परिणाम स्वरुप जनता का रोष सरकार परिवर्तन की दिशा में था अब नई सरकार के कार्य प्रणाली का आम जनता को इंतज़ार है .
दुर्ग / शौर्यपथ / जिला आबकारी विभाग द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जांच के दौरान जिले के मुख्य मार्गों एवं जिले से लगे हुए जिलों/राज्यों से लगी सड़कों एवं मार्गों के आस-पास अव्यवस्थित होटल-ढाबों में शराब के अवैध संग्रहण एवं अवैध विक्रय की जांच की कार्यवाही की गई।
सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल से प्राप्त जानकारी अनुसार जांच में गब्बर ढाबा, अल लजीज ढाबा, अमन ढाबा, अपना ढाबा, अर्जुन दा ढाबा, क्रॉस रोड होटल, मिश्रा ढाबा, छत्तीसगढ़ ढाबा एवं अन्य होटल ढाबों की सघन जांच की कार्यवाही की गई। सभी होटल ढाबा मालिकों को होटल ढाबा परिसर में मदिरा पान नहीं करवाये जाने तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्तता ना होने संबंधी सख्त निर्देश दिए गए।
विशेष चेकिंग अभियान में सहायक जिला आबकारी अधिकारी अशोक अग्रवाल, पंकज कुजुर, आबकारी उप निरीक्षक हरिश पटेल, मुख्य आरक्ष संतोष दुबे, भोजराम रत्नाकर,फागू राम टण्डन,आरक्षक लोकनाथ इंदौरिया, अशोक वर्मा एवं वाहन चालक दीपक राजू, प्रकाश राव का सहयोग रहा।
दुर्ग / शौर्यपथ /
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के निर्देश पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा चलाये जा रहे यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले के सभी स्कूलों में छात्र-छात्राओं को यातायात नियम संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसके तहत सतीश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक यातायात के द्वारा डीएव्ही स्कूल हुडको में उपस्थित छात्र/छात्राओ एवं शिक्षकगणों को यातायात नियमो की विस्तृत जानकारी दी गई जिसमें सर्वप्रथम यातायात के प्रमुख घटक 04-ई के बारे में बताया गया .
पहला-ई रोड इंनजीनियरिंग दूसरा-ई एजुकेशन इसके अंतर्गत पैदल चलने के नियम, रोड मार्किग, रोड साईन बोर्ड एवं वाहन चलाने के नियम तीसरा-ई इन्फोसमेन्ट इसके अंतर्गत पुलिस द्वारा नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालको के उपर कार्यवाही करना चौथा-ई इंमरजेन्सी केयर इसके अंतर्गत सडक दुर्घटना में घायल व्यक्ति को उपचार किया जाना आता है। साथ ही साथ सडक में घायल व्यक्ति की मदद करने के लिए शासन द्वारा जारी किये गये गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही साथ स्कूली छात्र/छात्राओं से अपील की गई की वे जो जानकारी आज उन्हे प्राप्त हुई है उसे अपने परिजन, रिस्तेदार एवं मित्रगण से साझा कर यातायात नियमो का पालन करने हेतु प्रेरित किया जाये, छात्र जीवन एक अनुशासन मे रहकर जीवन व्यतीत करता है उसी प्रकार सड़क मे भी एक अनुशासित वाहन चालक सड़क दुर्घटनाओं से बच सकता है।
उप पुलिस अधीक्षक, यातायात द्वारा कहा गया की हमारा लक्ष्य सड़क दुर्घटनाओं एवं सड़क दुर्घटनाओं मे होने वाली मौत को रोकना है जिसके लिए एक वाहन चालक को यातायात नियमों के प्रति जागरूक होना अति-आवश्यक है वैसे ही नाबालिक को बिना लायसेंस वाहन चालन नही करना चाहिए। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान स्कूल की प्राचार्य एवं शिक्षकगण, तथा यातायात पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, उपस्थित रहे।
कोंडागाँव / शौर्यपथ /
प्राचार्य डॉ सी आर पटेल के मार्गदर्शन तथा जिला संगठक श्री शशिभूषण कन्नौजे के संरक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोंडागाँव का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम मारागांव में आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम अधिकारी श्री समलेश पोटाई से मिली जानकारी के अनुसार शिविर के द्वितीय दिवस पर स्वयंसेवको द्वारा अपने गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण जनो को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि स्वयंसेवक प्रात: 5 बजे प्रभात फेरी में भी नारा, जागरण गीत जो जागत है सो पावत है,जो सोवत है सो खोवत है के माध्यम से निरंतर मेहनत करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। तथा परियोजना कार्य के दौरान आस पास गली मोहल्ले तथा नालियों की साफ सफाई करते हुए हमेसा साफ सफाई रखकर स्वछ भारत की सपनो को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील भी की।
