August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6096)

    धमतरी।
    कलेक्टर श्री जयप्रकाश मौर्य ने निर्देश दिया है कि रेमडेसिविर इंजेक्शन के जिले में पंजीकृत डीलरों को निर्माता कंपनी से जितनी मात्रा में आपूर्ति होती है, उसका पूरा स्टेटमेंट अथवा ऑनलाइन ब्यौरा संबंधित अनुविभागीय दंडाधिकारी को देना होगा। उन्होंने कहा है कि उक्त इंजेक्शन की आपूर्ति किसी भी परिस्थिति में निजी अस्पतालों में नहीं की जाएगी। रेमडेसिविर इंजेक्शन की सप्लाई शासकीय अस्पतालों एवं जिला प्रशासन द्वारा स्थापित निजी डेडीकेटेड कोविड केयर सेंटर में ही की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा है कि यदि किसी डीलर के द्वारा उक्त निर्देश का पालन नहीं किया जाता है तो उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    रायपुर / शौर्यपथ / युवा कांग्रेस नेता एवं डॉ. विपिन बिहारी सुर वार्ड मठपारा के काँग्रेस पार्षद प्रत्याशी नोहर साहू ने छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते हुए आंकड़ों के मद्देनजर राज्य की भूपेश सरकार को यह सुझाव दिया है कि भाटागांव, रायपुर स्थित नए बस टर्मिनल को कोविड-19 सेंटर में तब्दील किया जा सकता है जिससे राजधानी में अस्पतालों में हो रही बिस्तरों की समस्या से निजात मिल सकती है। इसके अलावा सरकारी स्कूलों और निजी स्कूलों (जो कि बंद हैं), शादी घर, मैरेज हॉल, कालेज आदि भवनों व जगहों को भी अपने अधीन लेकर उन्हें कोविड-19 सेंटर में तब्दील किया जा सकता है जिससे राजधानी के अस्पतालों में चल रही ऑक्सीजन बेड की समस्या का समाधान हो सकता है और जो अफरा-तफरी मची हुई है उस पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सकता है।
    युवा काँग्रेस नेता नोहर साहू ने कहा कि अगर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री यह सुझाव मानते हैं तो कोविड-19 के पॉजिटिव मरीजों के इलाज की व्यवस्था भी हो जाएगी और मरीजों के साथ जो परिजन संक्रमित हो रहे हैं वे भी सुरक्षित रहेंगे तथा परिणामस्वरूप कोविड-19 के आंकड़ों पर नियंत्रण लगेगा। साथ मुझे यकीन है कि अगर इस विपत्ति के समय इस प्रकार के सुझाव हमारे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मानते हैं तो हम कोरोना से बहुत जल्द ही जंग जीत लेंगे और उनके इस निर्णय में पूरा प्रदेश उनके साथ है।

    13 अप्रेल, मंगलवार ,शाम 7 बजे तक,नगर पंचायत नगरी 1 व नगरी ग्रामिण क्षेत्र में 20 , कुल 21 antigen possitive मरीजों की पहचान की गई।

    शाम तक covid care center नगरी में 19 मरीज भर्ती थे।

    आरोपिया महिला डॉक्टर को दीगर प्रांत दिल्ली से किया गया गिरफ्तार*

    ▫️ *थाना अजाक की कार्यवाही*

                थाना सिहावा क्षेत्र अंतर्गत निवासी पीड़िता के पिता ने थाना सिहावा में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम सिरसिदा कर्णेश्वर पारा निवासी लोकेश तिवारी उसकी नाबालिग पुत्री को धोखे से अपने घर बुलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई। फिर अपने परिजनों के साथ मिलकर उड़ीसा के झठियारपारा अपने रिश्तेदार के यहां ले गए और रायघर उड़ीसा की महिला डॉक्टर से मिलकर जबर्दस्ती गर्भपात करवाए। उक्त रिपोर्ट पर दिनांक 20 जनवरी 2021 को थाना सिहावा में धारा 376, 313, 34 भादवि एवं 6, 17 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

             प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए विवेचना क्रम में उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर धारा 120 बी, 316 भादवि एवं 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट जोड़ी जाकर अग्रिम विवेचना कार्यवाही उप पुलिस अधीक्षक अजाक के द्वारा की गई तथा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी रेवती बाई, लोकेश तिवारी, संध्या रानी शर्मा एवं देवराज तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया। पीड़िता का गर्भपात करने वाली रायगढ़ उड़ीसा निवासी महिला डॉक्टर ममता रानी बेहरा अपराध कायमी के बाद से लगातार फरार थी जिसकी पतासाजी की जा रही थी।

             प्रकरण की विवेचना क्रम में फरार आरोपिया की पता तलाश के दौरान प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों से दीगर प्रांत दिल्ली में होना ज्ञात हुआ। पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू के निर्देश पर अनुमति प्राप्त कर फरार आरोपियों की पता तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम दिल्ली रवाना किया गया। उक्त टीम द्वारा आरोपिया डॉक्टर ममतारानी बेहरा पति बलराम बेहरा उम्र 37 वर्ष साकिन कोदोबाट थाना रायघर जिला नवरंगपुर (उड़ीसा) को उसकी मां के घर महिपालपुर एलीयाब रंगपुरी साउथ वेस्ट दिल्ली से विधिवत गिरफ्तार कर पटियाला हाउस कोर्ट नई दिल्ली से विधिवत ट्रांजिट रिमांड पर धमतरी लाया गया। मामले में वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपिया डॉक्टर ममतारानी बेहरा को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय विशेष न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

    कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य ने ऐसे सभी कोविड के मरीजों को नजदीकी आइसोलेशन/ क्वारेंटाइन सेंटर भेजने के निर्देश दिए हैं जिनके घर में होम आइसोलेशन के प्रोटोकॉल अनुरूप सुविधा नहीं है , अर्थात जिनके पास अलग कमरा और टॉयलेट की सुविधा नहीं है। उन्होंने साफ तौर पर सभी एसडीएम, नगरीय निकाय के आयुक्त, मुख्य नगर पालिका अधिकारी और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि यदि होम आइसोलेशन के नियम के विरुद्ध मरीज़ घर में रह रहे हैं और ऐसे लोग नजदीकी आइसोलेशन सेंटर में जाने से मना करते हैं तो पुलिस बल का आवश्यकता अनुसार सहयोग लिया जाए। इसके साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर उनके विरुद्ध महामारी अधिनियम के तहत जरूरी कार्रवाई की जाए और जरूरत पड़ने पर ऐसे लोगों के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज करने के सख्त निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं।

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर निगम व रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में बनाए गए ऑक्सीजन युक्त 360 बिस्तरों के साथ सर्व सुविधायुक्त अस्थाई कोविड अस्पताल का वर्चुअल निरीक्षण किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा और महापौर एजाज ढेबर भी उनके साथ थे, जिन्होंने कोविड मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सहायता सुलभ कराने इस इंडोर स्टेडियम में बने अस्थाई अस्पताल में उपलब्ध सभी सुविधाओं की उन्हें विस्तार से जानकारी दी। इस अस्पताल को केवल 04 दिन में तैयार कर नगर निगम व रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने जरूरी सेवाओं के साथ ही मरीजों के मनोरंजन व घर से संपर्क तक की संपूर्ण व्यवस्था की हैं।
    इस कोविड अस्पताल का संचालन जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों व उनकी टीम द्वारा किया जाएगा, जो आवश्यकता अनुरूप अस्पताल में मरीजों की भर्ती सुनिश्चित करेंगे। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रायपुर में कम समय में उत्कृष्ट चिकित्सा सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस कार्य में लगे पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की है।
    मुख्यमंत्री बघेल अपने आवास से वर्चुअल निरीक्षण कर इंडोर स्टेडियम में बने इस अस्थाई कोविड अस्पताल की सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में उपस्थित नगर निगम कमिश्नर सौरभ कुमार ने कैमरे के जरिए अस्थाई कोविड अस्पताल हेतु की गई सभी व्यवस्थाओं से उन्हें अवगत कराते हुए बताया कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ऑक्सीजन की आवश्यकता को पूरा करने के लिए स्टेडियम में ही ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया है। इस अस्थाई कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन युक्त 286 बिस्तर तैयार किए गए है, इसके अलावा 74 आइसोलेशन बेड भी यहां उपलब्ध है। इनमें 219 बेड पर ऑक्सीजन कंसनट्रेटर लगाए गए है, जिसमें ऑक्सीजन के साथ ही साथ नेबुलाइजेशन की सुविधा होगी, जिसके लिए स्थानीय, समाजसेवी, स्वयंसेवी संस्थाएं एवं दानदाताओं ने भी अपना सहयोग दिया है।

    जिला धमतरी में कोविड केयर सेंटर,बेड एंड टेलिफोन नंबर की सूची

    सोमवार 12 अप्रेल को, नगर पंचायत नगरी में 18 व ग्रामीण नगरी क्षेत्र में 37 कोविड पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है l
    नगरी क्षेत्र में कुल 55 पॉजिटिव मरीज पाये गये।

    आज सोमवार शाम 7 बजे तक नगरी कोविड केयर सेंटर में 12 मरीज admit थे।

    878 लोगों को कोरोना से बचाव के टीके लगाये गया।

    रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने चैत्र नवरात्र के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि मां दुर्गा की शक्ति आराधना का पर्व है।
    डॉ महंत ने कहा कि, छत्तीसगढ़ देवी पूज्य स्थल है डोंगरगढ़ माँ बम्लेश्वरी, बिलासपुर रतनपुर माँ महामाया, रायगढ़ चंद्रपुर माँ चन्द्रहासनी, बस्तर दंतेवाड़ा माँ दंतेश्वरी, कोरबा माँ मड़वारानी, धमतरी माँ अंगारा मोती, रायपुर माँ बंजारी, माँ महामाया की असीम कृपा से प्रदेश में सुख शांति समृद्धि व्याप्त है। नवरात्रि यानी दुर्गा पूजा का शुभारंभ हो जाएगा। हर साल नवरात्रि के साथ एक नए जोश का आगाज होता है।
    विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने प्रदेशवासियों से भक्ति के इस पर्व पर शक्ति की प्रार्थना करने की अपील करते हुए कहा कि, COVID 19 कोरोना संक्रमण का प्रकोप तेजी से बढ़ा है, शक्ति और हिम्मत से ही इस जंग को जीता जा सकता है। प्रदेश के अनेक जिलों में लॉकडाउन है, आप सतर्क रहें आपका परिवार सुरक्षित रहे यही मातारानी से बारंबार प्रार्थना है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision