
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मोहला /शौर्यपथ /स्थाई निर्वाचन के अंतर्गत नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के लिए पार्षदों का निर्वाचन परिणाम घोषित किया गया है। पार्षदों का निर्वाचन परिणाम इस प्रकार है। वार्ड क्रमांक 1 से खेदी बाई को विजयी घोषित किया गया है। उन्हें कुल 231 वोट प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार वार्ड 2 से सुरेश नेताम को विजयी घोषित किया गया है। उन्हें कुल 244 मत प्रात हुआ है। वार्ड क्रमांक 3 रितेश मेश्राम को विजयी घोषित किया गया है। उन्हें 144 वोट प्राप्त हुआ है। वार्ड क्रमांक 4 से दिलीप कुंभकार विजय घोषित किया गए है। उन्हें 210 वोट मिला है। वार्ड क्रमांक 5 से ईश्वरी धुर्वे विजय घोषित किया गया है। उन्हें 195 मत वोट प्राप्त हुआ है। वार्ड क्रमांक 6 से विनोद डेहरिया विजय घोषित किया गया है। उन्हें 116 वोट प्राप्त हुआ है। वार्ड क्रमांक 7 से गोपीचंद देवांगन विजय घोषित किया गया है। उन्हें 223 वोट प्रात हुआ है। वार्ड क्रमांक 8 से उषा यादव विजयी घोषित किया गया है। उन्हें 292 वोट मिला है। वार्ड क्रमांक 9 से मुकेश सिंहा विजयी घोषित किया गया है। उन्हें 97 वोट मिला है। वार्ड क्रमांक 10 से श्री झरनेश कुंभकार विजय घोषित हुआ है। उन्हें 212 मत प्राप्त हुआ है। वार्ड क्रमांक 11 से कविता यादव विजयी घोषित किया गया है। उन्हें 142 वोट मिला है। वार्ड क्रमांक 12 से किशुन लाल पटेल विजयी हुआ है। उन्हें 210 मत प्राप्त हुआ है। वार्ड क्रमांक 13 से उमाशंकर निषाद विजयी घोषित किया गया है। उन्हें 157 वोट प्राप्त हुआ है। वार्ड क्रमांक 14 से पवन गुप्ता विजयी हुआ है। उन्हें 235 वोट प्राप्त हुआ है। वार्ड क्रमांक 15 से कांशी राम निषाद विजय घोषित किया गया है। उन्हें 338 वोट मिला है। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह एवं गणना प्रेक्षक डॉ के मैचियों (आई एफ एस) की उपस्थिति में मतों की गणना किया गया। रिटर्निंग ऑफिसर हेमेंद्र भूआर्य ने विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र भेंटकर शुभकामनाएं दिया।
सीईओ डाॅ. संजय कन्नौजे ने त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की दिलाई शपथ
बालोद/शौर्यपथ /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न स्थानों में नियमित रूप से मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम कचान्दुर में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के दौरान शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने हेतु मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत ’जाबो’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. संजय कन्नौजे ने उपस्थित लोगों को त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के दौरान अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं एवं स्कूली बच्चों को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को शत प्रतिशत अपने मताधिकार का प्रयोग हेतु प्रेरित कर देश के लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने के पूनीत कार्य में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील भी की। इस अवसर पर डाॅ. कन्नौजे ने ग्रामीणों एवं उपस्थित लोगों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में मताधिकार के महत्व के संबंध में भी जानकारी दी। ’जाबो’ कार्यक्रम के अवसर पर स्वसहायता समूह की महिलाओं एवं स्कूली बच्चों के द्वारा जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल में आकर्षक रंगोली बनाकर आम जनता को मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में पंचायत विभाग के उपसंचालक एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
जिले के नगरीय निकायों में मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण
मतगणना हेतु अधिकारी-कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण
बालोद/शौर्यपथ /नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत जिले के 08 नगरीय निकायों में विगत 11 फरवरी को हुए मतदान के पश्चात् कल शनिवार 15 फरवरी को मतगणना हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी नगरीय निकायों में मतगणना हेतु मतगणना कक्ष निर्धारित कर लिया गया है। इन सभी मतगणना केन्द्रों में सुबह 09 बजे से मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा मतगणना प्रारंभ कर दिया जाएगा। मतगणना का कार्य समय पर सुनिश्चित करने सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को मतगणना तिथि 15 फरवरी को सुबह 08 बजे से मतगणना स्थल में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी 08 नगरीय निकायों मंे मतगणना हेतु काउंटिंग हाॅल निर्धारित कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई है। जिसके अंतर्गत नगर पालिका परिषद बालोद के मतगणना हेतु नवीन टाउन हॉल में मतगणना स्थल बनाया गया है। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा में बीएसपी उ.मा.वि. क्र.2, नगर पंचायत गुरुर में डारेन बाई तारम शासकीय महाविद्यालय, नगर पंचायत गुण्डरदेही में शहीद कौशल यादव महाविद्यालय, नगर पंचायत डौंडीलोहारा में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नगर पंचायत डौंडी में सांस्कृतिक भवन, नगर पंचायत चिखलाकसा में निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं नगर पंचायत अर्जुंदा में आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में बनाए गए निर्धारित हाॅल में मतगणना का कार्य संपन्न किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि नगर पालिका परिषद बालोद के मतगणना हेतु 06 टेबल, नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के लिए 14 टेबल, नगर पंचायत गुण्डरदेही, अर्जुंदा, डौण्डी, चिखलाकसा, डौण्डीलोहारा एवं गुरूर के लिए 05-05 टेबल मतगणना हेतु बनाया गया है।
जिले में मतगणना के कार्य को त्रुटिरहित ढंग से एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु मास्टर ट्रेनर्स द्वारा समुचित प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। प्रशिक्षण में मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को ईवीएम के माध्यम से काउंटिंग की संपूर्ण प्रक्रिया, मतगणना सुपरवाईजर के कार्य, ईवीएम मशीन के गणना टेबल में पहुँचने के बाद मशीनों को खोलने एवं अन्य सभी प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई है। इसके साथ ही गणना सुपरवाईजर द्वारा भरे जाने वाले गणना परिणाम पत्रक मतपत्र के लेखा भाग-02 एवं 21(क) के भरने की प्रक्रिया और मतदान अधिकारियों को आवश्यकता पड़ने पर पुर्नगणना के प्रक्रिया के संबंध में भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा परिणामों के ऐलान आदि सभी प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई है।
रायपुर/शौर्यपथ/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय चेतना की सशक्त स्वर श्रीमती सुभद्रा कुमारी चौहान की पुण्यतिथि (15 फरवरी) पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अप्रतिम योगदान को नमन किया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि श्रीमती सुभद्रा कुमारी चौहान क्रांतिकारी विचारधारा की संवाहक थीं जिनकी लेखनी ने स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। उनकी कालजयी रचना ‘झाँसी की रानी’ मात्र कविता नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम की अमर गाथा है, जिसने प्रत्येक भारतीय के हृदय में स्वाभिमान और संघर्ष की ज्वाला प्रज्वलित की।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुभद्रा जी की कविताएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी स्वतंत्रता संग्राम के समय थीं। उनकी लेखनी ने भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई को ऊर्जा दी और जनमानस में राष्ट्रीय चेतना जागृत की। उनकी रचनाएं न केवल अतीत की गौरवगाथा हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का शाश्वत स्रोत बनी रहेंगी।