आज के दिन बौद्धिक चर्चा कार्यक्रम में पशु चिकित्सा विभाग विकासखंड मकड़ी से डॉ सुदरन मरकाम,डॉ अभिलाल पोयाम उपस्थित रहे।उनके द्वारा स्वयंसेवको तथा ग्रामीणों को पशुओं का उचित देखभाल तथा निरंतर उनकी भी मानव की तरह उन्हें भी उपचार हेतु पशु चिकित्सा विभाग से संपर्क कर निरंतर टीकाकरण करवाने की बात कही,व पशुओं को आय का स्रोत का जरिया बनाने की बात कही।मीडिया प्रभारी मनेश यादव ने बताया कि इसके पश्चात स्वयंसेवको द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वयंसेवको ने इस वर्ष की थीम नशामुक्ति के लिए युवा और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणजनों को नशामुक्ति तथा सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, यूट्यूब का सदुपयोग ,सामाजिक हित में करने का संदेश दिया। इसी तरह सुवा नृत्य, कर्मा,ददरिया नुक्क्ड़ नाटक ,नारा तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम मनोरंजन कर अपनी संस्कृति को सहेजकर रखने का भी संदेश दिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ स्वयंसेवक गायत्री पोर्ते, तिलक दास, मुकेश पोयाम, देवेंद्र सेठिया,अजीत कुमार,देवेश ,जिगेस कोमरे, सलीना, भुनेश्वरी, पूनम,पम्मी,राजेश्वरी ,प्रियंका, प्रेमबती,संगीता,बिंदिया, बरखा, करीना, मोतीन तथा साथी स्वयं सेवक के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ प्रदेश में पत्रकारों के सशक्त संगठन के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले छग जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन का 9 दिसंबर को पांचवा स्थापना दिवस कार्यक्रम प्रत्येक जिला इकाइयों में आयोजित किया गया। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम के कुशल मार्गदर्शन में जहां इस यूनियन ने प्रत्येक जिलों में अपना संगठन तैयार कर पत्रकार साथियों के हित के लिए संघर्ष किया एवं शासन प्रशासन से निरंतर संवाद बनाकर कार्य किया है । पांचवे स्थापना दिवस पर यूनियन के महासमुंद जिला इकाई अध्यक्ष बलराज नायडू के सफल मार्गदर्शन पर फॉर्चून नेत्रहीन विद्यालय बागबाहरा में विद्यालय के बच्चों के साथ केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने पांचवे स्थापना दिवस पर सभी पत्रकार साथियों को संबोधित करते हुए कहा है कि आज इस संगठन ने आप सभी की सक्रियता एवं एकजुटता के साथ मजबूत बनाया है एवं हम सभी मिलजुल कर आने वाले दिनों में अपने इस परिवार का विस्तार गांव दूरस्थ सभी क्षेत्रों में भी पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाले हमारे साथियों को संगठन की मुख्य धारा से जोड़कर सदैव उनके सुख-दुख में सभागी बन सके बात कही । साथ ही फॉर्चून नेत्रहीन विद्यालय के बच्चों को प्रति महीने भोजन सहयोग के लिए यूनियन के द्वारा 2100 सहयोग देने की बात कही। इनके अलावा प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला ,ब्लॉक अध्यक्ष ने भी यूनियन के स्थापना दिवस पर पत्रकार हित के बारे में संबोधित किया।
स्थापना दिवस कार्यक्रम में फार्चून नेत्रहीन विद्यालय के बच्चो द्वारा सरस्वती वंदना एवं अतिथियों के लिए स्वागत गीत गाकर बेहद सुंदर प्रस्तुति दी बच्चों की प्रतिभा देखकर उपस्थित पत्रकार साथियों द्वारा नगद पुरस्कार राशि देकर बच्चों की हौसला अफजाई भी की गई । प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने संस्था प्रमुख निरंजन साहू का माला पहनाकर सम्मान किया और उनके द्वारा नेत्रहीन बच्चों के लिए किए जा रहे कार्य की सराहना की गई। कार्यक्रम में महेश आचार्य प्रदेश उपाध्यक्ष,तिलका साहू प्रदेश संयुक्त सचिव, मेघनाथ जोशी प्रदेश सलाहकार, मुन्नीलाल अग्रवाल प्रदेश संगठन सचिव, रोमी सलूजा प्रदेश संयुक्त सचिव, गौरव चंद्राकर ब्लॉक अध्यक्ष पिथौरा, रवि सेन ब्लॉक अध्यक्ष बागबाहरा, शंकर लहरे ब्लॉक अध्यक्ष सरायपाली सहित यूनियन के प्रदेश जिला ब्लॉक के पत्रकार बड़ी संख्या में मौजूद थे।
