August 18, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6090)

    गुढ़ियारी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र शुक्रवारी बाजार में पोषण पखवाड़ा के तहत स्वास्थ्य विभाग की एएनएम द्वारा किशोरी बालिकाओं में एनीमिया खून की जांच और उनका वजन लिया गया साथ ही आईएफए टेबलेट भी दिया गया।इसके अतिरिक्त क्षेत्र के समस्तआंगनवाड़ी केंद्रों में आईएफए टेबलेट की उपलब्धता भी सुनिश्चित करवाई गई। इस अवसर पर कृमिनाशक टेबलेट के महत्व को भी बताया गया ।पोषण पखवाड़ा का आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पांडे के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
    पर्यवेक्षक रीता चौधरी बताती है “गढ़बो सुपोषित छत्तीसगढ़ के तह्त पोषण पखवाड़ाका आयोजन 16 मार्च से 31 मार्च तक किया जा रहा है । इस दौरान कई प्रकार की पोषण आधारित गतिविधियॉ आयोजित की जायेंगी। आंगनवाड़ी केंद्रों में किशोरियों को आयरन फोलिक एसिड (आईएफए) टेबलेट दी जा रही है ।पोषण पखवाड़ा में एनीमिया मुक्ति के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है ।
    सेक्टर गुढ़ियारी में पोषण पखवाड़ा के तहत पोषण एवं स्वास्थ्य में टीबी बीमारी के लक्षण बचाव कोरोना में सावधानी बरतने एवं कोविड-19 के लियें जारी दिशा-निर्देशों के पालन करने के बारे में बताया गया है । स्वच्छता के लिए बार-बार हाथ धोते रहना एवं मास्क को अनिवार्य रुप से लगाना है ।
    उन्होंने कहा “क्षेत्र के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों मेंटीबी बीमारी के लक्षण और उसके बचाव पर भी जानकारी दी जा रही है । जन स्वास्थ्य दिवस में पोषण एवं स्वच्छता को अपनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने मितानिन के साथ मिलकर हितग्राहियों को हाथ धुलाई के चरण को भी समझाया है ।‘’
    पर्यवेक्षक चौधरी कहती है ‘’ 6 माह से 59 माह तक के बच्चों को आयरन फोलिका एसिड (आईएफए) सीरप दी जाएगी। जबकि 5 साल से 9 साल तक के बच्चों को गोली, 10 से 19 साल तक के बच्चों को गोली। वहीं, गर्भवती, धात्री व गर्भधारण के उम्र की महिला को आयरन फोलिक एसिड (आईएफए)गोलीखाने के लिए दी जाएगी।
    हितग्राही पुष्पा 4 माह की गर्भवती है ने बताया ‘’आंगनवाड़ी केंद्र पर एएनएम दीदी द्वारा एनीमिया खून की जांच और मेरा वजन लिया है । साथ ही आंगनवाड़ी दीदी ने बताया,“पोषण थाली में हरी सब्जियां और पौष्टिक आहार होना बेहद जरूरी है। तभी आप और आपका बच्चा स्वस्थ रहेंगे।पोषण थाली के बारे में कहते हुए उन्होंने कहा कुपोषण से बचाओ के लिए भोजन की थाली में आवश्यक पोष्टिक तत्व, अधिक मात्रा में प्रोटीन तत्व की महत्ता के संबंध में जानकारी दी”।
    सभी लोग और हमारी आने वाली पीढ़ी कुपोषण का शिकार होने से बचने में सक्षम हो पाएंगी। इसके लिए हमें पोषक थाली के विषय में जानना अति आवश्यक है। जिनकी थाली पोषक तत्वों से भरपूर होगी, उनके यहां स्वस्थ जीवन और उनकी आने वाली पीढ़ी भी कुपोषण मुक्त, स्वस्थ तथा कुशाग्र होगी।

    विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मुख स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता फैलाने के लियें 20 मार्च से 26 मार्च 2021 तक जिला और विकासखण्ड स्तर पर मुख स्वास्थ्य सप्ताह का आयोजन स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाएगा।
    मुख स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढाने के लियें शिविरों का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मीरा बघेल और सिविल सर्जन डॉ.पी.के.गुप्ता के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल ,विकासखण्ड, आरंग, तिल्दा, धरसींवा,अभनपुर,के साथ-साथ रायपुर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 20 से 26 मार्च 2021 तक किया जायेगा ।इस वर्ष "BE PROUD OF YOUR MOUTH" की थीम पर विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है।
    मुख स्वास्थ्य सप्ताह के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए डॉ.सृष्टि यदु ने बताया “जिला चिकित्सालय रायपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आरंग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरसींवा,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अभनपुर, रायपुर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रमें निशुल्क शिविर का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही 20 मार्च से 26 मार्च तक मुख स्वास्थ्य सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। वर्तमान में कोविड-19 की परिस्थितियों को देखते हुए कोविड-19 की गाइडलाइन पालन करते हुए शिविरों का आयोजन किया जायेगा है।इस अवसर पर मुख कैंसर की पहचान के लिए कैंसर स्क्रीनिंग का आयोजन किया जाएगा साथ ही लोगों को मुख स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया जाएगा ।‘’
    डॉ.सृष्टि यदु ने कहा ‘’ भारत में प्रतिवर्ष 12 लाख लोग कैंसर के चपेट में आकर हर साल अपना पंजीयन कराते हैं । वर्तमान में सभी आयु वर्ग के लोगों में तंबाकू उत्पादों का उपयोग बढ़ता जा रहा है बाल्यावस्था में ही बच्चों महिलाओं में भी इनका उपयोग तेजी से बढ़ता जा रहा है जिसके परिणाम स्वरूप कैंसर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।‘’
    उन्होंने कहा ‘’मुख कैंसर तंबाकू ,धूम्रपान, गुटखा ,खैनी ,जैसे हानिकारक खाद्य पदार्थ खाने से हो सकता है व मुख स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से दातों में सड़न,मसूड़ों में सूजन व खून आना, असमय दातों का गिरना, मुख से दुर्गंध, मुंह का कम खुलना, गर्म और मसालेदार खाने में परेशानी जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है ।‘’
    मुख कैंसर के सामान्य लक्षण
    लंबे समय तक मुंह में छाले रहना (2या 3सप्ताह से ज़्यादा ), मसूड़ों और ज़बान में सफेद या लाल चकत्ते या धब्बे होना, मुंह का कम खुलना या फिर ना खुलना ( 3 उंगली से कम का मुंह का खुलना), खाने में स्वाद का ना आना, आवाज में भारीपन महसूस होना, मसूड़ों, जबड़े की हड्डी और जीभ में सूजन , गले में सूजन, लंबी अवधि तक मुंह में घाव ।
    अगर इसमें से कोई भी लक्षण हों तो तुरंत अपनी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच कराएं प्रारंभिक अवस्था में समुचित उपचार मिलने पर कैंसर जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है । तंबाकू की लत लगे व्यक्तियों को तंबाकू छोड़ने के विभिन्न तरीकों के बारे में उचित परामर्श भी नशा मुक्ति केन्द्र में दिया जाता है । स्वसन में मौजूद कार्बन मोनोऑक्साइड मीटर वाइज पायरोमीटर से जांच करके परामर्श निकोटिन रिप्लेसमेंट थेरेपी व अन्य pharmacotherapy से इलाज जिला चिकित्सालय रायपुर में स्थापित तंबाकू नशा मुक्ति केंद्र में किया जाता है।तंबाकू छोड़ने के इच्छुक व्यक्ति इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

    सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय लोक कल्याणार्थ एवं समस्त जनता जनार्दन की सुख समृद्धि व आरोग्य की प्राप्ति हेतु अमृतमय एवं फल प्रदायिनी श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन दिनांक 16मार्च से 24 मार्च तक रुद्री रोड धमतरी स्थित जल विहार कॉलोनी गली नंबर 2 में आचार्य प्रवर श्री श्री 1008 श्री टीकम आचार्य जी महाराज के प्रतिमूर्ति शिष्य सिलहाटी कबीरधाम के श्री श्री गोपेश शरण जी देवाचार्य ने श्रीमद् भागवत का उच्चारण एवं भक्ति का रसपान अपने मुखारविंद से मधुर संगीत के साथ प्रवाहित हो रही है। जिसके आयोजनकर्ता छत्तीसगढ़ कंस्ट्रक्शन धमतरी के श्री सुखराम (शुभम) सिन्हा, श्रीमती रीता सिन्हा एवं उनका परिवार है।

    श्रीमद्भागवत महापुराण के चतुर्थ दिवस में भगवताचार्य श्री गणेश प्रसाद जी महाराज ने नरसिंह अवतार का श्रवणीय प्रवचन कर भक्ति रस में भक्तों को ओत-प्रोत किया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीकृष्ण की लीला जीव के हृदय के अंधकार को समाप्त कर ज्ञान का विकास करती है। उसी ज्ञान के माध्यम से जीव पूर्ण ब्रह्म श्रीकृष्ण से साक्षात्कार करता है। जप, तप, तीर्थ, व्रत, ज्ञान, ध्यान, आदि इच्छा मात्र से श्री कृष्ण की प्राप्ति नहीं हो सकती इसका सरल और सशक्त साधन श्रीमद् भागवत ही है। भागवत कथा वेद रूपी कल्पवृक्ष का परिपक्व फल है जिसके श्रवण एवं आचरण में उतारने मात्र से ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। प्रवचन सुनकर जल विहार कॉलोनीवासी सिन्हा परिवार, शुक्ला परिवार, वर्मा परिवार, पाण्डेय परिवार, दुबे परिवार, सेन परिवार, साहू परिवार व एवं बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुगण धन्य हुए