मुख्यमंत्री साय ने श्रीमती सुभद्रा कुमारी चौहान ने श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उनके अविस्मरणीय योगदान को नमन किया।मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर युवाओं से आह्वान किया कि वे श्रीमती सुभद्रा कुमारी चौहान के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र के उत्थान में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को आत्मसात कर ही हम एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्रीमती सुषमा स्वराज की जयंती (14 फरवरी) पर उन्हें नमन करते हुए उनके अद्वितीय योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुषमा स्वराज जी भारतीय राजनीति में नारीशक्ति की एक प्रेरणादायी प्रतीक थीं। वे प्रखर वक्ता, प्रभावशाली नेत्री और पद्म विभूषण सम्मान से अलंकृत महान विभूति थीं, जिन्होंने अपने समर्पण, कर्तव्यपरायणता और उत्कृष्ट नेतृत्व से भारतीय राजनीति में एक अमिट छाप छोड़ी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुषमा स्वराज जी का जीवन देशभक्ति, जनसेवा और नारी सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण है। वे दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री और भारत की पहली महिला विदेश मंत्री भी रहीं। उन्होंने अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से भारतीय विदेश नीति को नई दिशा दी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को और अधिक सुदृढ़ किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुषमा जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। वे हमेशा राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोपरि रखती थीं। उनके विचार, उनकी कार्यशैली और उनकी सेवा भावना हमेशा हमें प्रेरित करती रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को देशसेवा की राह पर अग्रसर होने का मार्ग दिखाएगी।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले में शहीद वीर जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश उन बहादुर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा, जिनकी वीरता और अदम्य साहस ने राष्ट्र की सुरक्षा को सर्वोपरि रखा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वीर जवानों की शहादत देश की सुरक्षा और संप्रभुता के प्रति उनके अटूट समर्पण का प्रमाण है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि देश की अस्मिता और संप्रभुता सर्वोपरि है, और इसके लिए बलिदान देने वाले वीर जवानों का साहस हम सभी को देशसेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए सतत तत्पर रहने वाले सभी सैनिकों को हम सादर नमन करते हैं और उनके अदम्य साहस के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।
संतों की उपस्थिति में राजिम कुंभ कल्प का भव्य शुभारंभ
रायपुर /शौर्यपथ /छत्तीसगढ़ के पवित्र त्रिवेणी संगम, राजिम के तट पर आयोजित राजिम कुंभ कल्प का गत दिवस भव्य शुभारंभ हुआ। राजिम में आयोजित इस 15 दिवसीय आयोजन के उद्घाटन अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि थे। मेले के शुभारंभ पर राज्यपाल सहित साधु-संतों और अतिथियों ने भगवान राजीव लोचन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।
इस अवसर पर अपने संबोधन में राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि महानदी, पैरी और सोंढूर के संगम पर स्थित यह पावन भूमि सदीयों से संतों और भक्तों का केंद्र रही है। राजिम कुंभ कल्प हमारी समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का जीवंत प्रतीक है, जो न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि समाज में एकता, समरसता और परंपराओं के संरक्षण का संदेश भी देता है।
राजिम का ऐतिहासिक महत्व बताते हुए राज्यपाल डेका ने कहा कि यह क्षेत्र भगवान राजीव लोचन मंदिर, कुलेश्वर महादेव, रामचंद्र पंचेश्वर महादेव, भूतेश्वर महादेव और सोमेश्वर महादेव जैसे प्राचीन मंदिरों का धाम है। पंचकोशी यात्रा में पटेश्वर, चंपेश्वर, ब्रह्मनेश्वर, फणीश्वर और कोपेश्वर महादेव शामिल हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का राजिम कुंभ कल्प इसलिए भी विशेष है क्योंकि यह उसी समय आयोजित हो रहा है जब प्रयागराज में महाकुंभ का भव्य आयोजन हो रहा है। प्रयागराज में जहां गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम है, वहीं राजिम में महानदी, पैरी और सोंढूर का संगम होता है। इसीलिए इसे छत्तीसगढ़ का प्रयागराज कहा जाता है।
डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूमि सदियों से धार्मिक पर्यटन और मेलों की समृद्ध परंपरा को संजोए हुए है। महामाया मंदिर, बम्लेश्वरी माता, दंतेश्वरी माई और मदकू द्वीप जैसे तीर्थस्थल प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर के अभिन्न अंग हैं। उन्होंने कहा कि मेले केवल धार्मिक आयोजन नहीं होते, बल्कि समाज और समुदाय को जोड़ने का माध्यम भी होते हैं। ये परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं।