दुर्ग। शौर्यपथ । दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक ललित चंद्राकर क्षेत्र के विकास को लेकर काफी संजीदा हैं। हाल ही में हुए चुनाव में जीतकर विधायक निर्वाचित होने के बाद ललित चंद्राकर लगातार जन सरोकार के मुद्दों को उठा रहे हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। अभी छत्तीसगढ़ में सरकार का गठन भी नहीं हुआ लेकिन विधायक ललित चंद्राकर काफी अक्रामकता के साथ फील्ड पर काम कर रहे हैं। दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में हुए विभन्न कार्यों में अनियमितता की शिकायतों पर उन्होंने सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में डीएमएफ और बीएसपी सीएसआर के कार्यों में अनियमितता की जांच होगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा है कि पिछली सरकार में सरकारी विभागों से राशि का बंदरबाट किया गया है। योजनाओं के नाम पर राशि का दुरुपयोग हुआ। जिस हिसाब से राशि जारी हुई उसके अनुसार क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हुए। शहरी ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास शून्य है। जिला खनिज न्यास मद के अलावा निकाय से कराए गए विकास कार्यों में भारी अनियमितता देखी गई है। ललित चंद्राकर ने कहा है कि जिन लोगों ने जनता के लिए विकास के लिए बने सरकारी विभाग को अपनी घर की दुकान समझ रखा था और मनमाने ढंग से पैसों का दुरुपयोग किया गया उसकी उच्च स्तर पर जांच कराएगी जाएगी।
*कार्यों में पारदर्शिता का रखा अभाव*
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा है कि दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में जिला खनिज न्यास के मद से जितने भी कार्यादेश जारी हुए सभी कार्यों में पारदर्शिता का अभाव है। विधायक ललित चंद्राकर ने आरोप लगाया है कि खनिज न्यास के मद से मिले पैसों जमकर दुरुपयोग किया गया। विकास कार्यों के नाम पर केवल भ्रष्टाचार हुआ है। विधायक चंद्राकर ने कहा है कि फर्जीवाड़ा को अंजाम देने वाले अधिकारी कर्मचारियो पर कड़ी कार्रवाई होगी। खनिज विभाग एवं संचालक भौमिकी तथा खनिकर्म द्वारा डीएमएफ के जरिए मिली राशि का दुरुपयोग किया गया है। निजी स्वार्थ के लिए नियमों को दरकिनार किया गया।
*बीएसपी सीएसआर मद के कार्यों की भी होगी जांच*
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा है कि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा सीएसआर मद से भी कार्य कराए जाते हैं। लेकिन देखने में आया है कि बीएसपी के सीएसआर मद से मिली राशि से जो कार्य हुए हैं उनमें भी अनियमितता बरती गई है। विधायक ललित चंद्राकर ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अब प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की भय व भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चुनकर आई है। दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में बीएसपी के सीएसआर मद से मिली राशि का दुरुपयोग करने व इनमें संलिप्त अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सभी हितग्राहियों को जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने के दिए निर्देश
बालोद / शौर्यपथ / भारत सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुँचाने तथा इन योजनाओें के प्रति आम लोगों की जागरूकता बढ़ाकर सभी हितग्राहियों को इसका लाभ सुनिश्चित कराने हेतु बालोद जिले में भी ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का सफल आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष मंे संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियाँ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में श्री शर्मा ने बताया कि ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के आयोजन के दौरान आम जनता को केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं के अंतर्गत आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट योजना, जल-जीवन मिशन, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के आदि योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुँचाने के अलावा सभी हितग्राहियों को इन योजनाओं से लाभान्वित कराने को प्रयास किया जाएगा। कलेक्टर श्री शर्मा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जिले के सभी हितग्राहियों को इन योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री योगेन्द्र श्रीवास, जिला पंचायत की अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संजय मरकाम सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि जिले के सभी नगरीय निकायों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत जिले के निर्धारित स्थानों पर प्रचार रथ का आगमन होगा। रथ के आगमन होने पर सर्वप्रथम रथ का स्वागत किया जाएगा। इस दौरान आम लोगों को प्रधानमंत्री का संदेश भी सुनाया जाएगा। इसके अलावा दो मिनट की ’मेरी कहानी मेरी जुबानी’ फिल्म भी दिखाई जाएगी। इस दौरान कार्यक्रम में सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा जिले का कोई भी हितग्राही शासन की जन कल्याणकारी योजना का लाभ लेने से वंचित न रहे। आयोजन के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आयुष्मान कार्ड बनाकर उसका वितरण भी कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को टी.बी. एवं सिकलसेल आदि बीमारियों का जाँच भी कराने के निर्देश दिए। जिला खाद्य अधिकारी को कार्यक्रम स्थल में उज्ज्वला योजना का कंैंप भी लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान इस योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को गैस कनेक्शन प्रदान करने हेतु फाॅर्म भराने के अलावा चयनित हितग्राहियों को गैस कनेक्शन भी प्रदान किया जाएगा। श्री शर्मा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आयोजन को सफल बनाने हेतु अपने अधीनस्थ मैदानी अमले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी तरह से मुस्तैदी के साथ कार्य कराने के निर्देश भी दिए। आयोजन के दौरान उन्होंने संबंधित हल्का पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव, स्कूलों के प्रधान पाठकों के अलावा सहकारी समितियों के पूरे अमले की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री शर्मा ने इन योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु दीवाल लेखन कराने के भी निर्देश दिए हैं।
दुर्ग शहर का हर वार्ड समस्या मुक्त हो मेरा मुख्य धेय्य - गजेंद्र यादव
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग शहर से नवनियुक्त विधायक गजेन्द्र यादव लगातार दुर्ग शहर की जनता के साथ मुलाकात कर रहे एवं उनकी समस्याओ के निदान की दिशा में भी पहल कर रहे है . दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव अलसुबह से शहर के दौरे पर निकलने और आम जनता से चौक चौराहों पर मुलाकात का सिलसिला भी जारी है इस दौरान जनता के द्वारा दिए मतों के रूप में मिले आशीर्वाद के लिए आभार प्रकट भी कर रहे है . सालो बाद शहर में नए एवं युवा विधायक को अपने बीच पाकर जनता भी बड़े हर्ष के साथ अपने बीच विधायक को देख खुश है . दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव शहर को समस्या मुक्त बनाने के उद्देश्य को लेकर आज दुर्ग शहर के वार्ड क्रमांक 48 के उत्कल नगर बस्ती में जाकर आवागमन के साधनों को सरल एवं सुगम बनाने हेतु शंकर नाला पुनर्निर्माण के साथ-साथ सड़क निर्माण के लिए मंडी बोर्ड के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया इस अवसर पर मंडी बोर्ड के अधिकारी उपस्थित रहे वार्ड निरीक्षण के दौरान आम जनमानस मातृ शक्तियों और युवा साथियों के द्वारा फूल माला पहनकर और आरती उतर कर स्वागत किया .
दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव ने वार्ड में व्याप्त समस्याओं निरीक्षण के दौरान कहां की इस वार्ड की समस्याएं काफी पुरानी है और उसके निदान के लिए इस वार्ड का रहवासी तरस्ता आ रहा था चुनाव में जनसंपर्क के दौरान वार्ड वासियों ने अपनी पीड़ा रखी थी आज उनके आशीर्वाद से जीतने के पश्चात वार्ड में भ्रमण किया और मंडी बोर्ड के अधिकारियों को शंकर नाला पुलिया निर्माण के साथ-साथ सड़क निर्माण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया तथा बीच रोड में स्थित महीने भर से बंद पड़े मोटर पंप को सही जगह शिफ्ट करने और उसे जल्द से जल्द चालू करने की आवश्यक दिशा निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिया साथ ही वार्ड की हर समस्याओं को निदान को लेकर वार्ड वासियों से कभी भी किसी भी समय संपर्क करने का निवेदन किया क्योंकि " हम सब का एक ही सपना सुघ्घर दुर्ग हो अपना " नारे को सार्थक करने के लिए सबका साथ चाहिए
इस दौरान विनायक नातू, पोषण साहू, नरेश शर्मा, देवनारायण चंद्राकर, डाँ देवनारायण तांडी, संतोष तिवारी, अभिषेक पानेरिया, अजय कनौजिया, महेश सर्वा, काशीराम कोसरे ,अमित पटेल ,कमलेश फेकर, अतुल पहाडे, उमेश यादव, अभिषेक टंडन, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आम जनमानस उपस्थित रहे .