    मुख्य सचिव में वीसी के माध्यम से सतर्कता बरतने के लिए निर्देशित किया
    धमतरी, 18 मार्च 2021/ प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने मंगलवार 16 मार्च को सभी जिले के अधिकारियों की वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक लेकर आने वाले समय में कोविड के संक्रमण का विस्तार में लगातार हो रही वृद्धि को दृष्टिगत करते हुए भीड़भाड़ वाली जगहों में कोविड की टेस्टिंग बढ़ाने, प्रथम चरण के टीकाकरण के बाद द्वितीय टीकाकरण के लिए संबंधितों को सूचना प्रसारित करने तथा ग्रीष्मकालीन आपदा की रैपिड रिस्पांस टीम का दूरभाष नंबर का प्रचार-प्रसार करने एवं मौसमी जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए बैठक आयोजित कर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में मुख्य सचिव से प्राप्त निर्देश के परिपालन में जिला पंचायत के सी.ई.ओ. एवं प्रभारी कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि आने वाले समय में कोविड संक्रमण के विस्तार की आशंका को देखते हुए आगामी होली त्यौहार के दौरान बाजार एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों में कोविड की टेस्टिंग बढ़ाई जाए। इसमें होली की सामग्री बेचने वाले दुकानदारों को भी शामिल करें, साथ ही गांवों में लगने वाले हाट बाजारों में टेस्टिंग अनिवार्य रूप से कराई जाए। पत्र में आगे निर्देशित किया गया है कि प्रथम टीकाकरण के बाद जिन लोगों को दूसरे चरण का टीका लगना है, उनका सूचना-प्रसार सुदृढ़ तरीके से कराया जाए और उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर उनके द्वितीय टीकाकरण का संदेश तीन दिन पूर्व भेजा जाए। इसके अलावा ग्रीष्मकालीन आपदा के लिए गठित रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) के जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर दूरभाष नंबर का प्रचार-प्रसार करने तथा सूची स्वास्थ्य विभाग के राज्य कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्रेषित पत्र में गर्मी के मौसम में होने वाले जलजनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए बैठक आयोजित करने तथा कार्ययोजना तैयार करने औरसंबंधित दवाइयां व सामग्रियों की उपलब्धता का आंकलन तैयार करने व इसका भण्डारण अपर्याप्त होने पर शासन को मांग-पत्र प्रेषित करने के भी निर्देश दिए।

    *धमतरी जिले के जितने भी अभ्यर्थी हाल ही में पुलिस भर्ती वर्ष 2017-18 में चयनित हुए है , अपने मूल दस्तावेजों के साथ एसपी कार्यालय धमतरी पहुंच कर चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्राप्त कर लेवें, जिससे आगे की प्रक्रिया शीघ्र पूरी हो पाए*

    कृपया सूचनार्थ

    *पुलिस अधीक्षक*
    *जिला पुलिस धमतरी*

    नगरी के ग्राम चमेदा निवासी कु.सुषमा मरकाम, पिता मनसुराम मरकाम का चयन केंद्रीय सीमा सुरक्षा बल में होने से ग्राम वासियों में हर्ष का वातावरण है ग्राम के सरपंच मुनेन ध्रुव व शिक्षक नारद राम,देवेंद्र कुमार साहू ,रुकमणी यादव, द्रोपदी यादव ,पुष्पा ध्रुव, रवि मरकाम, एवं ग्राम वासियों ने बधाई प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

    नगरी।सहायक शिक्षक फेडरेशन नगरी के सदस्यों ने विकास खंड शिक्षा अधिकारी नगरी से सौजन्य मुलाकात करके गुलदस्ता भेंट की व विभिन्न मांगों से अवगत कराया साथ ही सहायक शिक्षक वेतन विसंगति पर चर्चा की एवं होली पर्व की अग्रिम बधाई संघ की ओर से प्रेषित किया ।
    फेडरेशन ब्लाक अध्यक्ष नगरी एस.बी.मिर्जा , मनीष मिश्रा, हुलेश चंद्राकर, भागवत राम साहू, प्रकाश चंद्र साहू, ओमकार सूर्यवंशी, सुरेंद्र प्रजापति व फेडरेशन के अन्य सदस्यगण मौजूद थे।