राज्यपाल डेका ने साधु-संतों को नमन करते हुए कहा कि जहां संतों के चरण पड़ते हैं, वह भूमि स्वयं पवित्र हो जाती है। संतों का जीवन परोपकार और मानवता की सेवा के लिए समर्पित होता है। इतिहास में कई ऐसे उदाहरण हैं जहां संतों की कृपा से जीवन का परिवर्तन संभव हुआ है।
उन्होंने कहा कि राजिम कुंभ कल्प न केवल अध्यात्म का केंद्र है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक समरसता को भी गति प्रदान करता है। लाखों श्रद्धालु और पर्यटक यहां आकर न केवल आध्यात्मिक शांति का अनुभव करते हैं, बल्कि इस आयोजन के माध्यम से समाज में भाईचारे और एकता का संदेश भी प्रसारित होता है।
राज्यपाल ने कहा कि यह मेला प्रदेश के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ आर्थिक विकास में भी अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं और आयोजन से जुड़े सभी लोगों से आग्रह किया कि हम अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजें और आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाएं, क्योंकि हमारी सांस्कृतिक विरासत ही हमारी असली पहचान है।
इस अवसर पर दंडी स्वामी डॉ. इंदुभवानंद जी महाराज, महंत साध्वी प्रज्ञा भारती जी महाराज, बालयोगेश्वर बालयोगी रामबालक दास जी महाराज, धर्मस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, रायपुर आयुक्त महादेव कावरे, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के एमडी विवेक आचार्य, गरियाबंद कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल, साधु-संत, गणमान्य अतिथि एवं नागरिक उपस्थित थे।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 फरवरी को महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज रवाना होंगे। इस दौरान वे त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण के लिए प्रार्थना करेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रातः 8:25 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगे और सुबह 9:40 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद 11:15 बजे अरेल घाट और 11:30 बजे त्रिवेणी संगम पहुंचकर कुंभ स्नान एवं पूजन-अर्चन करेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 1:50 बजे प्रयागराज स्थित छत्तीसगढ़ पवेलियन पहुंचेंगे, जहां वे राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे और श्रद्धालुओं से संवाद करेंगे।मुख्यमंत्री साय शाम 4:50 बजे प्रयागराज से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 6:05 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ से कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रयागराज में छत्तीसगढ़ पवेलियन में निःशुल्क आवास, भोजन, चिकित्सा सुविधा और परिवहन की सुविधा दी गई है।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी दानशीलता के लिए विख्यात समाजसेवी दाऊ कल्याण सिंह की 13 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दाऊ कल्याण सिंह जी समाज के उत्थान के लिए समर्पित ऐसे प्रकाश स्तंभ थे जिनकी दानशीलता और उदारता सदैव प्रेरणा देती रहेगी। दाऊ कल्याण सिंह एक युगदृष्टा थे जिन्होंने छत्तीसगढ़ में शिक्षा, स्वास्थ्य और सार्वजनिक सेवा के लिए अद्वितीय योगदान दिया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दाऊ कल्याण सिंह ने अस्पताल, पुस्तकालय, कॉलेज, जलाशय जैसी जनहितकारी संस्थाओं के लिए कई एकड़ भूमि दान में दी। उनके इस योगदान के कारण प्रदेश में शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय प्रगति हुई। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज उनके द्वारा दान में दी गई भूमि पर अनेक शिक्षण संस्थान और चिकित्सालय संचालित हैं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपना जीवन समर्पित करने वाले दाऊ कल्याण सिंह जी का नाम सदैव श्रद्धा और सम्मान के साथ लिया जाएगा। उनका जीवन हम सभी को सार्वजनिक हितों के लिए निस्वार्थ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