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों रुका वेतन दिलाने विधायक विजय शर्मा ने शाम तक का दिया था आश्वासन ,तय समय में जारी हुआ वेतन आहरण का आदेश
दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
कवर्धा / शौर्यपथ / नियमितीकरण सहित अनेक मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी 3 जुलाई से 02 अगस्त 23 तक आन्दोलन रत रहे . तत्कालीन कांग्रेस सरकार के झूठे आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने अपना आन्दोलन वापस ले लिया था . इस दौरान हड़ताल पर रहे कर्चारियों का वेतन रोक दिया गया था . शासन द्वारा आन्दोलन अवधी को शून्य दिवस मानते हुए वेतन दिए जाने हेतु निर्देश प्राप्ति के बाद 23 जिलो में आन्दोलन रत संविदा कर्मियों का वेतन भुगतान कर दिया गया था . किन्तु कवर्धा जिले के सविदा स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन दुर्भावना पूर्ण जारी नही किया गया था .
इसी तारतम्य में सविदा स्वास्थ्य कर्मियों के प्रतिनिधि मंडल ने नव निर्वाचित विधायक विजय शर्मा से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई . इस पर विधायक विजय शर्मा ने प्रतिनिधि मंडल को शाम तक वेतन जारी हो जाने का आश्वासन दिया था . आश्वासन के अनुरूप विजय शर्मा के निर्देश पर सी एम एच ओ ने संविदा कर्मियों के वेतन आहरण करने का निर्देश जारी कर दिया है .
इस पुरे विषय में संविदा स्वास्थ्य कर्मीयों के प्रतिनिधि मंडल में डॉ सुरेन्द्र चन्द्रवंशी ,डॉ मुकेश खुटें, सौरभ तिवारी ,डॉ निलेश चन्द्रवंशी ,हर्ष चदेल,शशिकांत डॉ त्रिवेणी पटेल ने प्रशन्नता जाहिर करते हुए कहा मा. विजय शर्मा जी ने शाम तक का आश्वासन दिया था तय सीमा में ही हमारा वेतन आहरण करने का निर्देश प्राप्त हो गया . 23 जिलो में भुगतान हों जाने के बाद भी हमे भटकना पड़ रहा था . उन्होंने वेतन जारी होने पर संविदा स्वास्थ्य कर्मी जिला कबीरधाम की ओर से विजय शर्मा को आभार जताया .
दुर्ग / शौर्यपथ / हाल ही में संपन्न हुए पांच राज्यों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने तीन राज्यों में बड़ी जीत दर्ज की . परिणाम आने के एक हफ्ते बाद आज भारतीय जनता पार्टी ने तीन ही राज्यों के पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी . मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री का ताज किसके सर होगा यह लगभग तय माना जा रहा है किंतु राजस्थान की स्थिति इससे बिलकुल जुदा है यहां पर कई नाम की प्रमुखता से चर्चा हो रही है वही एक बार फिर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के भी नाम की चर्चा के बीच में अचानक पेज फस गया है .
चर्चा है कि भारतीय जनता पार्टी इस बार तीनों ही राज्यों में नए चेहरों के साथ सरकार चलना चाहती है इस बात की कई सभाओं में राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने भी कहीं ऐसे में राजस्थान में मुख्यमंत्री किसे बनाया जाए इस पर सस्पेंस अभी भी बरक़रार है . राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं दुर्ग शहर के लिए यह बड़ी खबर है कि दुर्ग शहर की राष्ट्रीय स्तर की नेता भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद सुश्री डॉक्टर सरोज पांडे को राजस्थान का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है । सुश्री सरोज पांडे के साथ केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह एवं विनोद तावडे भी राजस्थान के पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने तीनों ही राज में 3-3 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है .दुर्ग से भाजपा की केंद्रीय नेत्री के रूप में अपनी पहचान बन चुकी डॉक्टर सरोज पांडे के राजस्थान में पर्यवेक्षक नियुक्त होने से दुर्ग शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है .बड़ी जिम्मेदारी मिलने का अर्थ संगठन में मजबूत स्थिति को ही माना जाता है ऐसे में सबसे ज्यादा पेंच जिस राज्य में फंसा है उसे राज्य में विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री किसे बनाया जाए इस पर सर्वसम्मति बनाने की बड़ी जिम्मेदारी जिन जिन नेताओं को मिली है उसमें सरोज पांडे का नाम आने से प्रदेश में डॉक्टर सरोज पांडे का राजनीतिक कद और बढ़ा ।
रायपुर / शौर्यपथ / देश में संपन्न हुए पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव में तीन राज्यों में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बन चुकी है अब भाजपा नेताओं सहित आम जनता को पिछले 6 दिनों से सीएम चेहरे का इंतज़ार बड़ी बेसब्री के साथ है ऐसे में बैठकों के लम्बे दौर के बाद भाजपा केन्द्रीय संगठन ने तीन राज्यों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर सीएम के नाम की घोषणा में एक कदम आगे बढ़ा दिया है . पर्यवेक्षक नियुक्ति के बाद अब अगले 48 घंटो में प्रदेश के मुखिया कौन होंगे इस पर मुहर लग जायेगी .
बता दे कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पेंच फंसा हुआ है. राजस्थान में जहां वसुंधरा राजे अपने समर्थकों के साथ मोर्चा संभाले हुई हैं, तो वहीं मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने की चाहत रखते हैं. छत्तीसगढ़ में रमन सिंह का भी यही हाल है वही राजनितिक जानकारों का कहना है कि इस बार तीनो ही राज्यों में सीएम का चेहरा बिलकुल नया होगा . ऐसे चेहरे पर संगठन्की मुहर लगेगी जो आने वाले लोकसभा चुनाव में केन्द्रीय संगठन से तालमेल भी बिठा सके और केन्द्र सरकार की योजनाओं को प्रदेश में युद्ध स्तर पर लागू करने के साथ साथ प्रदेश में किये गए चुनावी वादे को पूर्ण करने की दिशा में भी आगे बढे .अब बीजेपी ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है, जिनकी रिपोर्ट के आधार पर 10 दिसंबर तक सीएम तय होने की उम्मीद है.
इन्हें मिली है बड़ी जिम्मेदारी ..
मध्य प्रदेश में मनोहर लाल खट्टर, के लक्ष्मण और आशा लकड़ा पर्यवेक्षक बनाए गए हैं. वहीं राजस्थान के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. छत्तीसगढ़ के लिए अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और दुष्यंत कुमार गौतम को पर्यवेक्षक बनाए गए हैं.
- अवैध अतिक्रमण, जुआ, सट्टा, चखना दुकान एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश
- कलेक्टर ने कानून व्यवस्था के संबंध में राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की ली संयुक्त बैठक
राजनांदगांव/शौर्यपथ / कलेक्टर डोमन सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कानून व्यवस्था के संबंध में राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी अधिकारियों को शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अवैध अतिक्रमण, जुआ, सट्टा, चखना दुकान एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए फील्ड में कार्य दिखना चाहिए। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में समन्वित तरीके से सभी अधिकारी कार्य करेंगे। प्रभावी ढंग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण नियमों का पालन करते हुए हटाए। टीम एक साथ संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन फील्ड में कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रखें। स्कूलों के आस-पास के पान, जर्दा दुकानों, चखना दुकानों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने सभी को जिले में शांतिपूर्ण निर्वाचन की बधाई दी। उन्होंने अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने जुआ, सट्टा, यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिए तथा अवैध पार्किंग पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेट्रोलिंग सघन करने के साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने की जरूरत है। गुंडे, बदमाश एवं ऐसे अपराधी जो पहले से चिन्हांकित है उनके उपर एसडीओपी एवं थाना प्रभारी कड़ी नजर रखेंगे एवं कानून व्यवस्था में बाधा पहुंचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अपराधिक गतिविधियां बर्दाश्त नहीं किए जाएगी। कानून व्यवस्था निरंतरता बनी रहनी चाहिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह, आयुक्त नगर निगम अभिषेक गुप्ता, एसडीएम राजनांदगांव अरूण वर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ गिरीश रामटेके, एसडीएम डोंगरगांव अश्वन कुमार पुसाम, राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