    *प्रार्थिया के नहाते समय का वीडियो बनाकर उसी को भेजा व्हाट्सएप में*

    *भा.द.वि, आई.टी. एक्ट एवं sc/st एक्ट के तहत पंजीबद्ध मामले में आरोपी गिरफ्तार*

    *थाना अजाक की कार्यवाही*

              थाना अर्जुनी क्षेत्रातर्गत निवासी प्रार्थिया दिनांक 27/02/2021 को थाना अर्जुनी में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम बोड़रा (संबलपुर) निवासी हरिराम साहू यह जानते हुए कि प्रार्थिया अनुसूचित जनजाति वर्ग की है, उसके बावजूद उसे बदनाम करने की नियत से उसके नहाते समय का छिपकर वीडियो बनाया तथा अपने मोबाइल व्हाट्सएप से उसके व्हाट्सएप में भेज कर वायरल करने की धमकी दिया।  प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी हरिराम साहू के विरुद्ध धारा 354(ग), 509(ख) भादवि, 67(ए) एवं 3(2)(Vक) एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

           प्रार्थिया अनुसूचित जाति वर्ग की होने से मामले में अग्रिम विवेचना हेतु केस डायरी थाना अजाक को मिलने पर उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्रीमती सारिका वैद्य के द्वारा विवेचना क्रम में प्रार्थिया एवं गवाहों का कथन लेखबद्ध करने पश्चात आरोपी हरिराम साहू द्वारा अपराध धारा सदर का घटित करना पाए जाने से थाना अजाक से टीम तैयार कर आरोपी को गिरफ्तार करने रवाना किया गया। आरोपी अपराध कायमी के बाद से फरार था जिसकी पतासाजी की जा रही थी।

          मुखबीर सूचना पर आज पुलिस टीम के द्वारा आरोपी के सकुनत में दबिश देकर *आरोपी हरिराम साहू पिता रोहित कुमार साहू उम्र 32 वर्ष साकिन बोड़रा (संबलपुर) थाना अर्जुनी जिला धमतरी* के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया गया तथा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही पश्चात माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए ज्युडिशियल रिमांड प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया है।

    खेल और गतिविधियों पर आधारित है प्रशिक्षण

    प्रदेश में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जीवन कौशल और आत्महत्या रोकथाम पर 8 जिलों के सोशल वर्कर, सायकेट्रिक नर्स और कम्युनिटी मोबिलाइजर के लिये आज से चार दिवसीय कार्यशाला का शुरू हुई। प्रशिक्षण कार्यशाला में निमहंस ( नेशनल इंस्टीट्यूट आफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंस) बैंगलूरू से मनोरोग पर प्रशिक्षण प्राप्त सहयोगी प्रशिक्षण दे रहे है ।
    इस अवसर पर बोलते हुए ज्वाइंट डायरेक्टर (मानसिक स्वास्थ्य) डॉ.प्रशांत श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों से कहा:‘’ प्रशिक्षण का उद्देश्य आपके कौशल को निखारना है । आपके द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत नीचे तक प्रशिक्षण को पहुंचाना और प्रशिक्षण में मिली जानकारी को हुनर के रूप में इस्तेमाल करना है । समाज के सभी वर्गों के लोग जुड़कर आत्महत्या करने वाले नागरिकों की रोकथाम के लिये गेट कीपर का काम करें ।‘’
    उप संचालक,राज्य मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा मानसिक रोग छुआछूत से नहीं फैलता। यह बीमारी किसी को भी हो सकती है, यहां तक की बच्चे भी इससे अछूते नहीं है। लोगों में बढ़ रही आत्महत्या की प्रवृति चिंतन का विषय है।‘’
    उन्होंने कहा इसके रोकथाम के लियें शासन ने पहल की है। प्रत्येक स्तर से आत्महत्या की प्रवृत्ति को रोकने का प्रयास किया जा रहा हैं। आत्महत्या की प्रवृत्ति को रोकने के लिए जीवन कौशल के विषय को गहराई से समझना होगा । ’
    निमहंस बैगलूरु से प्रशिक्षण प्राप्त राज्य मानसिक चिकित्सालय सेन्द्री बिलासपुर से आए प्रशिक्षक प्रशांत रंजन पांडे ने बताया इस प्रशिक्षण का उद्देश्य नए साथियों को जीवन कौशल के साथ साथ आत्महत्या को रोके साथ ही आत्महत्या के पूर्व किये जाने वाले संकेतों को पहचानना और जीवन कौशल के साथ जीवन को नई दिशा दिये जाने पर प्रतिभागियों को गतिविधि आधारित समूह चर्चाकरके समझाया गया।
    वहीं निमहंस बैगलूरु से प्रशिक्षण प्राप्त स्पर्श क्लीनिक ज़िला अस्पताल रायगढ़ से आए प्रशिक्षक अतित राव ने कहा ‘’यह प्रशिक्षण प्रदेश में अपने आप में एक नई पहल है जिसमें गतिविधि आधारित के साथ-साथ खेल खेल के माध्यम से प्रतिभागियों को मानसिक बीमारियों के बारे में बताया जा रहा है ।‘’

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision