August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6096)

    नगरी थाने की कार्यवाही

    थाना नगरी क्षेत्रान्तर्गत,ग्राम पंचायत डोंगरडुला में पुराने हाईइस्कूल भवन को कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए,क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है।
    उक्त सेंटर में गांव के कोरोना पॉजिटिव मरीज क्रमशः एक युवक और एक नाबालिक लड़के, दोनो निवासी डोंगरडुला को दिनांक 13/04/21 से 14 दिवस तक क्वारंटाइन अवधि में रखा गया था
    जो कि क्वारंटाइन किये गए उक्त दोनों द्वारा दिनांक 17/04/21 के शाम करीब 07 बजे क्वारंटाइन नियमो का उलंघन कर बिना बताए घर चले गए ।
    जिसकी लिखित सूचना डोंगरडुला सचिव सुकदेव भारती द्वारा थाना में देने पर उक्त दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 269,270,34 व महामारी अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है

    आज 18 अप्रेल, रविवार,शाम 6 बजे तक नगरी में 71 कोरोना positive मरीजों की पहचान की गई।
    इनमें (14 Antigen व 57 RTPCR ) positive है l


    नगर पंचायत नगरी के 18 व नगरी ग्रामीण क्षेत्र के 53 पॉजिटिव मरीज पाए गये है l

    आज 01 मरीज की मृत्यु रिपोर्ट किया गया है l

    शाम तक कोविड केयर सेंटर नगरी में 26 मरीज admit थे l

    1441 लोगो का टीकाकरण किया गया ।

    क्वॉरेंटाइन सेंटर में अव्यवस्था की लगातार शिकायतें आ रही थी

    वर्तमान कोरोना महामारी के चलते जिला कलेक्टर के निर्देश पर कोविड 19 से संक्रमित लोगो को जिनके घरों पर पृथक कमरे व लेटबाथ की सुविधा नही है उन्हें क्वारनटीन सेंटरों में रखा जा रहा है।वहीं कुछ सेंटरों में अव्यवस्था को लेकर भी लोगो ने काफी हंगामा मचाया।


    नगरी ब्लॉक के बेलर के क्वारनटीन सेंटर में रह रहे लोगो की सुविधाओं व उनके उचित देखभाल के लिए इस क्षेत्र के जनपद सदस्य व नगरी जनपद के उपाध्यक्ष हुमित लिमजा ने कदम बढ़ाते हुए जनपद सीईओ को पत्र लिख कर अपनी निधि से 1 लाख रुपये की सहायता इस क्वारनटीन सेंटर के लिए प्रदान करने को कहा है।

    बेलरगांव क्वारनटीन सेंटर में अव्यवस्थाओं को लेकर लगातार हंगामा हो रहा है। इन सब के बावजूद स्थिति में कोई विशेष सुधार अब तक नहीं हो पाया।

    एक मरीज के अनुसार घर से खाना ,पानी और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था करनी पड़ रही है।

    जनपद उपाध्यक्ष हुमित लिमजा ने कहा कि वर्तमान समय मे महामारी से पीड़ित लोगों को सहायता पहुचाने व उनकी सेवा करने का बीड़ा हम सभी को उठाना चाहिए।उन्होंने कहा कि बेलर के क्वारनटीन सेंटर में रह रहे लोगो को घर जैसे सुविधा मिले और उन सबकी हर प्रकार से सेवा की जा सके इस भावना से यह राशि मेरी निधि से प्रदान की जा रही है।इसके अलावा भी हर सम्भव सहायता के लिए वे सदा ततपर रहेंगे।

    प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार हर मोर्चे पर फेल रही यहां तक की अपने प्रदेशवासियों के लिए सरकार की संवेदनाए पूरी तरह खत्म हो चुकी। अपनी जनता के प्रति जो ईमानदारी और बड़ी जिम्मेदारी सरकार की होनी चाहिए वो कही भी नजर नही आती। गैर जिम्मेदार सरकार की आँखों का पानी खत्म हो चुका है, उसे प्रदेशवासियों के दुख और पीड़ा से कोई लेना देना नहीं है, बल्कि हद तो तब पार हो गई जब प्रदेश में धारा 144 के चलते हुए अन्य राज्यों के लोगो को प्रदेश में बुलाकर उनकी मेहमान नवाजी करना, सरकारी गेस्टहाउस में उनके पीने खाने की भरपूर व्यवस्था कर, उनके लिए आलीशान लक्सरी गाड़ियों में उन्हें घूमाना। लेकिन जिनके प्रति सरकार को आगे आना चाहिए वहाँ पर मूक-बधिर बन कर सब कुछ देख रही है।

    जहाँ पर एक आम व्यक्ति के शव को कचरे उठाने की गाड़ी में ले जाया जा रहा हैं, जबकि हमारे सनातन परंपरा में मनुष्य के मृत्यु उपरांत उसके शव को पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाता हैं, लेकिन वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश की कहानी कुछ और ही हैं।


    आज कोरोना संक्रमण बेकाबू स्थिति में है, पूरे प्रदेश में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है, यही स्थिति धमतरी जिले की भी है। यहां विगत कई दिनों से 350 से अधिक संक्रमित मिल रहे है, उनके इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण संक्रमितों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है, मरीजों को आक्सीजन बेड नहीं मिल रहे है, जरूरी दवाइयों के नहीं होने से मरीज के परिजन भटक रहे है, व अपने आप को असहाय महसूस कर रहे है। जिला प्रशासन के द्वारा लगातार बिस्तरों की संख्या बढ़ाने की बात कही जा रही है, लेकिन जिन स्थानों में डेडिकेटेड कोविड सेंटर बनाये गए है

    उक्त स्थानों को केवल एक हेल्थ वर्कर की ड्यूटी लगाकर केवल औपचारिकताएं पूरी कर रहे है, जिन स्थानों में ऑक्सीजन बेड बताया जा रहा है वहाँ कोई सुविधा नहीं है, जिले में आक्सीजन बेड की कमी के चलते मरीज के साथ परिजन परेशान व बेबस नजर आ रहे है । पूरे ज़िले में कोविड जांच किट, एंटीजन किट व आर टी पी सी आर की कमी के चलते लक्षण वाले व्यक्ति जांच नही करवा पा रहे है।

    आर टी पी सी आर रिपोर्ट सप्ताह भर से ज्यादा समय बाद भी नहीं मिलने से लक्षण होने के बाद भी चिकित्सकीय सुविधा नही मिल पा रही है। कोविड मरीजो की निजी अस्पताल में मृत्य होने से एंटीजन किट नही होने से तत्काल रिपोर्ट नही मिलने से परिजन शव के लिए भटक रहे है ।

    राज्य सरकार द्वारा जिलों को महामारी से निपटने के लिए पर्याप्त राशि व संसाधन नही मिलने से अधिकारियों के हाथ बंधे हुये है। विधायक रँजना साहू ने राज्य सरकार से मांग की है कि जिलों को कोविड शेष की राशि सहित पर्याप्त मात्रा में संसाधन उपलब्ध कराए, जिससें संक्रमितों व परिजनों को राहत मिल सके।

    17 अप्रेल, शनिवार, शाम 5 बजे तक, नगरी में 53 कोरोना positive मरीजो की पहचान की गई ।
    Antigen test में 25 व RTPCR test में 28 positive मरीज पाए गए l

    इनमें नगर पंचायत नगरी के 15 और ग्रामीण क्षेत्र के 38 पॉजिटिव है l

    अच्छी बात ये रही की नगरी कोविड केयर सेन्टर में किसी मरीज की मृत्यु नही हुई l

    शाम तक कोविड केयर सेन्टर नगरी में 18 मरीज भर्ती adm थे

    आज एक और अच्छी बात यह रही कि टीकाकरण कार्य प्रारंभ हुआ । 2026 लोगो ने Covid Vaccine लगवाया।

    आज शुक्रवार, 16 अप्रेल को नगरी क्षेत्र में शाम 4 बजे तक 05 Antigen Positive मरीजों की पहचान की ग ई।
    RTPCR positive मरीजों की सख्या शून्य रहा।

    इनमें से नगर पंचायत नगरी का 01 व नगरी ग्रामीण क्षेत्र 04 मरीज है।

    01 मरीज की मृत्यु रिपोर्ट किया गए है l

    शाम तक कोविड केयर सेंटर नगरी में 28 मरीज भर्ती थे l

    नगरी में वैक्सीन का खेप नहीं पहुंच पाने की वजह से ,आज लगातार तीसरे दिन कोविड-19 टीकाकरण कार्य बंद रहा।

    जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम हेतु पूर्व से धारा 144 दंड प्रक्रिया संहिता एवं लॉकडाउन प्रभावशील है। साथ ही इस वैश्विक महामारी के फैलते संक्रमण के नियंत्रण रोकथाम एवं बचाव हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है। संक्रमित व्यक्तियों को आइसोलेट करने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है, जहांं संक्रमित व्यक्तियों को निर्धारित समयावधि तक आइसोलेट किया जा रहा है। इस संबंध में स्थानीय ग्रामवासियों को समझाइश भी दिया जा रहा है।

    इसी क्रम में प्रशासन की सर्विलेंस टीम के द्वारा ग्राम पंचायत गागरा में संचालित आइसोलेशन सेंटर का निरीक्षण कर कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करने एवं आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की आपूर्ति के संबंध में ग्राम पंचायत गागरा के सरपंच एवं सचिव को सर्विलेंस टीम के द्वारा आवश्यक निर्देश दिया जा रहा था। इसी दौरान सरपंच पति मनोज कुमार ध्रुव ने प्रशासन द्वारा जारी आदेश की अवहेलना एवं शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर अभद्र व्यवहार किया गया। जिस पर अनुविभागीय दंडाधिकारी धमतरी की लिखित रिपोर्ट नायब तहसीलदार श्री राहुल शर्मा द्वारा दिनांक 15/04/2021 को रात्रि में करने पर थाना अर्जुनी में आरोपी मनोज कुमार ध्रुव के विरुद्ध अपराध क्रमांक 115/21 धारा 186, 188, 269, 270 भादवि, महामारी अधिनियम 1897 की धारा 3 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना अर्जुनी द्वारा आरोपी मनोज कुमार ध्रुव पिता गोपाल सिंह उम्र 42 वर्ष साकिन गागरा थाना अर्जुनी जिला धमतरी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

    गुरुवार शाम 4 बजे तक नगरी क्षेत्र में। कुल 53 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई।

    इन में नगर पंचायत क्षेत्र में 12 व नगरी ग्रामीण क्षेत्र में 41 पॉजिटिव पाए गए l

    00 मृत्यु रिपोर्ट किये गए है l

    शाम 4 बजे तक कोविड केयर सेंटर नगरी में 28 मरीज भर्ती थे।

    वैक्सीन खत्म हो जाने की वजह से टीकाकरण कार्य नहीं किया जा सका।

    जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीया डा रेणु जोगी और विधायक दल के नेता माननीय धर्म जीत सिंह के मार्ग दर्शन में प्रदेश अध्यक्ष माननीय अमित अजीत जोगी पार्टी के जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की है, नगरी निवासी उत्तम साहू संस्थापक सदस्यों में एक है उन्होंने पार्टी गठन के समय से ही जोगी जी जुड़ कर पार्टी के लिए काम करते आ रहा है श्री साहू के संगठन के प्रति समर्पण को देख कर धमतरी जिला के कमान सौंप कर जिला अध्यक्ष बनाया गया है जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर उत्तम साहू ने पार्टी के नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस मकसद से जिम्मेदारी मिली है उसका बखूबी निर्वहन कर स्व अजीत जोगी के सपने को साकार कर छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ीया हितों की रक्षा करने संघर्ष जारी रख कर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया जायेगा उत्तम साहू ने धमतरी जिला के कार्यक्रताओं का आभार व्यक्त कर अपील करते हुए 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अभी से जुट कर तैयारी करने पर बल दिया है, उत्तम साहू को धमतरी जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देने वालों मे उदय चरण बंजारे अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष, ओबीसी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक सिन्हा, काशिम अजमेरी,पूनम प्रजापति, खिलेश्वर साहू ,जिला महामंत्री शेख नवाबुद्दीन निजामी, धमतरी विधान सभा अध्यक्ष रघुवीर रामटेके, जिला उपाध्यक्ष संजीव नामदेव ब्लॉक अध्यक्ष उमेंद्र सिंह ध्रुव,राजेंद्र बंजारे पिंटू जाटव शेख अब्दुल्ला अनस अली मनोज मारकंडे, मुकेश सेन,रोहित निर्मलकर,तेजू राम धुव, ओम प्रकाश साहू,बाबू नैन दास बंजारे,मनीष बंजारे,खिलेश्वर पटेल, उत्तम यादव केवल साहु टीकम ध्रुवकन्हैया साहू जागेश्वर यादव प्रदीप साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामना प्रेशित किया है

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision